विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की चार सबसे महंगी चीजें, जानें आलीशान घर और महंगी कारों की कीमत

हम आपको अपने इस आर्टिकल में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के चार सबसे महंगी चीजों के बारे में बताएंगे।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की चार सबसे महंगी चीजें, जानें आलीशान घर और महंगी कारों की कीमत

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी वाइफ व एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अनुष्का और विराट ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2017 में इटली में गुपचुप शादी रचाई थी। शादी के तीन साल बाद दोनों 11 जनवरी 2021 को एक बेटी के पेरेंट्स बने, जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है। फिलहाल, अभी तक इस कपल ने अपनी बेटी वामिका का चेहरा नहीं दिखाया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह अपनी लाडली को लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं।

वैसे, पर्सनल लाइफ के अलावा अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी प्रोफेशनल लाइफ के जरिए भी अपने फैंस को इंस्पायर करते हैं। कुछ सालों पहले भले ही दोनों एक आम इंसान थे, लेकिन आज वे देश के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सेलिब्रिटीज की लिस्ट में शुमार हैं। विराट और अनुष्का दोनों ने ही अपने टैलेंट और मेहनत के बल पर अपनी-अपनी फील्ड में बेशुमार नाम और शोहरत कमाई है। वर्तमान समय में दोनों करोड़ों के मालिक हैं और वे अपनी लाइफ शाही अंदाज में जीते हैं। साल 2021 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का की टोटल नेटवर्थ जहां 255 करोड़ है, वहीं विराट कोहली की नेटवर्थ 688 करोड़ रुपए है। जानकर हैरानी होगी कि इनकी नेटवर्थ में आए दिन इजाफा हो रहा है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की चार लग्जरी आइटम्स के बारे में बताएंगे। (ये भी पढ़ें- कॉमेडियन कपिल शर्मा की पांच सबसे महंगी चीजें, करोडों का है बंगला तो चलते हैं इस रॉयल कार से)

34 करोड़ रुपए के घर में रहते हैं अनुष्का और विराट

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली का घर मुंबई के 'ओमकार 1973' अपार्टमेंट के 35वें फ्लोर पर है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, विरूष्का के इस घर की कीमत 34 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। दोनों ने इस घर को अपनी शादी से पहले साल 2016 में खरीदा था। यह 7,171 स्क्वायर फुट में फैला हुआ है। इसमें चार बेडरूम, एक गार्डन, खूबसूरत बालकनी, बड़ा लिविंग रूम, फोटोशूट के लिए स्पेशल प्लेस और जिम है।

गुड़गांव में 80 करोड़ रुपए का है घर

मुंबई के अलावा विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का गुड़गांव में एक आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत 80 करोड़ रुपए है। ये घर 500 वर्ग गज में फैला हुआ है। ये घर उन्होंने अनुष्का शर्मा के संग शादी करने के बाद खरीदा था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये बंगला DLF फेज वन गुड़गांव में स्थित है। (ये भी पढ़ें- कुछ ऐसा है विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का नया आशियाना, 35वें फ्लोर से दिखता है बेहद खूबसूरत नजारा)

फिटनेस सेंटर में 90 करोड़ रुपए किया है इन्वेस्ट

विराट कोहली दुनिया के सबसे फिटेस्ट सेलिब्रिटी हैं। ऐसे में उन्हें फिटनेस से कितना प्यार है, ये बात उनकी इन्वेस्टमेंट से पता चलता है। साल 2018 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली ने 'Chisel Fitness Center' की एक चैन शुरू की थी, जिसमें उन्होंने 90 करोड़ रुपए इन्वेस्ट किये थे। चिसेल जिम और फिटनेस सेंटर की एक चैन है।

करोड़ों की लग्जरी कारों से चलते हैं विराट और अनुष्का

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को लग्जरी कारों का बहुत शौक है। यहां तक कि, विराट कोहली की फेवरेट लिस्ट में लग्जीरियस कार टॉप पर आती हैं। विराट खुद रेंज रोवर के ब्रांड एंबेसडर हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के लग्जरी कार कलेक्शन में 80 लाख रुपए की रेंज रोवर, 83 लाख रुपए की Audi Q7, 1 करोड़ की Audi S6, 1.2 करोड़ रुपए की BMW X6, 2 करोड़ रुपए की Audi A8 Quattro, और 3 करोड़ रुपए की Audi R8 V10 LMX शामिल हैं। (ये भी पढ़ें- दूसरे बेबी के जन्म के बाद सैफ और करीना ने खरीदी रॉयल कार, कीमत इतनी कि बन जाए आलीशान घर)

फिलहाल, इतना तो साफ है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लग्जीरियस लाइफस्टाइल के बहुत शौकीन हैं और ये बात उनके लग्जरी आइटम से साफ पता चलता है। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- विराट कोहली)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.