अनुष्का शर्मा ने रेड बॉडीकॉन ड्रेस में शेयर की हॉट फोटो, पति विराट कोहली ने दिया ऐसा रिएक्शन

हाल ही में, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी एक हॉट फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, जिस पर उनके पति विराट कोहली ने प्रतिक्रिया दी है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

अनुष्का शर्मा ने रेड बॉडीकॉन ड्रेस में शेयर की हॉट फोटो, पति विराट कोहली ने दिया ऐसा रिएक्शन

एक महिला कई बलिदानों के बाद एक मां बनने का अनुभव प्राप्त करती है। प्रेग्नेंसी के दौरान एक महिला का शरीर बदलता है और बेबी को जन्म देने के बाद उसका शरीर वैसा नहीं रहता है, जैसा पहले था। हालांकि, बी-टाउन में हमने कई एक्ट्रेसेस को देखा है, जो मां बनने के बाद एक फिट मॉम के रूप में लौटी हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी शामिल हैं।

Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा ने अपने पति विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ 11 जनवरी 2021 को अपनी बेटी वामिका का स्वागत किया था। बेबी के जन्म के कुछ महीनों बाद ही एक्ट्रेस ने अपना काफी वजन घटा लिया था। वो अक्सर अपने फिट अवतार में खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती है, जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने अपनी स्टनिंग फोटो शेयर की, जिसमें उनकी खूबसूरती देख उनके पति विराट कोहली भी उनके कायल हो गए।

(ये भी पढ़ें- विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की चार सबसे महंगी चीजें, जानें आलीशान घर और महंगी कारों की कीमत)

Anushka Sharma With Daughter Vamika

दरअसल, अनुष्का शर्मा ने 27 नवंबर 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो एक बुक पकड़े हुए नजर आ रही हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस को एक रेड कलर के बॉडीकॉन ड्रेस में देखा जा सकता है। अनुष्का ने स्ट्रेट हेयर स्टाइल के साथ स्मॉकी आईज और न्यूड मेकअप के साथ अपने लुक को निखारा है। इसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं।

Anushka Sharma

एक्ट्रेस के द्वारा इस फोटो को शेयर करते ही फैंस उस पर अपना प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। वहीं, कई सेलेब्स भी उनकी तस्वीर पर कमेंट कर रहे हैं। लेकिन हमारा ध्यान विराट कोहली के कमेंट पर गया है, जिन्होंने अपनी लेडीलव की तारीफ करते हुए तीन फायर की इमोजी बनाई थीं।

(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा के शू कलेक्शन: जानें किस ब्रांड के और कितने महंगे स्नीकर्स-हील्स पहनती हैं एक्ट्रेस)

इससे पहले, अनुष्का शर्मा ने 26 नवंबर 2021 को अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। सूर्य की किरणों के साथ खेलते हुए अनुष्का शर्मा ने ब्लैक आउटफिट में कई सारे पोज दिए थे। उनकी मुस्कुराहट ने तस्वीरों में चार-चांद लगा दिए थे। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा था, “सूरज चमक रहा था, मौसम मस्त था, इसलिए मुझे पोज देना पड़ा, इनमें से कुछ पोस्ट किए। गाने की लिरिक्स को भूल जाइए।” इन फोटोज पर विराट कोहली ने कई हार्ट की इमोजी बनाई थीं।

Anushka Sharma

Anushka Sharma

(ये भी पढ़ें- जब अनुष्का ने पति विराट कोहली पर मैदान में सबके सामने बरसाया प्यार, देखें कपल के 7 हसीन पल)

फिलहाल, विराट कोहली अपनी लेडीलव की हर प्यारी तस्वीर पर अपना प्यार जरूर लुटाते हैं। वैसे, आपको अनुष्का की लेटेस्ट फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- अनुष्का शर्मा)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.