विराट और अनुष्का की 10 महीने की बेटी वामिका को मिली रेप की धमकी, फूटा लोगों का गुस्सा

इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका को रेप की धमकी मिली है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

विराट और अनुष्का की 10 महीने की बेटी वामिका को मिली रेप की धमकी, फूटा लोगों का गुस्सा

इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी व बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपनी प्रिंसेस वामिका (Vamika) का 11 जनवरी 2021 को स्वागत किया था। स्टार कपल अपनी बेटी की प्राइवेसी को पिछले 10 महीनों से सुनिश्चित कर रहे हैं और वो उसका चेहरा छुपाने में पूरी तरह सफल हुए हैं। जहां देश उनकी लिटिल वन से काफी प्यार करता है, वहीं एक ट्विटर यूजर ने विराट के धार्मिक भेदभाव को लेकर दिए गए बयान के बाद हाल ही में, उनकी लाडली को खुलेआम रेप की धमकी दी है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

virat kohli family

पहले ये जान लीजिए कि, 1 फरवरी 2021 को अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी के साथ पहली फैमिली फोटो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की थी। अपनी बेटी का नाम अनाउंस करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, “हम जीवन के तरीके के रूप में प्यार, उपस्थिति और कृतज्ञता के साथ रहे हैं, लेकिन इस लिटिल वन ‘वामिका’ ने जिंदगी को पूरी तरीके से एक नए स्तर पर ला दिया है। आंसू, हंसी, चिंता, आशीर्वाद- ये ऐसे इमोशंस हैं, जिनका कभी-कभी कुछ मिनटों में ही अनुभव हो जाता है। नींद मायावी है, लेकिन हमारे दिल प्यार से भरे हुए हैं। आप सभी को बधाइयों, प्रार्थनाओं और अच्छी एनर्जी के लिए धन्यवाद कर रही हूं।''

(ये भी पढ़ें: सामंथा की स्टाइलिश ड्रेसेस: नीता लुल्ला से 'रॉ मैंगो' तक, फेमस डिजाइनर्स के कपड़े पहनती हैं एक्ट्रेस)

virat kohli and anushka sharma with daughter

अब आपको बताते हैं विराट और अनुष्का की बेटी को मिली रेप की धमकी के बारे में। दरअसल, 24 अक्टूबर 2021 को 'टी20 वर्ल्ड कप' के दौरान भारत के पाकिस्तान से हारने के बाद ऐसा हुआ। नेटिजंस ने भारत के मैच हारने के बाद भारतीय क्रिकेट प्लेयर मोहम्मद शमी को बेइज्जत करना और उनके धर्म को लेकर गाली देना शुरू कर दिया।

mohammad shami

इसके बाद, भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली एक प्रेस कांफ्रेंस में शमी के सपोर्ट में खड़े नजर आए और कहा कि, धार्मिक भेदभाव बेहद गलत है। विराट ने कहा, “एक अच्छा कारण है कि, हम मैदान पर खेल रहे हैं और हम सोशल मीडिया पर कुछ रीढ़विहीन लोगों के समूह में नहीं हैं, जो वास्तव में किसी व्यक्ति से व्यक्तिगत रूप से बात करने का साहस नहीं रखते हैं। वे अपनी पहचान के पीछे छिप जाते हैं और लोगों का मजाक उड़ाते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से उनका पीछा करते हैं और यह आज की दुनिया में एक सामाजिक मनोरंजन बन गया है, जो देखने में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है।”

(ये भी पढ़ें: शाहिद कपूर ने भाई ईशान के बर्थडे पर शेयर किया पोस्ट, एक्टर के रिप्लाई पर लोग बोले- 'रो क्यों रहे')

जैसे ही विराट कोहली का स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वैसे ही ट्विटर पर एक फैन पेज ने क्रिकेटर की बेटी वामिका को लेकर काफी डरा देने वाला बयान दिया, जो कि अभी तक डिलीट नहीं किया गया है। फैन पेज ने विराट की 10 महीने की बेटी वामिका को खुले तौर पर रेप की धमकी दी, जिसने नेटिजंस का पारा हाई कर दिया। एक यूजर ने इस गंदे कमेंट की लिंक शेयर करते हुए ट्वीट किया, “टीम के साथी #MohammedShami के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के लिए आलोचकों की आलोचना करने के बाद विराट कोहली की 10 महीने की बेटी के लिए बलात्कार की धमकी जारी की गई। ये एक पाकिस्तानी यूजर द्वारा नहीं, बल्कि एक तेलुगू भाषी भारतीय दक्षिणपंथी यूजर द्वारा जारी की गई थी @ramanheist।”

vamika rape threat

इसके अलावा, कई ट्विटर यूजर्स विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के सपोर्ट में उतर आए और उन्होंने रेप की धमकी देने वाले ट्विटर यूजर के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया। यहां देखें उन यूजर्स के ट्वीट।

इससे पहले, 30 अक्टूबर 2021 को अनुष्का और विराट की बेटी वामिका ने अपनी पहली हैलोवीन पार्टी अटेंड की थी। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरीज पर इस मस्तीभरे दिन की झलकियां शेयर की थीं। तस्वीरों में हम वामिका को परी की खूबसूरत ड्रेस पहने देख सकते हैं। वामिका ने पिंक ड्रेस के साथ पिंक कलर के पंख लगाए हुए थे। हमने विराट और अनुष्का को भी हैलोवीन पार्टी में बच्चों के साथ पोज देते हुए स्पॉट किया था।

(ये भी पढ़ें: यामी गौतम पति आदित्य के साथ मुंबई वाले घर में सेलिब्रेट करेंगी पहली दिवाली, इंटरव्यू में किया शेयर)

vamika halloween party

vamika halloween party

vamika halloween party

फिलहाल, एक यूजर द्वारा वामिका को रेप की धमकी देना वाकई काफी निंदनीय है। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.