बेहद फिल्मी है विवेक अग्निहोत्री-पल्लवी जोशी की लव स्टोरी, रॉक कॉन्सर्ट में हुई थी पहली मुलाकात

मल्टी टैलेंटेड निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस पल्लवी जोशी की लव लाइफ काफी रोमांटिक है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

बेहद फिल्मी है विवेक अग्निहोत्री-पल्लवी जोशी की लव स्टोरी, रॉक कॉन्सर्ट में हुई थी पहली मुलाकात

फिल्म इंडस्टी में कुछ जोड़े ऐसे हैं, जो सार्वजनिक रूप से अपने प्यार का इजहार करने में विश्वास नहीं करते हैं। हालांकि, वो एक-दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान रखते हैं। मल्टी टैलेंटेड निर्देशक विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) और उनकी अभिनेत्री पत्नी पल्लवी जोशी (Pallavi Joshi) इसका उदाहरण हैं। ये पावर कपल इन दिनों अपनी सुपर हिट फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता का आनंद ले रहा है। ये दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना पसंद करते हैं।

vivek

विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स-ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 90 के दशक में कश्मीर विद्रोह के दौरान कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित बहुचर्चित फिल्म ने लाखों लोगों के दिलों को छुआ है। विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, चिन्मय मंडलेकर और विवेक की पत्नी व अभिनेत्री पल्लवी जोशी जैसे सितारे हैं।

vivke

विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी की प्रोफेशनल लाइफ जहां काफी सक्सेसफुल है, वहीं कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि, दोनों वास्तविक जीवन में पति-पत्नी हैं। विवेक और पल्लवी की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

vivek

(ये भी पढ़ें-शाहिद कपूर ने मीरा के साथ शेयर किया मजेदार वीडियो, पत्नी को कहा- 'फोन से शादी की है')

सबसे पहले बात करते हैं निर्देशक, लेखक और कार्यकर्ता विवेक अग्निहोत्री की, जो एक ब्राह्मण परिवार में पैदा हुए हैं। उन्होंने विज्ञापन एजेंसियों के साथ अपना करियर शुरू किया था और फिर डेली सोप का निर्देशन किया। उन्होंने साल 2005 में फिल्म 'चॉकलेट' से बतौर निर्देशक बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने 'हेट स्टोरी', 'जूनूनियत', 'द ताशकंद फाइल्स' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

vivek

अब बात करते हैं पल्लवी जोशी की, तो वो टीवी जगत का जाना-पहचाना नाम हैं। मराठी परिवार में जन्मी पल्लवी ने चार साल की उम्र में हिंदी फिल्म, 'नाग मेरा साथी' से अभिनय की शुरुआत की थी। जब पल्लवी ने टेलीविजन में प्रवेश किया था, तब उन्होंने बहुत प्रशंसा बटोरी थी। वो 'जस्टाजू', 'अल्पवीरम', 'आरोहण' आदि शो में अपने प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं। पल्लवी ने कई क्षेत्रीय फिल्में भी की हैं और उन्हें दो   बार 'राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार' भी मिला है।

pallavi

कैसे मिले विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी ?

विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी की प्रेम कहानी में डेस्टिनी ने अहम भूमिका निभाई थी। एक इंटरव्यू में विवेक ने बताया था कि, 90 के दशक में एक रॉक कॉन्सर्ट में पल्लवी के साथ उनकी पहली मुलाकात हुई थी। वो एक-दूसरे को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते थे, लेकिन कॉमन फ्रेंड्स के जरिए मिले थे। उसी इंटरव्यू में पल्लवी ने विवेक के साथ अपनी पहली मुलाकात की यादें ताजा की थीं और खुलासा किया था कि, वो पहली मुलाकात में उन्हें ज्यादा पसंद नहीं करती थीं। 

pallavi

(ये भी पढ़ें-रणबीर-आलिया के साथ नजर आईं रिद्धिमा की बेटी समारा, यूजर्स ने बताया मामू की कॉपी)

विवेक और पल्लवी की शादी

धीरे-धीरे उनकी मुलाकातों का सिलसिसा बढ़ने लगा था। विवेक और पल्लवी ने एक-दूसरे को तीन साल तक डेट करने के बाद 28 जून 1997 को मुंबई में शादी रचाई थी। उनकी शादी में उनके परिवार और करीबी दोस्त मौजूद थे। अब ये कपल 2 बच्चों के माता-पिता भी हैं।

pallavi

pallavi

पल्लवी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, विवेक और उनका रिश्ता कैसा है। उन्होंने ये भी बताया था कि, अपने पति द्वारा निर्देशित होने पर उन्हें क्या अलग महसूस होता है। इस बारे में एक्ट्रेस ने कहा, ''एक साथ काम करने में बहुत मज़ा आता है, जब विवेक मुझे निर्देशित कर रहे होते हैं, तो ये और मजेदार हो जाता है।''

pallavi

(ये भी पढ़ें- नुसरत भरूचा अपने आउटफिट को लेकर बुरी तरह हुईं ट्रोल, नेटिजंस ने कहा- 'उर्फी जावेद की बहन')

फिलहाल, आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.