विराट कोहली-अनुष्का शर्मा मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, फैंस ने बेटी वामिका को लेकर पूछे सवाल

हाल ही में, स्टार कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान उनके साथ बेटी वामिका नजर नहीं आईं। ऐसे में उनके फैंस वामिका के बारे में पूछ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, फैंस ने बेटी वामिका को लेकर पूछे सवाल

बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) के फैंस देश और दुनिया में हैं। वैसे तो, ये कपल बेहद कम ही साथ में दिखता है और साथ में अपनी फोटोज भी सोशल मीडिया पर कम ही शेयर करता है। लेकिन जब कभी भी साथ में इनकी तस्वीरें सामने आती हैं, तो ये पल भर में वायरल हो जाती हैं। लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देने लगते हैं। हाल ही में, दोनों को मुंबई एरयपोर्ट पर स्पॉट किया गया, वीडियो सामने आने के बाद इस बार फैंस उनसे उनकी लाडली वामिका को लेकर सवाल करने लगे। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

anushka virat

पहले ये जान लीजिए कि, विराट और अनुष्का ने साल 2017 में इटली के टस्कनी में एक इंटीमेट शादी रचाई थी। दोनों ने शादी से पहले एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। कपल ने 11 जनवरी 2021 को अपने जीवन में बेटी वामिका कोहली का स्वागत किया था।

anushka virat

(ये भी पढ़ें- निक जोनस के पैर में लगी चोट, लंगड़ाते दिखे सिंगर तो फैंस बोले- 'प्रियंका ख्याल नहीं रखतीं क्या?')

अब 8 जून 2022 की सुबह विराट और अनुष्का को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस ग्रीन कलर की शर्ट और व्हाइट कलर के शॉर्ट्स में दिखाई दीं। अपने लुक को उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स के साथ पूरा किया था। वहीं, विराट पिंक टी-र्शट और सफेद पैंट में नजर आए। हालांकि, इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी वामिका कोहली नहीं दिखीं। यही कारण है कि, फैंस लगातार वामिका के बारे में सवाल पूछ रहे हैं।

जैसे ही पैपराजी विरल भयानी ने सोशल मीडिया पर कपल का वीडियो शेयर किया, फैंस ने कमेंट बॉक्स में वामिका के बारे में पूछना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'इनकी बेटी कहां है।' दूसरे ने लिखा, 'अपने बच्चे को भूल गईं'। अन्य ने लिखा, 'बेटी को बैग में रखकर घूमने जा रहे हैं।' यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

virat

virat2

virat

virat

(ये भी पढ़ें- अर्जुन कपूर के कारण उनकी बहनें व GF मलाइका होती हैं ट्रोल, एक्टर बोले- 'मैं इसे रोक नहीं सकता')

फिलहाल, आपको विराट और अनुष्का की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.