विपुल रॉय ने मंगेतर मेलिस एटिसी संग रचाई गुपचुप शादी, मंदिर में लिए सात फेरे

टीवी एक्टर विपुल रॉय ने अपनी मंगेतर मेलिस एटिसी के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

विपुल रॉय ने मंगेतर मेलिस एटिसी संग रचाई गुपचुप शादी, मंदिर में लिए सात फेरे

टीवी के पॉपुलर शो 'FIR' फेम एक्टर विपुल रॉय (Vipul Roy) ने अपनी यूएस-बेस्ड मंगेतर मेलिस एटिसी (Melis Atici) के साथ 13 फरवरी 2022 को शादी के बंधन में बंधने की अपनी योजना को फेल करते हुए 27 दिसंबर 2021 को ही शादी रचा ली है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। 

VIPUL

दरअसल, शादी करने के लिए एक्साइटेड मेलिस एटिसी दिसंबर महीने में ही अपने देश से मुंबई पहुंच चुकी थीं। कपल ने 27 दिसंबर 2021 को विवाह की प्रतिज्ञा का आदान-प्रदान किया। वह नए साल में एक पति-पत्नी के रूप में थे। दोनों की शादी जुहू के इस्कॉन मंदिर में हुई थी, और इसमें जोड़े के परिवार और विपुल के इंडस्ट्री के मित्र शामिल हुए थे। उपस्थित लोगों में दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया, रवि दुबे, राजीव अदतिया, कीकू शारदा, वाहबिज दोराबजी और रोहित वर्मा शामिल थे।

Vipul Roy with Fiance Melis Atici

(ये भी पढ़ें- 'जीजू' विक्की कौशल ने 'साली' इसाबेल कैफ के लिए लिखा बर्थडे नोट, शेयर की प्यारी फोटो)

एक प्रत्यक्षदर्शी ने 'ई-टाइम्स' को बताया कि, “यह परिवारों और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में एक अंतरंग समारोह था। मेहमानों को सलाह दी गई थी कि, वह अपने फोन दूर रखें और विपुल-मेलिस की शादी की कोई भी तस्वीर पोस्ट न करें। यह एक रहस्य जैसा रहा है। विपुल और मेलिस ने डेस्टिनेशन वेडिंग की योजना बनाई थी और सब कुछ फाइनल करने की प्रक्रिया में थे। इस समय के परिदृश्य को देखते हुए हमें संदेह है कि, ऐसा होगा।”

vipul

बीते दिनों, फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा ने बताया था कि, मेलिस की शादी की ड्रेस उनके ही द्वारा डिजाइन किया गया है, जिसमें भारतीय शादी और दुल्हन की वेस्टर्न बैकग्राउंड को ध्यान में रखा गया है। रोहित वर्मा ने होने वाली दुल्हन मेलिस की वेडिंग ड्रेस के बारे में बात करते हुए कहा था कि, "लहंगे को मेलिस के व्यक्तित्व को ध्यान में रखकर बनाया गया है और उसी के अनुसार डिजाइन किया गया है। वह नहीं चाहती थीं कि, यह बहुत भारी हो। वेस्टर्न बैकग्राउंड से आने के कारण, वह भारी लहंगे की आदी नहीं हैं। हमने लहंगे में एक बहुत ही मिनिमल कढ़ाई रखी है। वेस्टर्न कल्चर को ध्यान में रखते हुए ड्रेस को डिजाइन किया गया है, ताकि वह इसे अच्छी तरह से पहन सकें। इसे कंप्लीट करने के लिए दो दुपट्टे दिए गए हैं, पूरा लहंगा वृंदावन गाथा से प्रेरित है। यही कारण है कि, ब्लाउज पर संस्कृत में 'सौभाग्यवती भव:' लिखा गया है। लहंगे पर रेशम, कलाबट्टू, मोती और स्वारोवस्की क्रिस्टल के साथ मिश्रित जरदोजी का काम हुआ है, जो आधुनिक महिला को एक नई परिभाषा देता है।"

Vipul Roy with Fiance Melis Atici

(ये भी पढ़ें- पति आमिर अली से तलाक के बाद संजीदा शेख को मिली बेटी आयरा की कस्टडी, ऑफिशियली अलग हुआ कपल)

जानकारी के लिए बता दें कि, करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद विपुल ने अगस्त 2019 में इस्तांबुल में मेलिस से सगाई की थी। उन्होंने साल 2020 में शादी के बंधन में बंधने की योजना बनाई थी और यहां तक ​​कि, अदालत में तारीख भी दर्ज की थी। हालांकि, महामारी के कारण योजना को रोकना पड़ा, क्योंकि मेलिस अपने देश से भारत नहीं आ सकी थीं।

VIPUL

अभिनेता विपुल रॉय को साल 2016 में अपने यूएस दौरे के दौरान एक आईटी कंपनी चलाने वाली मेलिस एटिसी से प्यार हो गया था और दोनों कुछ दिनों तक लिव-इन रिलेशनशिप में थे। विपुल 'एफआईआर', 'साहिब बीवी और बॉस', 'डॉ मधुमती ऑन ड्यूटी' और 'पार्टनर्स ट्रबल हो गई डबल' जैसे कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं।

Vipul Roy with Fiance Melis Atici

(ये भी पढ़ें- तनीषा मुखर्जी ने अपनी गुपचुप शादी की अफवाहों पर की बात, 'बिछिया' पहनने की बताई वजह)

फिलहाल, फैंस को कपल की शादी की तस्वीरों का इंतजार है। खैर! हम भी कपल को उनकी शादी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.