विराट कोहली हुए ट्रोल: पत्नी अनुष्का संग चप्पल के साथ मोजा पहनने पर फैशन सेंस पर उठे सवाल

पॉपुलर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान नेटिज़न्स को उनका लुक पसंद नहीं आया और उनके फैशन सेंस पर सवाल उठा दिए। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

विराट कोहली हुए ट्रोल: पत्नी अनुष्का संग चप्पल के साथ मोजा पहनने पर फैशन सेंस पर उठे सवाल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को 'पावर कपल' कहा जाता है। ये कपल किसी इवेंट में जाए या क्रिकेट दौरे पर, वो चर्चा का विषय बन जाता है। हाल ही में, इस कपल को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों कैजुअल लुक में नजर आए। हालांकि, नेटिज़न्स को उनका ये लुक पसंद नहीं आया और उनके फैशन सेंस पर सवाल उठा दिए। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

virat anushka

(ये भी पढ़ें- देबिना बनर्जी ब्लू मो​नोकिनी में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो)

जानकारी के लिए बता दें कि, 15 जनवरी 2022 को विराट ने इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट से सभी को चौंका दिया था। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के कप्तान के रूप में पद छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा की थी, जिसे सुनकर उनके फैंस दुखी हो गए थे। 

virat anushka

अब 23 फरवरी 2022 को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को कैजुअल गेटअप में देखा गया। सामने आए वीडियो में अनुष्का व्हाइट क्रॉप स्वेटशर्ट, ब्लैक टाइट्स और स्नीकर्स पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा था। दूसरी ओर, विराट गुलाबी रंग की टी-शर्ट और सफेद शॉर्ट्स पहने कैजुअल लुक में दिखाई दिए। भारतीय क्रिकेटर ने अपने कैजुअल लुक को सफेद मोजे और काली चप्पलों के साथ कैरी किया था। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का के साथ पोज भी दिए।

सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, फैंस को विराट के चप्पलों के साथ मोजे पहनने का फैसला अच्छा नहीं लगा। यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में जाकर क्रिकेटर को उनके मोजे के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

virat anushka

(ये भी पढ़ें- फरहान-शिबानी की मेहंदी की तस्वीरें: डांस करने से दोस्तों संग मस्ती करने, कपल ने खूब किया था एंजॉय)

जहां एक यूजर ने लिखा, "चप्पल के साथ मोजे कौन पहनता है?" दूसरे ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "ये विराट भाई तो मेरे स्कूल के मोजे पहने हैं।" एक अन्य ने लिखा, "सॉक्स विद स्लीपर- ये किस तरह का फैशन सेंस है?"

virat anushka

virat anushka

virat anushka

virat anushka

virat anushka

virat anushka

इससे पहले, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक ऐड फिल्म की शूटिंग के दौरान नजर आए थे। वो अपने उसी गेट-अप में दिख रहे थे, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं और विरुष्का के फैंस लंबे समय के बाद अपने पसंदीदा कपल को एक साथ देखकर खुश हैं।

virat anushka

वर्क फ्रंट की बात करें तो, अनुष्का अपनी स्पोर्ट्स बायोपिक 'चकड़ा एक्सप्रेस' में नजर आने वाली हैं। वो झूलन गोस्वामी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म के टीजर को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। इस कपल ने नवंबर 2017 में शादी की थी और 11 जनवरी 2021 को अपनी बेटी वामिका का स्वागत किया था। 

virat anushka

(ये भी पढ़ें- तरुण तहिलियानी के बेटे जहान की हुई शादी, दुल्हन ने पहना ससुर द्वारा डिजाइन किया गया लहंगा)

फिलहाल, आपको विराट का चप्पलों के साथ मोजे पहनने का फैसला कैसा लगा? हमे कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें। 

(Photo Credit- Viral Bhiyani)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.