वरुण धवन ने बताया- सिद्धार्थ मल्होत्रा और अर्जुन कपूर शादी के लिए हैं बिल्कुल तैयार

एक लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्टर वरुण धवन ने अर्जुन कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी से जुड़ा एक स्टेटमेंट दिया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

वरुण धवन ने बताया- सिद्धार्थ मल्होत्रा और अर्जुन कपूर शादी के लिए हैं बिल्कुल तैयार

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वह अपने को-स्टार्स कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर के साथ मीडिया से बातचीत व इवेंट्स में भाग लेकर अपनी फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। हालांकि, इस बीच वरुण धवन ने अपने सबसे खास दोस्तों सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की शादी को लेकर एक खुलासा कर दिया है, जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

Varun Dhawan

पहले ये जान लीजिए कि, अर्जुन कपूर पिछले कुछ सालों से मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा कथित रूप से कियारा आडवाणी के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों ही सितारों की शादी की खबरें आए दिन मीडिया में आती रहती हैं और अब वरुण के स्टेटमेंट से लगता है कि, दोनों ही शादी करने के लिए एकदम तैयार हैं।

(ये भी पढ़ें- सिंगर मंजरी ने बचपन के दोस्त जेरिन से की दूसरी शादी, रेड ड्रेस में ट्विनिंग करता दिखा कपल)

Arjun-Malaika and Kiara-Sidharth

दरअसल, ‘इंडिया टुडे’ संग बातचीत में वरुण धवन ने बताया कि, अर्जुन और सिद्धार्थ अब शादी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि, दोनों ही बहुत अच्छे लड़के हैं, बहुत ही कमिटेड, ईमानदार और अच्छे व्यवहार के लड़के हैं। मैं कहूंगा कि, दोनों शादी के लिए तैयार हैं।” वरुण के इस स्टेटमेंट के बाद कियारा तुरंत कमेंट करते हुए कहती हैं कि, “वरुण को सबकुछ पता है।”

Varun Dhawan with Kiara Advani

इससे पहले, वरुण धवन ने कियारा और सिद्धार्थ के रिश्ते का राज खोला था। 'पिंकविला' संग बातचीत में जब वरुण से पूछा गया था कि, कियारा के फोन की स्पीड डायल में किसका नाम है, तो वरुण ने एक्ट्रेस की परमीशन लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम लिखा था और कियारा ने शर्माते हुए इस बात को कंफर्म भी किया था।

Kiara Advani and Varun Dhawan

कियारा और सिद्धार्थ भले ही अपने रिश्ते को लेकर शांत हों, लेकिन हमेशा उन्हें साथ देखा जाता है। 24 जून 2022 को कियारा और सिद्धार्थ को बांद्रा के एक ही बिल्डिंग में जाते हुए स्पॉट किया गया था। दोनों जल्दबाजी में अंदर चले गए थे।

(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट संग शादी को बताया 'दाल चावल', कहा- 'जीवन में यही सबसे अच्छा है')

खैर, आपको अर्जुन-मलाइका और सिद्धार्थ-कियारा की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.