By Rinki Tiwari Last Updated:
स्टार कपल विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने उस वक्त फैंस को हैरान कर दिया था, जब उन्होंने दिसंबर 2021 में अचानक शादी करने का फैसला किया था। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा था। हाल ही में, विक्की कौशल ने खुलासा किया है कि, जब उन्होंने अपने दोस्त को कैटरीना संग अपनी शादी के बारे में बताया था, तो उनका क्या रिएक्शन था। यही नहीं, अभिनेता ने ये भी बताया कि, वह शादी के बाद कैसा महसूस कर रहे हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, विक्की का कैटरीना कैफ पर क्रश था। शादी से पहले कई बार विक्की कौशल ने जाहिर किया था कि, उनका कैटरीना पर क्रश है। हालांकि, कैसे दोनों एक-दूसरे के नजदीक आ गए, इसकी भनक किसी को नहीं लगी। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को गुपचुप डेट किया था और 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान में शाही अंदाज में शादी कर ली थी। दोनों अपने-अपने वेडिंग लुक में रॉयल कपल लग रहे थे।
(ये भी पढ़ें- पति ऋषि कपूर के निधन के बाद अकेली पड़ गई हैं नीतू कपूर! कहा- 'मेरे साथ कोई नहीं रहता')
अब आपको विक्की कौशल के लेटेस्ट इंटरव्यू के बारे में बताते हैं। दरअसल, IIFA इवेंट में विक्की ने एक मजेदार सेगमेंट के लिए कंटेंट क्रिएटर कुशा कपिला के साथ बातचीत की। इस दौरान अभिनेता से पूछा गया कि, वह एक विवाहित व्यक्ति के रूप में कैसा महसूस करते हैं। इस पर एक्टर ने कहा, "यह सही जा रहा है। मैं वास्तव में व्यवस्थित महसूस करता हूं। चाहे मेरा व्यक्तिगत या पेशेवर जीवन हो, भगवान हमेशा दयालु रहे हैं।"
जब विक्की से पूछा गया कि, कैटरीना कैफ से उनकी शादी पर उनके दोस्तों की क्या प्रतिक्रिया है। तब उन्होंने शर्माते हुए कहा कि, अब उन्हें अपने दोस्तों के रिएक्शन की आदत हो गई है। एक्टर ने कहा, “अब वे इसके बारे में शांत हैं।” उन्होंने यह भी खुलासा किया कि, उनकी शादी में लोगों ने उन्हें 'सबसे अच्छे दूल्हे' के रूप में टैग किया था।
'मनमर्जियां' अभिनेता ने कहा कि, समारोह के दौरान वह आखिर समय तक अपने शॉर्ट्स और टी शर्ट में घूम रहे थे, जबकि उनके दोस्त शेरवानी में घूम रहे थे। यही नहीं, एक्टर ने कहा कि, उनकी शादी के वो तीन दिन उनके जीवन के 'सबसे अच्छे दिन' थे।
(ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस : NCB ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र)
फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, विक्की कौशल पत्नी कैटरीना कैफ संग शादी के बाद काफी बदल गए हैं। वैसे, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।