रामायण के 'सुमंत' चंद्रशेखर वैद्य का हुआ निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

दिग्गज अभिनेता चंद्रशेखर वैद्य का 16 जून 2021 की सुबह निधन हो गया है। इस बात की जानकारी एक्टर के बेटे अशोक शेखर ने दी है।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

रामायण के 'सुमंत' चंद्रशेखर वैद्य का हुआ निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मशहूर डायरेक्टर रामानंद सागर के पौराणिक टीवी सीरयल ‘रामायण’ में आर्य सुमंत का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता चंद्रशेखर वैद्य (Chandrashekhar Vaidya) का आज यानी 16 जून 2021 को निधन हो गया है। चंद्रशेखर वैद्य ने 98 साल की उम्र में अपने मुंबई वाले घर में अंतिम सास ली। जानकारी के मुताबिक, चंद्रशेखर वैद्य बीते दिनों अस्पताल में एडमिट हुए थे। हालांकि, उन्हें किसी भी तरह की कोई बीमारी नहीं थी।

Chandrashekhar Vaidya

दरअसल, चंद्रशेखर वैद्य के बेटे प्रोफेसर अशोक शेखर ने अपने पिता के निधन की जानकारी देते हुए ‘ई-टाइम्स’ को बताया कि, उनके पापा का निधन नींद में ही हो गया। उन्होंने कहा कि, ‘मेरे पिता का निधन नींद में ही हो गया था। उन्हें किसी भी तरह कोई बीमारी नहीं थी। बस बीते गुरुवार को उन्हें एक दिन के लिए ही अस्पताल ले जाया गया था। उसके बाद पूरा परिवार उन्हें घर ले आया था। बीती रात पापा एकदम ठीक थे, लेकिन अस्पताल से लाने के बाद इमरजेंसी के लिए घर में एक ऑक्सीजन सिलेंडर रख रखा था। इसके अलावा, घर में उनके जरूरत की हर चीज को रखा था। लेकिन 16 जून की सुबह 7 बजे उनका निधन हो गया।’

(ये भी पढ़ें: अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने बॉयफ्रेंड शेन संग शेयर किया रोमांटिक वीडियो, लिखा प्यारा नोट)

Chandrashekhar Vaidya dead

वहीं, CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन) के अनिल गायकवाड़ ने चंद्रशेखर वैद्य के निधन को फिल्मी दुनिया के लिए एक बड़ा नुकसान बताया है। अनिल ने अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि, ‘चंद्रशेखर ने अपनी अंतिम सांस 16 जून सुबह 7 बजे ली है।’ उन्होंने बताया कि, चंद्रशेखर सर ने आशा पारेख, मिथुन दा (मिथुन चक्रवर्ती), अमरीश पुरी, अमजद खान के साथ कई फिल्मों में अहम रोल प्ले किया था। 

(ये भी पढ़ें: मिनिषा लांबा को रयान थाम से तलाक के बाद मिला नया प्यार, कहा- 'मैं एक प्यारे व्यक्ति संग खुश हूं')

Chandrashekhar Vaidya films

जानकारी के लिए बता दें कि, चंद्रशेखर वैद्य ने कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया है। वह 50 के दशक से फिल्मों में सक्रिय थे। उन्होंने 250 से ज्यादा फिल्मों और कई सफल टेलीविजन में कई छोटे-बड़े रोल्स किए हैं, जिसमें ‘सुराग’, ‘मस्ताना’, ‘बसंत बहार’, ‘काली टोपी लाल रूमाल’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं। लेकिन चंद्रशेखर को असली पहचान रामानंद सागर की 'रामायण' में सुमंत के किरदार से मिली थी। इस एक रोल ने अभिनेता को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि, पूरी दुनिया में मशहूर कर दिया था।

(ये भी पढ़ें: पर्ल वी पुरी रेप केस: नाबालिग की मां एकता शर्मा को मिली अंतरिम राहत, बताया गया था सह-आरोपी)  

Chandrashekhar Vaidya paased away

हालांकि, चंद्रशेखर वैद्य ने पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव का सामना किया है। बचपन में वह पढ़ना चाहते हैं, लेकिन उनका विवाह महज 13 साल की उम्र में हो गया था। इसी वजह से वह महज 7वीं कक्षा तक की ही पढ़ाई कर पाए। इसके बाद चंद्रशेखर वैद्य की एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने साल 1954 में 'औरत तेरी ये कहानी' से एक्टिंग करियर में डेब्यू किया था। बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि, चंद्रशेखर वैद्य टीवी के पॉपुलर एक्टर शक्ति अरोड़ा चंद्रशेखर के नाना हैं। शक्ति अरोड़ा ने अपने कई इंटरव्यू में अपने नाना चंद्रशेखर का जिक्र किया है और उन्हें अपनी प्रेरणा बताया है।

actor shakti

फिलहाल, हम भी चंद्रशेखर वैद्य को श्रद्धांजलि देते हैं और उम्मीद करते हैं कि उनका परिवार इस दुख से जल्द से जल्द बाहर निकल सके।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.