दिव्यांका त्रिपाठी की खुशी के लिए सड़क पर ही डांस करने लगे पति विवेक, वायरल हुआ वीडियो

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi Dahiya) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) इन दिनों यूके में अपनी छुट्टियां एन्जॉय कर रहे हैं। ऐसे में दिव्यांका ने कुछ वीडियोज शेयर किए हैं जिसमें विवेक डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

दिव्यांका त्रिपाठी की खुशी के लिए सड़क पर ही डांस करने लगे पति विवेक, वायरल हुआ वीडियो

पति-पत्नी का रिश्ता प्यार, संयम और समझदारी से भरपूर होता है। दोनों ही एक-दूसरे से जिंदगी भर साथ निभाने का वादा करते हैं। ये रिश्ता सभी रिश्तों से ऊपर और बेहद पवित्र माना जाता है। कहते हैं कि पति-पत्नी के रिश्ते में आपसी समझदारी ना हो तो ये रिश्ता कभी आगे नहीं बढ़ सकता। आपसी समझदारी के लिए जरुरी है कि पति-पत्नी में दोस्ती सबसे अच्छी हो और दोनों एक-दूसरे के साथ को काफी एन्जॉय करते हों। तभी दोनों अपने रिश्ते को एक मुकाम पर ले जा पाएंगे। ऐसा ही एक बेहतरीन उदाहरण पेश करते हैं टेलीविजन के बेस्ट कपल में से एक दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi Dahiya) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya)। फैंस के बीच ये जोड़ी काफी हिट है। दोनों एक-दूसरे की कंपनी काफी एन्जॉय करते हैं और बेस्ट कपल गोल देने में पीछे नहीं हटते। कुछ ऐसा ही हमें हाल-फ़िलहाल में एक बार फिर देखने को मिला है।

दरअसल एकता कपूर का शो 'ये हैं मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein) अब खत्म हो चुका है। ऐसे में पति विवेक दहिया के साथ लम्बी छुट्टियों पर निकली दिव्यांका त्रिपाठी यूनाइटेड किंगडम (यूके) में हैं। मालूम हो, 14 दिसंबर को दिव्यांका का बर्थडे था। जिसके बाद दिव्यांका और विवेक की हॉलिडे पिक्चरस ने धमाल मचाया हुआ है। जिन्हें देखकर तो मानों ऐसा लगता है कि हर दिन ही दोनों बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वैसे मजाक से अलग हटकर बात करें तो दिव्यांका ने पति के साथ बिताए हुए कुछ क्वालिटी टाइम की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। दोनों इन तस्वीरों में काफी क्यूट लग रहे हैं। वहीं इन तस्वीरों के बीच दोनों का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। (ये भी पढ़ें: दूसरी शादी को लेकर श्वेता तिवारी का छलका दर्द, कहा- मेरे परिवार ने 5 साल में केवल एक बार पूछा)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

यूके जाने से पहले अमर उजाला को दिए एक इंटरव्यू में दिव्यांका ने बताया था कि मेरे लिए बर्थडे का मतलब है कि मैं जिनसे प्यार करती हूं, उनके साथ समय बिताना। भले ही मुझे काफी काम हो लेकिन मैं इस दिन छुट्टी लेना पसंद करती हूं। हालांकि, अभी तक मेरा तो कोई प्लान नहीं है लेकिन विवेक ने कोई योजना जरूर बनाई होगी। मेरे लिए सबसे बड़ा बर्थडे गिफ्ट यही है कि विवेक का पूरा ध्यान हमेशा मुझ पर ही रहें। वैसे वाकई विवेक दिव्यांका का पूरा ध्यान रखते हैं। जैसा दिव्यांका ने कहा, वैसा हुआ भी। इस बार सरप्राइज देते हुए विवेक ने दिव्यांका का बर्थडे सेलिब्रेट करने का पूरा प्लान उन्हें यूके घुमाने का मनाया। वहीं, दिव्यांका भी पति से इस तोहफे को पाकर काफी एन्जॉय कर रही हैं। जिसके गवाह उनके हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट हैं।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति विवेक के साथ डांस करते हुए कुछ वीडियो पोस्ट किए हैं। इन वीडियो को देखने के बाद आप भी कहेंगे कि विवेक जितने अच्छे एक्टर हैं, वो उतने ही बेहतरीन डांसर भी हैं। दिव्यांका ने जो वीडियो शेयर की हैं, उसमें वो दोनों पार्किंग में हैं, जहां दिव्यांका तो कार में बैठी हैं, जबकि विवेक कार के बाहर डांस कर रहे हैं। इसके बाद वो कार के पास आते हैं और दिव्यांका के पास आकर डांस करने लगते हैं। विवेक शाहरुख़ खान और प्रीति जिंटा के गाने ‘प्रीटी वुमन’ पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं, इस दौरान दिव्यांका ने भी डांस कर अपना जलवा बिखेरा है। (ये भी पढ़ें: 'ये है मोहब्बतें' के करण पटेल-अंकिता भार्गव ने रखा बेटी का ये नाम, सेलेब्स दे रहे जमकर बधाई)

इन वीडियोज को देख ये बात तो साफ़ हो गई कि दिव्यांका और विवेक अपनी इस ट्रिप को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रही हैं। उनके फैंस भी इन तस्वीरों और वीडियोज को काफी पसंद कर रहे हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है, जब दिव्यांका और विवेक को एक साथ इतनी सारी मस्ती करते हुए देखा गया हो। अक्सर ही दोनों को साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए भी स्पॉट किया जाता है। (ये भी पढ़ें: इन महीनों में शादी करने वालों का रिश्ता होगा बेहद खास, जिंदगी भर बना रहेगा प्यार और विश्वास)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

विवेक और दिव्यांका के वर्क फ्रंट की बात करें तो दोनों नच बलिए-8 के ख़िताब को अपने नाम किया हैं। इसके अलावा दोनों 'ये हैं मोहब्बतें' में भी काम कर चुके हैं। इस सीरियल के बाद ही दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी ये भी बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.