विक्रांत मैसी सुंदर लड़कियों संग डेटिंग की फैलाते थे अफवाह, एक्टर ने बताया मजेदार किस्सा

एक्टर विक्रांत मैसी ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होने बताया है कि, स्कूल व कॉलेज के दिनों में वह सुंदर लड़कियों संग डेटिंग की अफवाह फैलाते थे। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

विक्रांत मैसी सुंदर लड़कियों संग डेटिंग की फैलाते थे अफवाह, एक्टर ने बताया मजेदार किस्सा

एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने टीवी और फिर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने ‘हसीन दिलरुबा’, ‘मिर्जापुर’, ‘ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल’ सीजन 1 व 2 जैसी कई फिल्में और वेब सीरीज में शानदार एक्टिंग से लाखों लोगों को अपना फैन बना लिया है। इतना ही नहीं, फिल्म क्रिटिक्स भी विक्रांत के काम की तारीफ करते नजर आते हैं। हाल ही में, विक्रांत मैसी ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने कॉलेज व स्कूल के दिनों को याद करते हुए अपने सबसे बड़े झूठ के बारे में बताया है। आइए आपको बताते हैं, एक्टर ने क्या कहा है।

vikrant massey

पहले आप ये जान लीजिए कि, विक्रांत मैसी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत पॉपुलर टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ से की थी। इसके बाद वह ‘धर्म वीर’, ‘बाबा ऐसो वर ढूंढो’ और ‘कबूल है’ जैसे हिट सीरियल्स में नजर आए थे। विक्रांत ने फिल्म ‘लुटेरे’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म में विक्रांत के काम को आलोचकों ने खूब सराहा था। इसके बाद वह ‘दिल धड़कने दो’, ‘छपाक’ और ‘गिन्नी वेड्स सनी’ समेत कई फिल्मों में नजर आए।

(ये भी पढ़ें: कुणाल खेमू ने इनाया की 'स्टाइल' में पैरेंट्स को विश की एनिवर्सरी, सोहा ने शेयर की शादी की फोटो)

vikrant massey interview

आइए अब आपको एक्टर के इंटरव्यू के बारे में बताते हैं। दरअसल, विक्रांत मैसी ने आरजे सिद्धार्थ कन्नन को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें विक्रांत से अपने जीवन में कहे गए एक बड़े झूठ को याद करने के लिए कह गया। तो एक्टर ने अपने स्कूल व कॉलेज की डेटिंग रूमर्स को याद किया। विक्रांत ने कहा कि, ‘मैंने बहुत झूठ बोले हैं। मैंने अपने दोस्तों से कहा था कि, मैं इस लड़की को डेट कर रहा हूं, लेकिन सच तो ये था कि, वह लड़की मुझे कभी एक नजर देखती भी नहीं थी। स्कूल में कुछ लड़कियां थीं और कॉलेज में भी लड़कियां थीं, जो मुझ पर ध्यान नहीं देती थीं। इसलिए मैंने अपने दिमाग में एक कल्पना पैदा की। तब मैं अपने दोस्तों को कहता था कि, मैं इसे डेट कर रहा हूं।’

(ये भी पढ़ें: ऋतिक रोशन की EX-वाइफ सुजैन खान ने बेटे ऋदान संग शेयर की फोटो, व्हाइट कुर्ते में लग रहे बेहद क्यूट)

vikrant massey career

विक्रांत के इस जवाब पर जब उनसे पूछा गया कि, ‘क्या वह कभी पकड़े नहीं गए थे?’ एक्टर ने कहा कि, ‘उनमें से एक लड़की को पता चल गया था कि, मैं झूठी अफवाह फैला रहा था। उसने मेरा सामना किया था। लेकिन ये भी सच है कि, यह सब कपड़ों और लुक के बारे में होता था। उन दिनों मेरी पर्सनैलिटी ठीक-ठाक थी और कॉलेज में यही सब मायने रखता है। लेकिन मैं इतना अट्रैक्टिव भी नहीं दिखता था।’

(ये भी पढ़ें: पवित्रा पुनिया के आने से खुद को बदला हुआ महसूस करते हैं एजाज खान, कहा- 'वो बहुत अमेजिंग हैं')

vikrant massey films

इससे पहले, विक्रांत मैसी ने अपने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी की सबसे शर्मनाक घटना का जिक्र किया था। विक्रांत ने कहा था कि, ‘मेरी लाइफ में सबसे ज्यादा शर्मनाक किस्सा जो था, वो नानी के घर हुआ था। मैं अपने कजिन भाइयों के साथ एडल्ट फिल्म देख रहा था और तभी मेरी मौसी आ गईं। हमें नहीं पता था कि, वह सुबह 3 बजे उठ जाएंगी। मैं कुछ दिनों के लिए नानी के घर ही रहने वाला था, तो जब भी वह मेरे सामने आती थीं, तो मैं उनसे आंख नहीं मिला पाता था। मुझे बहुत शर्म आ रही थी। लेकिन मेरी मौसी बहुत अच्छी थीं और उन्होंने मम्मी को कुछ नहीं कहा था। उन्हें पता था कि, बच्चे बड़े हो गए हैं।’

vikrant massey photos

फिलहाल, विक्रांत मैसी फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ और ’14 फेरे’ में किए गए शानदार काम के चलते तारीफ बटोर रहे हैं। तो एक्टर के इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.