इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) ऐसे इकलौते खिलाड़ी हैं, जिनके अनगिनत चाहने वाले हैं। वो सिर्फ एक ब्रिलिएंट स्पोर्ट्सपर्सन ही नहीं हैं, बल्कि एक काफी स्टाइलिश मैन भी हैं। चाहे बात उनके डैपर सूट्स की हो, शेड्स के कलेक्शन की या फिर हाथ में पहनने वाली घड़ियों की, विराट हर चीज को एक यूनिक ढंग से कैरी करके लोगों को अपना दीवाना बना देते हैं। इसके साथ ही, फैंस भी क्रिकेटर की स्टाइलिश एक्सेसरीज के बारे में बात करना पसंद करते हैं और वो चीज जो विराट अक्सर कैरी किये नजर आते हैं वो है उनकी घड़ी। क्रिकेटर के पास महंगी से महंगी घड़ियों का कलेक्शन है, जिनकी कीमत लाखों में है। आइए आपको बताते हैं।
इस तस्वीर में विराट कोहली रोलेक्स Datejust कंपनी की 41 मिलीमीटर स्लेट डायल की वॉच पहने नजर आ रहे हैं। इस घड़ी में स्मूथ बेजल का स्टेनलेस स्टील में फिनिश दिया हुआ है। इस पूरी घड़ी में रोमन नंबर्स बने हुए हैं और तीसरे नंबर पर इसमें एक डेट विंडो भी बनी है। इसका ब्रेसलेट स्टेनलेस स्टील से बना है, जो इसको और रॉयल बनाता है। 48 घंटे के पॉवर रिज़र्व के साथ 330 मीटर तक ये वाटर प्रूफ भी है। प्राइस की बात करें, तो इस घड़ी की कीमत करीब 7 लाख रुपए है। क्रिकेटर को ये वॉच अक्सर पहने हुए देखा जाता है। (ये भी पढ़ें: शर्मिला टैगोर ने मंसूर अली खान पटौदी से शादी करने के लिए रखी थी ये शर्त, पूरी करने पर किया था निकाह)
विराट ने 11 मार्च 2021 को पत्नी अनुष्का के साथ अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बेहद ही रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में वो अपनी वाइफ को किस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस रोमांटिक तस्वीर के अलावा उनके हाथ में पहनी हुई रॉयल वॉच ने भी हमारा ध्यान अपनी और आकर्षित किया। फोटो में विराट 42 मिलीमीटर की रोलेक्स Sky Dweller वॉच पहने हैं, जिसका ईवरोज गोल्ड केस और फेमस फ्लूटेड बेजल है। इसके स्लेट डायल पर ऑफ सेंटर डिस्क में सेकेंड टाइम जोन डिस्प्ले भी बना हुआ है। वहीं, 3 की पोजीशन पर इसमें डेट विंडो है। इसका ब्रेसलेट ईवरोज गोल्ड ओयेस्टर का है, साथ ही इसका पॉवर रिजर्व 72 घंटे का है और ये 100 मीटर तक वाटर प्रूफ है। इसकी मार्केट वैल्यू करीब 32 लाख रुपए है।
2020 में मनाए गए अपने बर्थडे के दौरान कोहली की एक कैंडल फूंकते हुए तस्वीर सामने आई थी। इस फोटो में क्रिकेटर रोलेक्स Yacht- Master 40 ब्रैंड की वॉच पहने हैं। इस वॉच में 18ct का ईवरोज गोल्ड केस और इसका इंटेंस ब्लैक डायल घड़ी को आकर्षक बनाता है। इसका ब्रेजल 60 मिनट का है, जो दो डायरेक्शन में घूम सकता है। इसमें नंबर सेराक्रोम में लिखे हुए हैं। इसका ब्रेसलेट ओयस्टर फ्लेक्स का है जो करीब 330 फीट तक पानी से बचा सकता है। इस घड़ी की कीमत 22 लाख के करीब है। (ये भी पढ़ें: सैफ और करीना की चार सबसे महंगी चीजें, पटौदी हाउस से लेकर लग्जरी कारें तक हैं इसमें शामिल)
विराट कोहली की रोलेक्स Cosmograph Daytona Cerachrom Bezel पसंदीदा घड़ियों में से एक है। इस घड़ी को साल 2016 में लॉन्च किया गया था। इस घड़ी का ब्लैक डायल वर्जन लेजेंड्री फ़ॉर्मूला वन ड्राइवर सर जैकी स्टुअर्ट ने हाल ही में दिया था। इसको साल 1963 में ही लॉन्च कर दिया गया था, लेकिन साल 2016 में आए वर्जन में सबसे ज्यादा वेरिएशन आए हैं। इसका बेजल सेरामिक और क्रोम से मिलाकर बनाया गया है। इसका ऑटोमेटिक मूवमेंट है और 40 मिलीमीटर का डायल साइज़ है। इसका 72 घंटे का पॉवर बैकअप रहता है और ये 100 मीटर तक पानी के अंदर जा सकती है। इसकी मार्केट वैल्यू 18 लाख के करीब है।
विराट कोहली ने एक तस्वीर रोलेक्स की ब्लैक डायल Daytona घड़ी पहने हुए शेयर की थी। इसमें सब डायल के आस पास स्टेनलेस स्टील की काफी सारी रिंग्स बनी हुई हैं। इसमें सेराक्रोम का ब्लैक बजल भी है, जो इसे काफी स्टनिंग लुक देता है। जितनी सुंदर ये घड़ी दिखती है, उतने ही हाई-फाई इसके प्राइस हैं। इसकी मार्केट में कीमत के बारे में बात करें, तो इसको खरीदने के लिए आपको 20 लाख रुपये अपनी जेब से खर्च करने होंगे। (ये भी पढ़ें: रियल लाइफ में 'राजकुमारी' हैं ये 8 एक्ट्रेसेस, सोहा अली खान से लेकर किरण राव तक हैं लिस्ट में शामिल)
फिलहाल, ये बात तो साफ है कि विराट घड़ियों के मामले में काफी शौक़ीन हैं और इन पर रुपये खर्च करने में कोई गुरेज नहीं करते। तो आपको कौन सी घड़ी सबसे ज्यादा पसंद आई? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।