विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ने दादा-दादी के घर पर की थी शादी, वेडिंग के टीजर में डीटेल किया शेयर

एक्टर विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का एक टीज़र वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ने दादा-दादी के घर पर की थी शादी, वेडिंग के टीजर में डीटेल किया शेयर

बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) एक इंटीमेट सेरेमनी में शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) के साथ 18 फरवरी 2022 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी के बंधन में बंधे थे। इंटरनेट पर दोनों के प्राइवेट अफेयर की तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। वहीं, फैंस को शीतल का ट्रेडिशनल ब्राइडल लुक और विक्रांत का बिंदास दूल्हा अंदाज काफी पसंद आया है। हाल ही में, शीतल ने अपनी शादी का टीज़र साझा किया है, जो उनके असली व्यक्तित्व को दर्शाता है और उनकी परंपराओं से जुड़ा है।

Vikrant Massey Wedding

पहले तो ये जान लीजिए कि, विक्रांत मैसी ने नवंबर 2019 में एक प्राइवेट सेरेमनी में शीतल ठाकुर से सगाई की थी। यह जोड़ी पिछले सात वर्षों से एक साथ है। इस जोड़े ने अपनी शादी की घोषणा इस नोट के साथ की थी कि, उनकी सात साल की यात्रा अब सात जन्मों के बंधन में बदल गई है।

vikrant massey

(ये भी पढ़ें- फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर के वेडिंग वेन्यू की झलकियां आईं सामने, सजावट ​जीत लेगी दिल)

27 फरवरी 2022 को शीतल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी शादी का टीज़र वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो कुकर की सीटी बजने के साथ शुरू होता है, और फिर हम शीतल को ये खुलासा करते हुए देख सकते हैं कि, वह हमेशा अपना जीवन वहीं से शुरू करना चाहती थीं, जहां वह बड़ी हुई हैं। भव्य दुल्हन ने यह भी साझा किया कि, लोग इसे एक गांव कह सकते हैं, लेकिन यह उनके दादा-दादी का घर है, जो उनके जीवन में बहुत महत्व रखता है। वीडियो में शादी के अनमोल पलों को देखा जा सकता है, जिसमें वरमाला, हल्दी से लेकर सात फेरे तक की रस्में शामिल हैं। इसके साथ ही शीतल ने लिखा है, "मेरे दिल का एक टुकड़ा।"

इसके पहले, 24 फरवरी 2022 को शीतल ने अपने घर पर नवविवाहित दुल्हन के रूप में पहले दिन की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। पहली दो तस्वीरें शीतल के गृह प्रवेश समारोह की थीं। वहीं, दूसरी तस्वीर में शीतल ने अपना लाल चूड़ा, मंगलसूत्र और सिंदूर फ्लॉन्ट किया था। इसमें शीतल की पहली रसोई की एक झलक भी हमें देखने को मिली थी। इसके साथ ही शीतल ने लिखा था, "घर वापसी।"

Vikrant Massey Sheetal Thakur Griha Pravesh Photos

Vikrant Massey Sheetal Thakur Griha Pravesh Photos

Vikrant Massey Sheetal Thakur Griha Pravesh Photos

Vikrant Massey Sheetal Thakur Griha Pravesh Photos

Vikrant Massey Sheetal Thakur Griha Pravesh Photos

(ये भी पढ़ें- कोकिलाबेन अंबानी ने पोते अनमोल की शादी में 'पिंक साड़ी' को किया था रीक्रिएट, देखें झलक)

19 फरवरी 2022 को विक्रांत ने शीतल के साथ अपनी शादी की तस्वीरें साझा की थीं। लाल रंग के लहंगे में खूबसूरत दुल्हन लग रही थीं, जबकि विक्रांत को क्रीम रंग की शेरवानी पहने देखा जा सकता है। इसके साथ ही विक्रांत ने लिखा था, "सात साल का सफर, आज सात जनम में बदल गया। इस सफर में हमारा साथ देने के लिए बहुत-बहुत शु​क्रिया।"

Vikrant Massey Sheetal Thakur

Vikrant Massey Sheetal Thakur

वर्कफ्रंट की बात करें तो, विक्रांत आखिरी बार क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'लव हॉस्टल' में नजर आए थे। फिलहाल, आपको कपल की शादी का टीजर कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.