विराट कोहली ने शेयर की कॉफी पीते हुए तस्वीर, लिविंग रूम की दिखी झलक

हाल ही में, क्रिकेटर विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके घर की झलक दिखाई दी है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

विराट कोहली ने शेयर की कॉफी पीते हुए तस्वीर, लिविंग रूम की दिखी झलक

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) लोगों के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। शादी के बाद दोनों एक शानदार घर में रहते हैं। हाल ही में, विराट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके लिविंग रूम की झलक दिखाई दी है। आइए आपको दिखाते हैं।

virat

पहले ये जान लीजिए कि, विराट और अनुष्का को पावर कपल के रूप में देखा जाता है। फैंस इन्हें बेहद पसंद करते हैं। यही कारण है कि, इनके चाहने वाले इन्हें प्यार से 'विरुष्का' कहते हैं। दोनों ने साल 2017 में इटली में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। इसके बाद 11 जनवरी 2021 को उन्होंने अपने जीवन में एक बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम कपल ने वामिका कोहली रखा है।

virat anushka vamika

(ये भी पढ़ें- आदित्य राज ने बताया- 'मां गीता की मृत्यु के बाद 'ताऊ' राज कपूर ने की थी पिता शम्मी की देखभाल')

विराट और अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ की झलकियां साझा करते रहते हैं। 2 जून 2022 को विराट ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वो अपनी सुबह की कॉफी का आनंद लेते हुए दिख रहे हैं। इस फोटो में हमें उनके लिविंग रूम की एक झलक दिखाई दी, जिसमें उनके पीछे एक ईंट की दीवार थी। इस दीवार पर कुछ बड़ी और खूबसूरत पेंटिंग्स लगी थीं। उसके बगल में कुछ पौधे भी रखे गए थे। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "एक कप कॉफी के साथ शांतिपूर्ण सुबह।"

virat

यह पहली बार नहीं है, जब विराट ने अपने घर की झलक साझा की हो। मार्च 2022 में विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक मनमोहक सेल्फी पोस्ट की थी। तस्वीर में विराट और अनुष्का पोज दे रहे हैं। दोनों को अपनी बेटी वामिका के साथ समय बिताते हुए देखा गया था। इस फोटो में हमने वामिका के छोटे से प्ले ग्राउंड को भी देखा था, जिसमें एक छोटी सी साइकिल भी थी।

virat anushka

(ये भी पढ़ें- करण वी ग्रोवर की पत्नी पॉपी जब्बल ने शेयर की शादी की नई तस्वीर, हाथ थामे दिखा नया कपल)

फिलहाल, हमें तो विराट और अनुष्का का घर बेहद पसंद आया। वैसे, आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.