विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा संग शेयर की प्यारी सेल्फी, बेटी वामिका का प्ले एरिया आया नजर

हाल ही में, इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी बेटी वामिका कोहली का प्ले एरिया नजर आ रहा है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा संग शेयर की प्यारी सेल्फी, बेटी वामिका का प्ले एरिया आया नजर

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) ग्लैमर वर्ल्ड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। सोशल मीडिया से लेकर पब्लिक प्लेस तक, दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में, विराट ने अपनी लेडीलव के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

Anushka Sharma with Virat Kohli

पहले ये जान लीजिए कि, विराट और अनुष्का ने साल 2017 में गुपचुप तरीके से इटली में शादी की थी। इससे पहले, दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। शादी के करीब 3 साल बाद यानी 11 जनवरी 2021 को कपल ने अपने घर में एक बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम वामिका कोहली है। कपल अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखता है और पैरेंटहुड के साथ कपल गोल्स देने में भी कभी पीछे नहीं रहता है।

(ये भी पढ़ें- ग्लेन मैक्सवेल की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज आईं सामने, पत्नी विनी रमन के प्यार में खोए दिखे क्रिकेटर)

Anushka Sharma with Virat Kohli and daughter Vamika

29 मार्च 2022 को विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। फोटो में विराट कोहली स्माइल करते हुए अपनी लेडीलव अनुष्का के साथ सेल्फी ले रहे हैं। रेड स्ट्रिप्ड टी-शर्ट में अनुष्का और ब्राउन टी-शर्ट में विराट ने अपने-अपने लुक को कैजुअल रखा है। विराट ने एक हार्ट इमोजी के साथ ये तस्वीर शेयर की है। दोनों की ये तस्वीर बेहद प्यारी है, लेकिन हमारा ध्यान बैकग्राउंड पर गया, जो उनकी बेटी वामिका कोहली का प्ले एरिया है। इससे साफ है कि, कपल अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहा था।

Virat Kohli with wife Anushka Sharma

(ये भी पढ़ें- राकेश बापट के परिवार से मिलने पहुंचीं शमिता शेट्टी, फैंस ने कहा- 'बेस्ट सरप्राइज')

जिस तरह अनुष्का अपने पति विराट का हर वक्त सपोर्ट करती हैं, वैसे ही क्रिकेटर भी अपनी लेडीलव के साथ अपनी सफलता को साझा करना नहीं भूलते हैं। 4 मार्च 2022 को अपने टेस्ट करियर के 100वें मैच खेलने के लिए विराट को पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने सम्मान में एक केप गिफ्ट की थी। इस दौरान उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं। अपने पति की सफलता पर वो बेहद खुश दिखाई दे रही थीं। 

Anushka Sharma with Virat Kohli

(ये भी पढ़ें- बोनी कपूर ने भतीजी सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी के बारे में की बात, कहा- 'चारों तरफ खुशखबरी है')

फिलहाल, विराट और अनुष्का अपनी प्यारी केमिस्ट्री से हमेशा लोगों का दिल जीतते हैं। वैसे, कपल की लेटेस्ट फोटो आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.