विन्नी अरोड़ा ने दोस्तों संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर कीं तस्वीरें, लिखा- 'मेरे पिलर्स'

हाल ही में, प्रेग्नेंट एक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दोस्तों के साथ कुछ खूबसूरत पलों की झलकियां शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

विन्नी अरोड़ा ने दोस्तों संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर कीं तस्वीरें, लिखा- 'मेरे पिलर्स'

टीवी एक्ट्रेस विन्नी अरोड़ा धूपर (Vinny Arora Dhoopar) इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। इस दौरान भी वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने 'फ्रेंडशिप डे' के मौके पर अपनी गर्ल गैंग के साथ खूबसूरत पलों की झलकियां अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

vinny

पहले ये जान लीजिए कि, धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा ने साल 2016 में शादी की थी, शादी से पहले दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। साल 2022 में इस कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसके बाद से फैंस को कपल के माता-पिता बनने का बेसब्री से इंतजार है।

vinny

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने पहना 21 हजार का को-ऑर्ड सेट, ऑरेंज कलर की मिडी ड्रेस में दिखा बोल्ड लुक)

अब बात करते हैं विन्नी के लेटेस्ट फोटोज की। दरअसल, 31 जुलाई 2022 को विन्नी ने अपने इंस्टा हैंडल से कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वह अपनी दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं, इनमें एक्ट्रेस शाइनी दोशी, फलक नाज और रिद्धि डोगरा शामिल हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अलग-अलग ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई देखी जा सकती हैं।

vinny

vinny

vinny

vinny

vinny

vinny

vinny

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट 18,000 रुपए की रेड ड्रेस में दिखीं 'बेबी डॉल', फ्लॉन्ट किया बेबी बंप)

एक्ट्रेस ने लिखा, 'मेरे स्तंभ, मेरे सबसे बड़े समर्थक, मेरे चीयर लीडर्स, मेरी निजी गूगल, मेरे पसंदीदा इंसानों के साथ ब्रंच करने के लिए, मेरी सुंदरियों को 'हैप्पी फ्रेंडशिप डे।''

vinny

विन्नी अक्सर अपनी तस्वीरें अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर करती रहती हैं और अपने फैंस को खुश करती रहती हैं। 30 जुलाई 2022 को विन्नी ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की दो तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वह अपने पति धीरज धूपर के साथ नजर आ रही थीं। पहली तस्वीर में दोनों लिप-लॉक करते हुए नजर आ रहे थे। दूसरी तस्वीर में धीरज अपनी पत्नी विन्नी के बेबी बंप को पकड़े हुए दिखाई दे रहे थे।

vinny

vinny

(ये भी पढ़ें- कियारा आडवाणी रूमर्ड BF सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ बर्थडे मनाने पहुंचीं दुबई, सामने आईं तस्वीरें)

फिलहाल, विन्नी की लेटेस्ट फोटोज आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.