विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का संग सेलिब्रेट किया 100वां टेस्ट मैच सेलिब्रेशन, रोमांटिक होता दिखा कपल

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 4 मार्च 2022 को अपने 100 टेस्ट मैच पूरे कर लिए हैं। इस सम्मान के मौके पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद रहीं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का संग सेलिब्रेट किया 100वां टेस्ट मैच सेलिब्रेशन, रोमांटिक होता दिखा कपल

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि, हर सफल पुरुष के पीछे एक महिला का हाथ होता है और इसका आदर्श उदाहरण भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) हैं। बार-बार हमने इस कपल को एक-दूसरे पर तारीफों की बौछार करते हुए देखा है। विराट के साथ उनके क्रिकेट दौरों पर अनुष्का साथ देखी जाती हैं और उन्हें सपोर्ट भी करती हैं।

virat anushka

(ये भी पढ़ें- करण मेहरा ने बेटे कविश से अलग रहने पर की बात, कहा- 'ये बहुत कठिन है' [Exclusive])

 4 मार्च 2022 का दिन विराट कोहली के लिए काफी यादगार है, क्योंकि इसी दिन पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने टेस्ट करियर का 100वां मैच खेलने मैदान में उतरे। मैच से पहले उन्हें ये उपलब्धि हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी अपने पति के साथ मौजूद रहीं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

virat anushka

दरअसल, विराट को ये उपलब्धि तब मिली, जब वो श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज के लिए मैदान में उतरे। मैच से पहले पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने उन्हें सम्मान में एक कैप भी दी। बता दें कि, ये मैच मोहाली के मैदान पर आज यानी 4 मार्च 2022 से शुरू होने जा रहा है। 

virat anushka

(ये भी पढें- आदित्य नारायण बने पिता: पत्नी श्वेता ने दिया बेटी को जन्म, सिंगर ने बताया किस पर गई है लाडली)

इस खास मौके पर उनके साथ अनुष्का के अलावा बेटी वामिका, मां और भाई विकास कोहली भी स्टैंड पर खड़े नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक वीडियो में विराट और अनुष्का का रोमांटिक बॉन्ड भी साफ देखा जा सकता है, जो 'विरुष्का' (फैंस द्वारा कपल को दिया गया नाम) प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है। यहां देखिए वो वीडियो। 

इस दौरान अनुष्का सफेद टॉप और बेज रंग की पैंट में खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, विराट कोहली अपनी भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी में दिखाई दे रहे हैं। राहुल द्रविड़ से औपचारिक टोपी प्राप्त करने के बाद विराट ने उसे अनुष्का को सौंप दिया और रखने के लिए कहा। समारोह के दौरान कुछ शब्द साझा करते हुए क्रिकेटर ने कहा, "मैं स्टैंड में खड़ी अपनी पत्नी, मां और भाई को धन्यवाद देना चाहता हूं।"

virat anushka

मैच से पहले विराट ने 'बीसीसीआई' के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि, वो धन्य महसूस करते हैं कि, भगवान ने उन्हें अनुष्का शर्मा को पत्नी के रूप में दिया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, अनुष्का से शादी करने के बाद वो बदल गए हैं। उन्होंने कहा, "मैं बदला हुआ आदमी बन गया हूं। उनके जैसा जीवन साथी पाने के लिए मैं भगवान का बहुत आभारी हूं और वो मेरे लिए ताकत का एक पूर्ण स्तंभ हैं। जब अनुष्का मेरे जीवन में आईं, इसके बाद मेरे अंदर बदलाव आने शुरू हो गए। हम दोनों ने एक-दूसरे को बढ़ने में मदद की है। मैं इतना संयम, जुनून और जोश के साथ आगे नहीं बढ़ पाता, अगर उनका साथ मेरे जीवन में नहीं होता।"

virat anushka

आपको बता दें कि, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी। तब से दोनों पति-पत्नी के रूप में अपना खुशहाल जीवन जी रहे हैं। विराट और अनुष्का ग्लैमर की दुनिया में सबसे अधिक मांग वाले जोड़ों में से एक हैं। 11 जनवरी 2021 को इस जोड़े ने एक बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने वामिका शर्मा कोहली रखा है।

virat anushka

(ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर-मीरा राजपूत ने सना की शादी में की थी जमकर मस्ती, एक्टर ने शेयर की फनी तस्वीर)

फिलहाल, हमें अनुष्का और विराट का बॉन्ड वाकई बेहद पसंद आता है। वैसे, आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट करके बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.