बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) जब से कपूर खानदान के लाड़ले अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ रिलेशनशिप में क्या आईं कि मीडिया की जुबान पर चर्चे बस इस लव बर्ड्स के ही हैं। 45 की उम्र में 25 की दिखने वाली मलाइका चाहें भी कुछ करें हमेशा मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब चाहें उसमें उनका हॉट एंड बोल्ड लुक हो या अर्जुन कपूर के साथ शादी की खबरें। हाल ही में मलाइका अरोड़ा सूरत बेस्ड एक भव्य शादी में पहुंची हुई थी जहां उन्होंने बॉलीवुड के एक फेमस सांग पर डांस करते हुए एंट्री मारी। उनकी ये एंट्री इतनी धमाकेदार थी की देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लव स्टोरी तब चर्चा में आई थी जब अर्जुन देर रात मलाइका अरोड़ा के घर पर स्पॉट हुए थे। यही नहीं इसी बीच ऐसी खबरें आईं कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बीच तलाक की वजह अर्जुन कपूर ही हैं। इसके बाद दोनों को कई मौके पर एक साथ देखा जाने लगा। एक तरफ जहां मलाइका अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते की नई शुरुआत कर चुके हैं वहीं अरबाज भी अपने पुराने दिनों को भूल आगे बढ़ चुके है। अरबाज और जॉर्जिया एंड्रियानी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: हिंदू नववधू के लिए बेहद खास है ‘सोलह श्रृंगार’, जानिए इसका असली महत्व)
फैशन आइकॉन माने जाने वाली मलाइका ने हाल ही में सूरत की एक शादी में शिरकत की, जहां से उनका एक डांस वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई अपनी प्रतिक्रिया देने से बाज नहीं आ रहा। वायरल हो रहे इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर जिसमें रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा जोनस भी थे के हिट गाने तूने मारी एंट्री पर बेहद दिलकश अंदाज में डांस फ्लोर पर आग लगाती हुई नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स और फैंस उनके इस डांस को खूब लाइक और शेयर कर रहे है। आपको बता दें मलाइका सूरत में एक शादी समारोह को अटेंड करने पहुंची हुई थी जहां से उनके इस वीडियो को एक फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर शेयर किया हैं।
सबसे पहले तो आप मलाइका अरोड़ा का ये डांस देखिए...
मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने फैशन सेंस और लव-लाइफ के चलते लाइमलाइट में रहती हैं। इस दौरान भी मलाइका गोल्डन कलर के लहंगे में कमाल की लग रही हैं। पहले वीडियो में जहां मलाइका अर्जुन कपूर के गाने पर थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं वहीं दूसरे वीडियो में मलाइका स्टेज पर होस्टिंग करती भी नजर आ रही हैं। इस दौरान वो दुल्हन और दूल्हे को स्टेज पर बुलाती हैं। हालांकि कई लोग ये कयास भी लगा रहे थे कि उनके साथ इस शादी समारोह में अर्जुन कपूर भी मौजूद थे लोकिन ऐसा हमें तो दूर-दूर तक नजर नहीं आया।
वहीं आपको बताते चलें कि हाल ही में हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते पर कहा कि, मेरे लिए सबकुछ एक सपने जैसा हैं मैं फिर से प्यार पाकर काफी खुश हूं। जब अरबाज खान के साथ मेरी शादी मुश्किलों में थी तब मुझे यकीन नहीं था कि मैं फिर से किसी के साथ रिलेशनशिप में आऊंगी। लेकिन ऐसा हुआ अर्जुन ने मुझे बेहद ख़राब हालातों से बाहर निकालने में मदद की और जिंदगी को फिर एक नया अवसर देने का विश्वास दिलाया। और मुझे खुशी है कि मैंने ऐसा किया। (ये भी पढ़ें: बेइंतहा प्यार होने के बाद भी हिना खान - रॉकी जायसवाल क्यों नहीं कर रहे हैं शादी, क्या ये है इसकी वजह)
आगे जब मलाइका से उनके अर्जुन कपूर के दरमियान उम्र के बड़े अंतर को लेकर सवाल किया गया तो इस पर उन्होनें कहा, जब आप किसी के साथ रिश्ते में होते हैं तो उम्र का अंतर वास्तव में नहीं होता है। प्यार केवल दो मन और दिलों को जोड़ने वाला है।
अपनी बात को जारी रखते हुए मलाइका ने कहा, दुर्भाग्य से, हम एक ऐसे समाज में रहते हैं जो समय के साथ आए नए अवसरों में हमेशा आना-कानी करता हैं। छोटी लड़की से रोमांस करने वाला एक बूढ़ा आदमी हर जगह आपको छाया हुआ मिल जाएगा लेकिन वहीं जब महिला बड़ी होती है, तो उसे बेकरार और उत्तेजितकहा जाता है। ऐसा सोचने वाले लोगों के लिए, मेरे पास बस एक लाइन है फ**** (ये भी पढ़ें: प्यार और इकरार के बाद भी अधूरी थी राज कपूर-नरगिस की प्रेम कहानी, जानिए क्यों)
आपको बता दें कि अर्जुन और मलाइका पिछले कुछ समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में दोनों ने अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। ऐसे में अटकलें तो ये भी लगाई जा रही हैं कि दोनों इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। खैर, इस बात में अभी कितनी सच्चाई है ऐसा कहना थोड़ा मुश्किल हैं। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।