बेटी वामिका के 2 मंथ बर्थडे पर विराट कोहली हुए रोमांटिक, वाइफ अनुष्का को किस करते हुए शेयर की फोटो

इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली ने वाइफ अनुष्का शर्मा संग बेटी वामिका के 2 मंथ बर्थडे पर एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

बेटी वामिका के 2 मंथ बर्थडे पर विराट कोहली हुए रोमांटिक, वाइफ अनुष्का को किस करते हुए शेयर की फोटो

एक महिला के लिए मातृत्व एक अद्भुत अनुभव होता है। 9 महीने की प्रेग्नेंसी की जर्नी स्लीपलेस रातों और काफी सारे मूड स्विंग्स से भरी होती है, लेकिन एक मां अपने बेबी को जन्म के बाद पहली बार गोद लेने पर ये सब भुला देती है। ये पति और पत्नी के लिए एक नए सफ़र की शुरुआत होती है, क्योंकि इस दौरान वो अपने लिटिल वन की केयर करने की कला को सीखते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) भी अपनी लिटिल एंजल वामिका शर्मा कोहली (Vamika Sharma Kohli) के साथ इन दिनों इसी एक्सपीरियंस का एहसास कर रहे हैं। हाल ही में, कपल ने अपनी बेबी गर्ल के जन्म को 2 महीने पूरे होने पर एक छोटा सा सेलिब्रेशन किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

Virat Kohli and Anushka Sharma

पहले तो ये जान लीजिए कि, विराट ने 11 जनवरी 2021 को एक पोस्ट के जरिए अपने पिता बनने की जानकारी फैंस को दी थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी। स्नेह-विराट।" इसके कैप्शन में विराट ने ब्लैक हार्ट की इमोजी भी बनाई थी। (ये भी पढ़ें: बेटे तैमूर के साथ करीना कपूर पैपराजी को दे रही थीं पोज, जल्दबाजी में शीशे से टकराए छोटे नवाब)

अब 11 मार्च 2021 को कपल को पेरेंट्स बने दो महीने भी हो गए हैं। अपनी नन्ही परी के जन्म को 2 महीने पूरे होने पर कपल ने अपने घर पर एक छोटा सा सेलिब्रेशन किया। अनुष्का ने फैंस को इंस्टा स्टोरी पर इस सेलिब्रेशन की एक छोटी सी झलक दिखाई है। एक्ट्रेस ने अपनी स्टोरी में एक रेनबो केक की तस्वीर शेयर की है। इस फोटो पर अनुष्का ने लिखा, “हमको हैप्पी 2 मंथ।”    

Cake

वहीं, इस स्पेशल डे पर विराट ने भी अपनी वाइफ अनुष्का को किस करते हुए एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में विराट ने अपनी वाइफ को बाहों में ले रखा है और अनुष्का ब्लू व व्हाइट स्ट्रिप पायजामा सेट में स्माइल करते हुए कैमरे की तरफ देख रही हैं। इस फोटो के कैप्शन में क्रिकेटर ने हार्ट की इमोजी बनाई है। (ये भी पढ़ेंअभिनेता इफ़्तेख़ार खान की लव लाइफ: पत्नी को छोड़कर यहूदी लड़की पर आया था एक्टर का दिल)

Virat Kohli and Anushka Sharma

इससे पहले, 8 मार्च 2021 को विराट ने अपनी ब्यूटीफुल वाइफ अनुष्का के संग बेटी वामिका की एक खूबसूरत फोटो इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थी। इस फोटो को शेयर करते हुए विराट ने अपने कैप्शन में लिखा था, “एक बच्चे का जन्म होते देखना इंसान को महसूस होने वाला सबसे अविश्वसनीय और अमेजिंग एक्सपीरियंस है। इसको देखने के बाद आप महिला की सच्ची ताकत और उनकी दिव्यता को समझ पाते हैं और आपको पता चलता है कि भगवान ने उनके अंदर क्यूं एक जीवन बनाया। वो इसलिए क्योंकि वो हम पुरुषों से ज्यादा मजबूत हैं। मेरी जिंदगी की सबसे मजबूत, प्रखर और दयालु महिला को वीमेन डे की शुभकामनाएं और उसको भी जो अपनी मां की तरह बड़ी होने जा रही है। और साथ ही सभी अमेजिंग महिलाओं को वीमेन डे की शुभकामनाएं।”

Anushka Sharma and Vamika Sharma Kohli

वहीं, 1 फरवरी 2021 को अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में विराट और अनुष्का अपनी बेबी गर्ल के साथ दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का अपनी बिटिया रानी को गोद में लेकर बड़े ही प्यार से निहार रही हैं। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नाम भी बताया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ''हम जीवन के तरीके के रूप में प्यार, उपस्थिति और कृतज्ञता के साथ रहे हैं, लेकिन इस लिटिल वन ‘वामिका’ ने जिंदगी को पूरी तरीके से एक नए स्तर पर ला दिया है। आंसू, हंसी, चिंता, आशीर्वाद- ये ऐसे इमोशंस हैं जिनका कभी-कभी कुछ मिनटों में ही अनुभव हो जाता है। नींद मायावी है, लेकिन हमारे दिल प्यार से भरे हुए हैं। आप सभी को बधाइयों, प्रार्थनाओं और अच्छी एनर्जी के लिए धन्यवाद कर रही हूं।'' (ये भी पढ़ें: नकुल मेहता-जानकी पारेख की शादी की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने, देखें वेडिंग ड्रेस में कैसे लग रहा कपल)

Anushka Sharma and Virat Kohli

फिलहाल, फैंस जल्द से जल्द विराट और अनुष्का की लिटिल गर्ल का चेहरा देखने के लिए बेताब हैं। तो आपको क्रिकेटर द्वारा शेयर की गई ये फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.