'अकबर का बल बीरबल' फेम विशाल कोटियन दो महीने बाद अपनी लेडीलव संग करेंगे सगाई

'अकबर का बल बीरबल' फेम एक्टर विशाल कोटियन (Vishal Kotian) ने अपने हालिया इंटरव्यू में अपनी सगाई और शादी को लेकर बातचीत की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं...

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

'अकबर का बल बीरबल' फेम विशाल कोटियन दो महीने बाद अपनी लेडीलव संग करेंगे सगाई

साल 2021 सेलिब्रिटीज के लिए कई मायनों में बेहद खास है। इस साल कई सितारों ने बेबी के साथ अपनी फैमिली आगे बढ़ाई, तो वहीं कुछ सितारों ने अपने लव वन के साथ शादी या फिर इंगेजमेंट कर ली। अब इस लिस्ट में फेमस टीवी शो ‘अकबर का बल बीरबल’ से अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर विशाल कोटियन (Vishal Kotian) भी शामिल हो गए हैं। जी हां, विशाल जल्द ही अपनी लेडीलव से सगाई करने वाले हैं। अपने 35वें जन्मदिन पर उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है, जहां उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर बातचीत की है।

पहले विशाल कोटियन के बारे में आपको थोड़ी जानकारी दे देते हैं। 13 फरवरी 1985 को मुंबई में जन्मे विशाल कोटियन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। इसके बाद उन्होंने अभिनय में हाथ आजमाया। विशाल ने अपने करियर में कई सीरियल्स में काम किया है, जिसमें उनके अभिनय को खूब सराहा गया है। हालांकि, विशाल को असली पहचान ‘अकबर बीरबल’ सीरियल से मिली। हाल ही में, इस शो का दूसरा सीजन ‘अकबर का बल बीरबल’ खत्म हुआ है। (ये भी पढ़ें- मसाबा गुप्ता ने मां नीना व पिता विवियन रिचर्ड्स संग शेयर की अनदेखी तस्वीर, कहा- 'मेरी दुनिया')

अब बात करते हैं विशाल के लेटेस्ट इंटरव्यू की। दरअसल, विशाल ने ‘ई-टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में अपनी इंगेजमेंट और शादी को लेकर बातचीत की है। उन्होंने बताया, ‘हम दो महीने के बाद सगाई करने की योजना बना रहे हैं और अगर सब कुछ ठीक हो जाता है, तो हम इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। फिलहाल, अभी इसको लेकर प्लानिंग की जा रही है। जब सही समय आएगा, तब मैं अपनी पार्टनर, इंगेजमेंट और शादी के बारे में बात करूंगा।’

शो ‘अकबर का बल बीरबल’ खत्म होने के बाद एक्टर आगे क्या प्लान कर रहे हैं? इस सवाल पर विशाल ने कहा, ‘मैं टीवी से एक छोटा सा ब्रेक लेना चाहता हूं और फिल्म व OTT प्लेटफॉर्म्स जैसे ऑप्शंस को एक्सप्लोर करना चाहता हूं। मैं कुछ नया और एक्साइटिंग करना चाहता हूं। डेली सोप करने में बहुत समय लगता है। इसकी वजह से मैं किसी और चीज पर ध्यान नहीं दे पाता हूं। अब विभिन्न विकल्पों का पता लगाने का सही समय है।’ (ये भी पढ़ें- सपना चौधरी ने बेटे संग शेयर की फोटो, अपने छोटे राजुकमार को प्यार करती दिखीं डांसर)

'अकबर बीरबल' शो में बीरबल के किरदार में नजर आए विशाल कोटियन को फैंस ने खूब प्यार दिया, लेकिन शायद आप नहीं जानते होंगे कि एक्टर ने इस शो में अकबर का रोल करने की सोच रहे थे। जी हां, एक्टर को लगा था कि उन्हें अकबर के रोल के लिए कास्ट किया गया है, लेकिन मेकर्स ने उन्हें बीरबल का किरदार दिया। इसके बारे में एक इंटरव्यू में विशाल ने कहा था, 'जब मैं शो के निर्माताओं से मिला, तो मैं ये सोच रहा था कि मुझे अकबर की भूमिका के लिए चुना जाएगा। हालांकि, उन्होंने मुझे बीरबल की पटकथा दी। मैं हैरान था और उनसे पूछा कि क्या यह गलती थी, लेकिन उन्होंने कहा, 'नहीं, आप बीरबल की भूमिका निभाने जा रहे हैं।' सच कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं बीरबल की भूमिका निभा सकता हूं, लेकिन मुझे बहुत खुशी है कि मैंने इसे निभाया।' (ये भी पढ़ें- 'CID' फेम वैष्णवी धनराज के पिता का हुआ निधन, एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर कर लिखा इमोशनल नोट)

फिलहाल, एक्टर ने अभी तक अपनी लेडीलव के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। हम विशाल कोटियन को उनके 35वें बर्थडे पर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- विशाल)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.