विपुल रॉय ने​ बेटी के नाम का किया खुलासा, दिखाया अपनी लाडली का चेहरा

हाल ही में, टीवी एक्टर विपुल रॉय ने अपनी बेटी के नाम के बारे में बताया है। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

विपुल रॉय ने​ बेटी के नाम का किया खुलासा, दिखाया अपनी लाडली का चेहरा

'एफआईआर', 'साहिब बीवी और बॉस', 'डॉ मधुमती ऑन ड्यूटी' और 'पार्टनर्स ट्रबल हो गई डबल' जैसे कई टीवी शोज में नजर आ चुके टीवी के फेमस एक्टर विपुल रॉय (Vipul Roy) इन दिनों अपनी पैरेंटहुड जर्नी को एंजॉय कर रहे हैं। 8 सितंबर 2022 को एक्टर ने अपने घर में एक बेटी का स्वागत किया था। तब से एक्टर अक्सर अपनी बेटी के साथ प्यारी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, विपुल ने अपनी बच्ची के नाम की घोषणा के साथ बेटी का चेहरा भी दिखाया है। आइए आपको भी दिखाते हैं।

vipul

(ये भी पढ़ें : ऋचा चड्ढा ने साड़ी 'पल्लू' से पेट को ढकने की कोशिश की, नेटिजंस ने कहा, 'यह पक्का प्रेग्रेंट हैं')

पहले तो ये जान लीजिए कि विपुल रॉय ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मेलिस एटिसी को करीब पांच साल डेट करने के बाद अगस्त 2019 में इस्तांबुल में सगाई की थी। इसके बाद उन्होंने दिसंबर 2021 में अचानक शादी कर ली थी। अब वह माता-पिता बन चुके हैं।

vipul

अब आइए आपको दिखाते हैं विपुल रॉय द्वारा शेयर की गई फोटो। दरअसल, 18 अक्टूबर 2022 को विपुल रॉय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी की एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में एक्टर ने अपनी बेटी का चेहरा दिखाया है। फोटो में एक्टर की लाडली बेहद क्यूट लग रही हैं। इसे शेयर करते हुए विपुल ने कैप्शन में अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया है। उन्होंने लिखा है, हमारे माता-पिता और प्रियजनों के आशीर्वाद से पेश हैं, "आइरिस रॉय।" आइरिस इंद्रधनुष की देवी है। आइरिस आपकी आंखों का रंगीन हिस्सा है। छोटा काला बिंदु, जो आपकी आंख में प्रकाश देता है। ठीक इसी तरह उसने हमारे जीवन में प्रवेश किया और इसे रंगीन बना दिया। हम कृतज्ञता से भरे हुए हैं। आपका प्यार और आशीर्वाद हमारे लिए अनमोल है। धन्यवाद। #IRISROY #vipulroy।"

vipul

(ये भी पढ़ें : बिपाशा बसु को अंबानी परिवार से मिला दिवाली का विशेष उपहार, एक्ट्रेस ने शेयर की वीडियो)

इससे पहले, विपुल ने 'ईटाइम्स' के साथ इंटरव्यू में पैरेंटहुड के बारे में बात की थी। विपुल ने कहा था, “हम दोनों इस दुनिया में अपने बच्चे का स्वागत करके बेहद खुश हैं। पहले तो मुझे विश्वास ही नहीं हुआ कि मैं पिता बन गया हूं। जब वह रोने लगी तो मुझे लगा कि अब हमारे परिवार में एक छोटा सदस्य जुड़ चुका है। मैं उस एहसास को शब्दों में बयां नहीं कर सकता।" डिलीवरी के दौरान विपुल अपनी पत्नी के साथ थे। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था, "मुझे उस कमरे में रहने दिया गया, जहां मेलिस की डिलीवरी होने वाली थी। मुझे अपने बच्चे की गर्भनाल काटने के लिए कहा गया। यह इतना अच्छा लगा कि मैंने इसे खुद किया और पहली बार अपनी बच्ची को अपनी गोद में लिया। यह बहुत रियल था।”

vipul

फिलहाल, हमें तो विपुल की बेटी का नाम बहुत प्यारा लगा। तो आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.