वरुण धवन ने पत्नी नताशा को किस करते हुए शेयर किया वीडियो, ट्रेडिंग सॉन्ग पर रोमांटिक हुआ कपल

हाल ही में, अभिनेता वरुण धवन ने अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ एक वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

वरुण धवन ने पत्नी नताशा को किस करते हुए शेयर किया वीडियो, ट्रेडिंग सॉन्ग पर रोमांटिक हुआ कपल

बॉलीवुड में हमने कई सितारों को देखा है, जिन्होंने अपने खूबसूरत रिश्ते से लोगों को सच्चे प्यार पर विश्वास करना सिखाया है और अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) और उनकी पत्नी नताशा दलाल (Natasha Dalal) उन्हीं में से एक हैं। वरुण और नताशा की प्रेम कहानी स्कूल के दौरान से ही शुरू हुई थी और लंबे रिलेशनशिप के बाद कपल ने जनवरी 2021 में शादी रचाई थी।

Varun Dhawan With His Wife Natasha

वरुण और नताशा ग्लैमर वर्ल्ड के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। नताशा, पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं और उन्हें लाइमलाइट से दूर रहना पसंद है। यही वजह है कि, वरुण संग नताशा की बहुत कम ही तस्वीरें देखने को मिलती हैं। हालांकि, वरुण जब भी अपनी पत्नी के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं, वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगती हैं। हाल ही में, अभिनेता ने अपनी पत्नी के साथ पहला रील वीडियो शेयर किया, जिसमें उनका रोमांटिक बॉन्ड देखने को मिला है।

(ये भी पढ़ें- Varun Dhawan Natasha Dalal Love Story: बेहद फिल्मी है एक्टर की लव लाइफ, इस तरह किया था प्रपोज)

Varun Dhawan With His Wife Natasha

दरअसल, वरुण धवन की फिल्म ‘कुली नंबर 1’ का गाना ‘हट जा सामने से’ सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। वरुण धवन का भी ये फेवरेट गाना है, इसलिए उन्होंने अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ इस गाने पर एक रील वीडियो शेयर किया है, जिसका एक वीडियो उन्होंने 17 दिसंबर 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में वरुण धवन पहले अपनी बीवी नताशा को अपनी ओर खींचते हैं और फिर उनके गालों पर किस कर लेते हैं।

Varun Dhawan With His Wife Natasha

इस प्यारे वीडियो के साथ वरुण धवन ने मजेदार कैप्शन देते हुए बताया कि, नताश अब कभी भी वरुण के साथ रील वीडियो नहीं बनाएंगी। वरुण ने लिखा, “तेरी भाभी खड़ी है। मैंने नताशा को बताया था कि, मैं इसे किसी और के साथ शूट करना पसंद करता हूं ताकि वह ऐसा करने के लिए सहमत हो। हो सकता है कि, वह मेरे साथ एक और रील वीडियो कभी न बनाए। लेकिन वह जानती हैं कि, मुझे यह गाना कितना पसंद है और मैं कितना खुश हूं कि, यह पूरे एक साल बाद ट्रेंड कर रहा है। इसलिए उन्हें इस रील के लिए मेरे साथ सहमत होना पड़ा।” वजह जो भी हो, दोनों का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

(ये भी पढ़ें- वरुण धवन की टोटल नेट वर्थ, कई लग्जरी कार और आलीशान घर के मालिक हैं एक्टर)

इससे पहले, वरुण धवन ने 17 सितंबर 2021 को अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में नताशा अपने लविंग हसबैंड वरुण की गोद में बैठी हुई देखी जा सकती हैं। दोनों साथ में काफी क्यूट लग रहे हैं। फोटो के साथ वरुण ने कैप्शन में लिखा था, “एक यही वजह है कि, मैं जिंदा हूं।”

Varun Dhawan With His Wife Natasha

(ये भी पढ़ें- वरुण धवन और नताशा दलाल का घर अंदर से दिखता है ऐसा, वीडियो में देखें बेडरूम तक की झलक)

फिलहाल, वरुण धवन और नताशा दलाल अपने प्यार बॉन्ड से लोगों का दिल जीतने में कभी असफल नहीं होते हैं। वैसे, आपको उनका ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.