क्या 4 दिन बाद अनुष्का शर्मा बनने वाली हैं मां? विराट कोहली के इस फोटो पर फैंस ने पूछे ये सवाल

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में एक फोटो शेयर की है, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अनुष्का 4 दिन बाद मां बनने वाली हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं...

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

क्या 4 दिन बाद अनुष्का शर्मा बनने वाली हैं मां? विराट कोहली के इस फोटो पर फैंस ने पूछे ये सवाल

पहली बार माता-पिता बनने का एहसास बेहद खास होता है। 9 महीने तक कपल अपने बच्चों के इस दुनिया में आने का बेसब्री से इंतजार करता है। जैसा कि इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) कर रहे हैं। विराट और अनुष्का जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं और वे इस मोमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में, विराट ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि 4 दिन बाद विराट और अनुष्का पैरेंट्स बनेंगे। आइए देखते हैं फैंस की इस पर क्या प्रतिक्रिया है।

आपको विराट की तस्वीर दिखाएं, इससे पहले जान लीजिए कि, विराट और अनुष्का ने अगस्त 2020 में एक तस्वीर के जरिए अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जानकारी दी थी कि वे 2021 में दो से तीन होने वाले हैं, यानी कि वे पैरेंट्स बनने वाले हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। माना जा रहा है कि एक्ट्रेस जनवरी में ही अपने बेबी को जन्म देंगी। इस बीच सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि 4 दिन बाद अनुष्का अपने बेबी को जन्म देंगी। (ये भी पढ़ें- सनी लियोनी ने अपने तीनों बच्चों के लिए 'जिन्न' से मांगी ऐसी दुआ, हर मां की है ख्वाहिश)

दरअसल, विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक तस्वीर 5 जनवरी 2021 को साझा की है, जिसमें क्रिकेटर अपने दोनों हाथों से विक्टरी (V) का साइन बनाते नजर आ रहे हैं। इस फोटो में वह रेड टी-शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स में दिख रहे हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि शायद विराट इशारों-इशारों में अनुष्का की डिलीवरी डेट बता रहे हैं।

विराट की इस फोटो पर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए कई सवाल पूछ रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि बेबी 4 दिन बाद आएगा, तो वहीं कई का मानना है कि बेबी दो दिन बाद आने वाला है। कुछ अनुमान लगा रहे हैं कि दो ट्विंस होंगे। कई यूजर्स का कहना है कि चार बेबी होंगे। वहीं, एक यूजर ने लिखा है कि इसका मतलब साल 2022 में बेबी आएगा। फैंस के इन प्रतिक्रियाओं के स्क्रीनशॉट्स आप नीचे देख सकते हैं। (ये भी पढ़ें- कमल हसन की एक्स-वाइफ सारिका से होने वाली थी कपिल देव की शादी, लेकिन इसलिए नहीं जुड़ा रिश्ता)

इससे पहले भी ‘विरुष्का’ फैंस के बीच अनुष्का की डिलीवरी डेट की खबर जमकर वायरल हुई थी। दरअसल, मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर 'विरल भयानी' ने 18 अक्टूबर 2020 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें ये कपल अपने फेस को अलग सा बनाकर कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रहा है। इसके कैप्शन में लिखा गया था, 'रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान विराट कोहली ने बताया कि वो ऐसी उम्मीद कर रहे हैं कि उनके बच्चे का जन्म 10 नवंबर को हो जाएगा।' हालांकि, दो मिनट के अंदर इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया था। (ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट और उनकी बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा का पर्सनल चैट हुआ वायरल, एक्ट्रेस ने कहा- 'कपल गोल')

फिलहाल, फैंस विराट और अनुष्का के बेबी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तो विराट की इस तस्वीर पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.