विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का आलीशान आशियाना, 35वें फ्लोर से दिखता है बेहद खूबसूरत नजारा

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपनी शादी के बाद भी प्यार में पड़े नए-नए प्रेमी युगलों की तरह हैं। ऐसे में आज हमने सोचा क्यों न आपको उनके मुंबई के घर का दीदार करा दें।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का आलीशान आशियाना, 35वें फ्लोर से दिखता है बेहद खूबसूरत नजारा

वैसे तो विराट कोहली-अनुष्का शर्मा का प्यार किसी से छिपा नहीं है। वहीं जब बात एक-दूसरे की हिम्मत और सहारा बनने की आ जाए तो भी विरूष्का की जोड़ी किसी से कम नहीं है। विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को देखकर तो आजकल यही लगता है कि दोनों की हालत प्यार में पड़े नए आशिकों की तरह हो गई हैं। जो न तो एक-दूसरे के बिना रह सकते हैं और ना ही एक-दूसरे से दूर। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा 11 दिसंबर साल 2017 को इटली में शादी के बंधन में बंधे थे। इनकी शादी में सिर्फ दोनों परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। वहीं दोनों को देखकर मानो आज भी ऐसा लगता हैं कि. ये कल ही की तो बात है. जब अनुष्का और विराट ने एक-दूसरे का हाथ थामा था। लेकिन दोनों की शादी को कब दो साल बीत गए पता ही नहीं चला।

virat kohli and anushka sharma

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी 

विराट और अनुष्का साल 2013 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। एक एड की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। पहले तो दोनों अच्छे दोस्त बने फिर कब ये दोस्ती प्यार में बदल गई दोनों को पता ही नहीं चला। दोनों के लव अफेयर के चर्चे तब सुर्खियों में आए, जब मैच की पिच पर विराट के साथ-साथ अनुष्का शर्मा को भी स्पॉट किया जाने लगा। शादी से पहले दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की, लेकिन कभी इनकार भी नहीं किया। एक समय ऐसा भी आया, जब विराट और टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर अनुष्का शर्मा को ट्रोलर्स के गुस्से का शिकार होना पड़ा था। लेकिन विराट कोहली उस समय भी अनुष्का के साथ डटकर खड़े रहे। यही नहीं विराट कोहली ने अपने एक इंटरव्यू में उस बात का जिक्र किया था, जब वो अनुष्का शर्मा से पहली बार मिले थे। विराट कोहली ने कहा था, ‘जब मैं अनुष्का से पहली बार मिला तो मैं बहुत नर्वस था। उनसे मिलते ही मैंने एक जोक सुना दिया, क्योंकि मुझे नहीं पता था कि क्या करना है। मुझे लगा कि मैं फनी दिखूंगा। मैंने कुछ ऐसा कहा जो मुझे नहीं कहना चाहिए था। अनुष्का की हाइट अच्छी है और उन्होंने हील पहनी थीं और वो मुझसे ज्यादा लंबी लग रही थीं। मैंने अपनी हाइट को लेकर एक बुरा जोक मार दिया। मैंने कहा कि क्या आपको इससे ऊंची हील्स नहीं मिलीं। फिर अनुष्का ने कहा- एक्सक्यूज मी। मैंने कहा कि मैं मजाक कर रहा था।"

(ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को पहली मुलाकात में क्यों दिखाया था घमंड, एक्ट्रेस ने बताई थी वजह)

virat kohli and anushka sharma

इन सब अफवाहों अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की मुलाकातों का दौर शुरू हुआ। दोनों को कई जगह साथ देखा गया। लेकिन दोनों ने एक-दूसरे को दोस्त बताया। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों का रिलेशनशिप चर्चा में तब आया जब 2014 में साउथ अफ्रीका टूर खत्म करके विराट कोहली सीधे अनुष्का से मिलने उनके घर पहुंचे। अनुष्का भी विराट कोहली को सपोर्ट करने 2014 में न्यूजीलैंड पहुंची थीं। उसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी स्टेडियम में अनुष्का शर्मा नजर आई थीं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा बटौरी विराट कोहली के फ्लाइंग किस ने, जब श्रीलंका के खिलाफ नवंबर 2014 को उन्होंने शतक जड़कर अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दिया था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इतना ही नहीं आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में जब अनुष्का शर्मा परफॉर्म करने पहुंची थीं, तो विराट कोहली की ब्लशिंग करती फोटो काफी वायरल हुई थी। इसके बाद दोनों को युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी में साथ देखा गया था। यही नहीं, जहीर खान-सागरिगा घटगे की रिसेप्शन पार्टी में भी दोनों साथ नजर आए थे, जहां विराट और अनुष्का ने खूब डांस किया था। 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंध गए थे। अनुष्का ने अपनी शादी में पिंक जोड़ा पहना था, जिसकी खूब चर्चा भी हुई थी। एक्ट्रेस पिंक कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस लहंगे की खास बात ये थी कि इस लहंगे को बनाने में 32 दिन लगे थे और 67 कारीगरों ने इसे तैयार किया था। इसके साथ ही लहंगे में खूबसूरत चिड़ियों और तितलियों के साथ माइक्रो हैंडप्रिंट कढ़ाई को उकेरा गया था। अनुष्का ने अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए पारंपरिक ज्वैलरी जैसे रानी हार, स्टेटमेंट चोकर, माथापट्टी, जड़ाऊ झुमकों को पहना था। अनुष्का-विराट की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं और फैंस आज भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं।

virat kohli and anushka sharma wedding

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का घर 

शादी के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जिस घर में रह रहे हैं, वह बेहद शालीनता और खूबसूरती के साथ सजाया गया है। विराट-अनुष्का का यह फ्लैट ओंकार-1973 बिल्डिंग का एक लग्जरी अपार्टमेंट है। विराट-अनुष्का की तस्वीरों में उनके इस खूबसूरत घर की झलक फैन्स को साफ़ देखने को मिलती है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का यह फ्लैट 7,171 स्क्वायर फीट में फैला है। विराट-अनुष्का का नया आशियाना इस सी-फेसिंग अपार्टमेंट के 35वें फ्लोर पर है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के इस अपार्टमेंट में 5 बेडरूम हैं। इस फ्लैट की बालकनी से समुद्र और शहर का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।

(ये भी पढ़ें: जब विराट कोहली ने पहना था वाइफ अनुष्का शर्मा का ब्रेसलेट, जिसकी कीमत है 4 लाख से भी ज्यादा)

virat kohli and anushka sharma

virat kohli and anushka sharma

क्रिकेटर ने 7171 स्क्वायर फीट का यह लक्जरी अपार्टमेंट साल 2016 में 34 करोड़ रु.में खरीदा था। यह आलीशान महलनुमा घर सभी सुविधाओं से भरा है। एक लीडिंग मैगजीन के मुताबिक, इस बिल्डिंग में पालतू जानवरों के लिए स्पा, फिटनेस और स्पोर्ट्स से जुड़ी सुविधाएं है। पार्टी होस्ट करने के लिए टैरिस और बच्चों के खेलने के लिए झूलाघर, पूल और प्ले गाउंड भी मौजूद है। मुंबई के इनके घर पर डार्क वुड टोन्स के कुछ चित्र मिलेंगे। साथ ही घर में कम्फर्टेबल सोफे के साथ-साथ घर में रंगीन पर्दे भी हैं। कोहली और अनुष्का के घर में एक खूबसूरत बालकनी भी है, जहां से वे शहर के खुले आसमान को देख सकते हैं।

virat kohli and anushka sharma

virat kohli and anushka sharma

वैसे तो दोनों अपने-अपने काम में काफी व्यस्त रहते हैं, लेकिन जैसे ही दोनों को समय मिलता दोनों अपने घर पर ही समय बिताना पसंद करते है। विराट जब बीते दिनों क्रिकेट से ब्रेक पर थे, तब उन्होंने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया था। वहीं अनुष्का शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी। जहां से शहर का अद्भुत नजारा किसी का भी दिन बना दें। इतना ही नहीं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों को ही पेट से काफी प्यार है। दोनों ने अपने फ्लैट पर पेट डॉग को रखा है। सबसे पहले आप ये तस्वीरें देखिए। 

(ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा के कीमती हैंडबैग: 2 से 3 लाख के ब्रांडेड बैग लेकर चलती हैं एक्ट्रेस, देखें पूरी लिस्ट)

virat kohli and anushka sharma

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की नेट वर्थ 

अगर साल 2020 की बात करें, तो फरवरी में सेलिब्रिटी ब्रांड एंडोर्समेंट कंपनी ‘डफ एंड फेल्प’ की स्टडी के मुताबिक विराट की ब्रांड वैल्यू में पूरे 39 प्रतिशत यानि करीब 1600 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। इस तरह से विराट और अनुष्का की टोटल नेट वर्थ लगभग 1200 करोड़ रुपए है।

virat kohli and anushka sharma

वैसे आपका अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर का दीदार कैसा लगा, हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.