विजय देवरकोंडा ने किया खुलासा, बताया- पिता की सलाह पर GF को कभी नहीं बोला 'आई लव यू टू'

हाल ही में, एक्टर विजय देवरकोंडा ने बताया है कि उन्होंने अपने पिता की सलाह पर अपनी किसी गर्लफ्रेंड को कभी 'आई लव यू टू' नहीं बोला है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

विजय देवरकोंडा ने किया खुलासा, बताया- पिता की सलाह पर GF को कभी नहीं बोला 'आई लव यू टू'

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाइगर' से बॉलीवुड में भी अपनी धाक जमाने जा रहे हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त हाइप बनी हुई है। विजय अपनी फिल्म के साथ-साथ अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। इस बीच एक बार फिर उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर बात की है। 

VIJAY DEVERAKONDA

विजय देवरकोंडा साउथ फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में निभाया गया उनका राउडी अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया था। अब विजय को न केवल साउथ इंडिया बल्कि पूरे देशभर में जाना जाता है। विजय जहां अपनी एक्टिंग के दम पर फिल्म मेकर्स की पहली पसंद बन गए हैं, वहीं अपनी दमदार पर्सनैलिटी की बदौलत बी-टाउन की एक्ट्रेसेस के भी चहेते बन गए हैं। ज्यादातर एक्ट्रेसेस उन्हें डेट करना चाहती हैं। अब एक्टर ने अपने रिलेशनशिप पर बात की है।

VIJAY DEVERAKONDA

'जीक्यू' के साथ एक इंटरव्यू में विजय देवरकोंडा ने प्यार के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। यहां एक्टर ये भी बताया कि उन्होंने अपने किसी रिश्ते में कभी भी किसी को 'आई लव यू टू' नहीं बोला है। हालांकि, इसके पीछे उनके पिता देवरकोंडा गोवर्धन राव की सलाह थी। इसका खुलासा करते हुए एक्टर ने कहा, "मेरे पिताजी ने मुझे सिखाया कि प्यार बकवास है और पैसा इस दुनिया का केंद्र है। डैडी की ये बात मुझमें इतनी गहराई से समाई हुई थी कि जब मैं बड़ा हुआ, तो मुझे रिश्तों पर विश्वास नहीं हुआ। मुझे विश्वास होने लगा कि जो मेरे पास आया, वो एक चाह के साथ आया। जब किसी ने कहा कि वे मुझसे प्यार करते हैं, तो मैंने कभी नहीं कहा कि मैं भी तुमसे प्यार करता हूं।''

VIJAY DEVERAKONDA

(ये भी पढ़ें- संजीदा शेख से तलाक के बाद बेटी से नहीं मिल पाने पर छलका आमिर अली का दर्द, दूसरी शादी पर भी की बात)

उसी साक्षात्कार में आगे बढ़ते हुए विजय देवरकोंडा ने यह भी स्वीकार किया कि प्यार के प्रति उनका दृष्टिकोण उनके पिता के विचारों से काफी मिलता-जुलता था। हालांकि, अभिनेता ने कहा कि एक लड़की के साथ लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में रहने के बाद प्यार और रिश्तों के प्रति उनका नजरिया पूरी तरह से बदल गया। उन्होंने यह भी कहा कि उस लड़की ने उन्हें प्यार में विश्वास दिलाया। उसी के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, "मैं वह व्यक्ति हूं, जो प्यार में रहना पसंद करता है। मैं लव स्टोरीज में विश्वास करता हूं। वे मेरी खुशहाल जगह हैं, लेकिन मैं दिल टूटने से भी डरता हूं। अब तक, ऐसा नहीं हुआ है।"

VIJAY DEVERAKONDA

(ये भी पढ़ें- दीया मिर्जा ने मुश्किल प्रेग्रेंसी का किया खुलासा, कहा- '3 महीने तक बेटे को नहीं ले पाई गोद')

'द हैदराबाद टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में विजय से सवाल किया गया था कि क्या उन्हें अपने जीवन का प्यार मिला है या नहीं? उसी का जवाब देते हुए एक्टर ने बताया था कि वह अपने रिश्ते को सीक्रेट रखना ही पसंद करते हैं। उन्होंने कहा था, "कोई कमेंट नहीं। यहां तक ​​​​कि अगर मैं एक रिश्ते में था, तो मैं इसे सीक्रेट रखूंगा। इन चीजों को बताने का क्या मतलब है? यह किसी का बिजनेस नहीं है। मैं इस रिश्ते के बारे में अपने माता-पिता, अपने दोस्तों और दुनिया को तभी बताऊंगा, जब एक सही समय होगा। ऐसी चीजों के लिए एक सही समय होता है। मैं नहीं चाहता कि मेरा जीवन मनोरंजन बने।"

VIJAY DEVERAKONDA

(ये भी पढ़ें- माही विज और उनकी बेटी हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचीं, फोटो शेयर कर दी जानकारी)

वर्क फ्रंट की बात करें, तो विजय देवरकोंडा जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'लाइगर' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 25 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में 5 भाषाओं में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिलहाल, विजय देवरकोंडा के इस खुलासे पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.