पर्ल वी पुरी केस: पीड़िता की मां एकता शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, डीटेल्स को पब्लिक करने पर कही ये बात

छेड़छाड़ और रेप केस के आरोप में गिरफ्तार टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी केस पर पीड़िता की मां एकता शर्मा का रिएक्शन सामने आया है। आइए आपको बताते हैं एकता शर्मा ने क्या कहा है।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

पर्ल वी पुरी केस: पीड़िता की मां एकता शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, डीटेल्स को पब्लिक करने पर कही ये बात

मशहूर अभिनेता पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri ) पर 7 साल की मासूम बच्ची संग छेड़छाड़ और रेप करने के आरोप ने टीवी इंडस्ट्री में हंगामा मचा दिया है। एक तरफ सोशल मीडिया पर लोग पर्ल वी पुरी को ट्रोल कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ एक्टर के सपोर्ट में पूरी टीवी इंडस्ट्री के कलाकार उतर चुके हैं। टीवी क्वीन एकता कपूर, दिव्या खोसला, निया शर्मा, सुरभि ज्योति, अनिता हस्सनंदनी समेत कई सितारे पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर जमकर पोस्ट शेयर कर रहे हैं। इन सबके बीच, अब पीड़िता की मां और एक्ट्रेस एकता शर्मा (Ekta Sharma) ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। एकता शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो पोस्ट।

pearl v puri

पहले आप ये जान लीजिए कि, बीते दिनों एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने पर्ल वी पुरी का सपोर्ट करते हुए अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें एक्ट्रेस ने पीड़िता के परिवार की जानकारी को पब्लिक कर दिया था। इस पोस्ट में दिव्या ने बताया था कि, उस शख्स का नाम अनिल डोंडे है और उसकी पत्नी एकता शर्मा, पर्ल वी पुरी के शो ‘बेपनाह प्यार’ में काम करती थीं। दिव्या ने यह भी कहा था कि, बच्चे के पिता अपनी पत्नी को दोष देने के लिए अपनी बेटी का दुरुपयोग कर रहे हैं, जो उसे शो के सेट पर ले गई थी। दिव्या का यूं पीड़िता के परिवार की जानकारी को पब्लिक करने के चलते एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया गया था।

(ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी रूमर्स के बाद पहली बार दिखीं शहीर शेख की वाइफ रुचिका, ढीली ड्रेस में हुईं स्पॉट)

divya khosla kumar post

आइए अब आपको पीड़िता की मां एकता शर्मा का वो पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, एक्ट्रेस एकता शर्मा ने 8 जून 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि, लोगों ने उनकी चुप्पी को कमजोरी समझ लिया है, लेकिन वह चुप इसलिए हैं, क्योंकि उन्हें न्यायिक व्यवस्था पर भरोसा है। एकता ने अपने पोस्ट में लिखा कि, ‘बहुत सारे लोग फोन कर रहे हैं और मुझे मीडिया में आकर अपना पक्ष रखने के लिए कह रहे हैं। मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी ना समझें। न्यायपालिका में मेरे सम्मान और विश्वास ने मुझे यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया है। बहुत से लोगों ने सार्वजनिक रूप से मेरा और मेरी बेटी का नाम सामने लाना चुना है, जो कानून द्वारा अनुमत नहीं है। पीड़ितों के नाम को सार्वजनिक करना अपराध है।’

(ये भी पढ़ें: वाइफ रुबीना दिलैक को इस नाम से बुलाते हैं अभिनव शुक्ला, एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट में किया खुलासा)

pearl v puri case

अपनी बात को जारी रखते हुए एकता शर्मा ने लिखा, ‘मैंने चुप रहना चुना है, क्योंकि ये कंप्लेंट मैंने नहीं लिखवाई है। जो भी सच है, वो जरूर सबके सामने आएगा। मामला अभी विचाराधीन है और इसलिए मैं किसी से बात नहीं कर रही हूं, क्योंकि कस्टडी का मामला उच्च न्यायालय में लंबित है।’ इसके आगे लोगों से अनुरोध करते हुए एकता शर्मा ने लिखा कि, ‘मेरा सभी से विनम्र अनुरोध है कि, कृपया कानून व्यवस्था का मजाक न बनाएं, क्योंकि मैंने संबंधित अधिकारियों को बयान दे दिया है। सच्चाई को बाहर आने दो।’

(ये भी पढ़ें: बेबी को दूध पिलाती नजर आईं अदिति मलिक, ब्रेस्ट और फॉर्मूला फीडिंग पर रखी अपनी राय)

victim mother on pearl v puri case

ठाणे जेल में शिफ्ट होंगे पर्ल वी पुरी

जानकारी के लिए बता दें कि, नाबालिग और उसके परिजनों की शिकायत पर एक्टर पर्ल वी पुरी को वालिव पुलिस ने 4 जून 2021 की रात गिरफ्तार किया था। इस दौरान एक्टर के साथ-साथ पांच अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था और अब सभी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। डीसीपी संजय पाटिल के मुताबिक, अगर पर्ल के कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आती है, तो एक्टर को ठाणे जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

pearl v puri case arrested

फिलहाल, पर्ल वी पुरी केस ने सोशल मीडिया को दो पक्षों में बांट दिया है, एक तरफ लोग खुलकर एक्टर का सपोर्ट कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ उन्हें सजा देने की मांग कर रहे हैं। तो पीड़िता की मां एकता शर्मा के इस रिएक्शन पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.