पिता का फर्ज निभाते दिखे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा संग सामने आई ये तस्वीरें हैं गवाह

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी वाइफ व एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की दो तस्वीरें सामने आई हैं, जो उनकी बेटी वामिका कोहली से जुड़ी हुई हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें....

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

पिता का फर्ज निभाते दिखे विराट कोहली, अनुष्का शर्मा संग सामने आई ये तस्वीरें हैं गवाह

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी वाइफ व एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) करोड़ों फैंस के फेवरेट कपल्स में से एक हैं, जो किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। विराट और अनुष्का जब से अपनी बेटी वामिका कोहली (Vamika Kohli) के पेरेंट्स बने हैं, तभी से दोनों माता-पिता का फर्ज निभाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में, विराट की टीम के साथ उनकी और अनुष्का की दो तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें ‘विरुष्का’ को अपने पेरेंट्स होने का फर्ज पूरा करते हुए देखा गया। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें।

पहले ये जान लीजिए कि, विराट कोहली ने साल 2017 में अपनी ड्रीम गर्ल अनुष्का शर्मा संग ग्रैंड तरीके से इटली में शादी की थी। शादी के तीन साल बाद यानी 11 जनवरी 2021 को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पहली बार माता-पिता बनने का एहसास किया। इस दिन उन्होंने अपनी बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है। अनुष्का और विराट की बेटी वामिका के जन्म को अब तीन महीने से ज्यादा हो गए हैं। हालांकि, काम के बावजूद अनुष्का और विराट अपनी बेबी गर्ल के साथ पूरा टाइम स्पेंड कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें- त्रिशाला दत्त ने बताया 7 साल तक BF रहे व्यक्ति से क्यों कर लिया था ब्रेकअप? कहा- 'अब वो शादीशुदा है')

अब आपको दिखाते हैं वो तस्वीर। दरअसल, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने IPL टीम ‘रॉयल चैलेंजर्स टीम’ के खिलाड़ी कुशाल वाधवानी (Kushal Wadhwani) और संजय पहल (Sanjay Pahal) के साथ दो फोटो क्लिक कराईं, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। पहली तस्वीर में अनुष्का और विराट को कुशाल के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। वहीं, दूसरी फोटो में कपल संजय के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में सबसे ज्यादा जिसने ध्यान खींचा, वो विराट के कंधे पर रखा बेबी का बर्प क्लॉथ (डकार दिलाने वाला कपड़ा) था। विराट के कंधे पर रखे बर्प क्लॉथ से साफ है कि, अनुष्का व विराट अपनी बेटी वामिका के साथ जिम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने RCB प्लेयर्स के साथ फोटो क्लिक कराई। लुक की बात करें तो, विराट कोहली व्हाइट टी-शर्ट के साथ ब्लैक शॉर्ट में नजर आ रहे हैं, वहीं अनुष्का येलो आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

इससे पहले, विराट कोहली की उनकी टीम के खिलाड़ी मोहम्मद अजगरुद्दीन के साथ एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें अनुष्का भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में प्यारी स्माइल के साथ वो कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इस दौरान मोहम्मद ने जहां RCB की ड्रेस पहन रखी है, तो व्हाइट टी-शर्ट और मैरून शॉर्ट में विराट को देखा जा सकता है। वहीं, अनुष्का शर्मा व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही हैं। ये तस्वीर भी फैंस को काफी पसंद आई थी। (ये भी पढ़ें- बुरे रिलेशनशिप पर फातिमा सना शेख का छलका दर्द, बोलीं- 'यह बहुत कठिन होता है')

विराट ने बेटी को डेडिकेट किया था हाफ सेंचुरी

22 अप्रैल 2021 को वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स का मैच था, जिस पर RCB ने जीत हासिल की थी। इस दौरान सबसे शानदार पारी विराट और क्रिकेटर देवदत्त पाडिकल ने खेली थी। विराट इस IPL के पहले खिलाड़ी थे, जिन्होंने सेंचुरी बनाई थी। उन्होंने मैच के दौरान बनाई गई सेंचुरी को अपनी बेटी वामिका को डेडिकेट किया था, जिसका वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, विराट अपना बल्ला उठाते हैं और RCB समर्थक की ओर दिखाते हैं। इसके बाद वो अपनी लविंग वाइफ अनुष्का शर्मा को हवा में किस देते हैं और बेबी जेस्चर के जरिए वह कहते हैं कि, उन्होंने आज का प्रदर्शन अपनी बेटी को डेडिकेट किया। विराट का बेबी जेस्चर वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया था। (ये भी पढ़ें- युजवेंद्र चहल ने वाइफ धनश्री वर्मा के साथ किया मजेदार चैलेंज, वीडियो शेयर कर पूछा 'कौन जीता')

फिलहाल, इन तस्वीरों से साफ है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने पेरेंट्स होने का फर्ज अच्छे से निभा रहे हैं। तो RCB की टीम मेंबर्स के साथ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- संजय, कुशाल, अजहर)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.