दिव्यांका त्रिपाठी 'खतरों के खिलाड़ी' के लिए हुईं पति विवेक से दूर, एक्टर ने शेयर किया इमोशनल नोट

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सीजन 11 में नजर आने वाली हैं। इसके लिए वह शूट पर निकल चुकी हैं। इसके पहले उनके पति ने एक्ट्रेस के लिए एक खास नोट लिखा है। आइए देखें वो पोस्ट।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

दिव्यांका त्रिपाठी 'खतरों के खिलाड़ी' के लिए हुईं पति विवेक से दूर, एक्टर ने शेयर किया इमोशनल नोट

टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और उनके पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ग्लैमर वर्ल्ड के सबसे ज्यादा प्यार किये जाने वाले सेलिब्रिटी कपल्स में से एक हैं। को-स्टार्स से फ्रेंडस और अब पार्टनर्स तक, दिव्यांका और विवेक गुड रिलेशनशिप गोल्स के प्रतीक हैं। दिव्यांका अब आने वाले समय में टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सीजन 11 में नजर आने वाली हैं और इसकी शूटिंग करने वो केप टाउन के लिए निकल चुकी हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस के पति विवेक दहिया ने सोशल मीडिया पर अपनी वाइफ के लिए एक इमोशनल नोट शेयर किया है।

Divyanka Tripathi Dahiya With Husband Vivek

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की लव स्टोरी

पहले हम दोनों की खूबसूरत लव स्टोरी पर एक नजर डाल लेते हैं। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की पहली मुलाकात टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी, जहां विवेक की पर्सनैलिटी देखकर दिव्यांका का उन पर क्रश आ गया था। दोनों के बीच सेट पर ही दोस्ती हुई और ये दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दिव्यांका और विवेक ने 8 जुलाई 2016 को शादी रचाई थी। उनकी शादी को काफी समय हो गया है, लेकिन दोनों अपने फैंस को एक परफेक्ट कपल गोल देने में बिल्कुल भी पीछे नहीं रहते हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

(ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के दौरान किश्वर मर्चेंट की उंगलियों में आया सूजन, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द)

Divyanka Tripathi Dahiya With Husband Vivek

अब आपको दिखाते हैं विवेक दहिया का वो पोस्ट। दरअसल, विवेक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से 07 मई 2021 को अपनी वाइफ दिव्यांका त्रिपाठी संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर सनसेट की है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को प्यार से देख रहे हैं। दूसरी फोटो में दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चलते हुए नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्वीर में दोनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते हुए सेल्फी लेते हुए देखे जा सकते हैं। चौथी तस्वीर में दिव्यांका सेल्फी ले रहे हैं और विवेक उनके पीछे खड़े हैं।

Divyanka Tripathi Dahiya With Husband Vivek

Divyanka Tripathi Dahiya With Husband Vivek

Divyanka Tripathi Dahiya With Husband Vivek

Divyanka Tripathi Dahiya With Husband Vivek

इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “07 मई 2021, 3:30 AM। वर्तमान दृश्य को देखते हुए हमने KKK के लिए काफी विचार किया। लेकिन फिर हम उस नतीजे पर पहुंचे कि शो चलते रहना चाहिए। इसके बाद से ही मैं आज रात के लिए डर रहा था, जब मुझे आपको एयरपोर्ट पर उतारकर खाली घर में वापस लौटना होगा (जो तभी घर लगता है जब आप आसपास होती हो), जहां हर छोटी चीज मुझे आपकी याद दिलाएगी।”

Divyanka Tripathi Dahiya

(ये भी पढ़ें: नीति टेलर की चोटी बनाते दिखे पति परीक्षित बावा, एक्ट्रेस ने क्यूट वीडियो किया शेयर)

विवेक ने आगे लिखा, “मैं आपकी इस एडवेंचरस जर्नी के लिए सुपर किक्ड हूं, पिछले एपिसोड की वीडियोज को देख रहा हूं और मेरी काफी मजबूत फीलिंग है कि आप इसमें सफल होंगी मेरी NCC गर्ल। आपने प्लेन से मुस्कुराते हुए जंप किया था, आप ये कर लेंगी क्योंकि आपके अंदर ये है। मुझे ये पक्का पता है क्योंकि मुझे अभी भी याद है कि आप YHM (ये हैं मोहब्बतें) में अपने स्टंट्स बॉडी डबल की जरूरत को मना करते हुए खुद करती थीं। इसे जी लो मेरी लेडी, आप इसके लिए बनी हो। अपने डर से लड़ाई करो और अपनी जीत की महिमा का आनंद लें। तब तक मैं आपके बेड की साइड पर सोऊंगा।”

Divyanka Tripathi Dahiya

विवेक के इस दिल पिघला देने वाले पोस्ट पर दिव्यांका ने कमेंट किया, “आप घर पर अकेले हैं और मैं यहां अभी भी मुंबई में एक देर से आने वाली फ्लाइट पर बोर्ड करने का इंतजार करते हुए ये सोच रही हूं कि मैं आपके साथ कुछ घंटे और गुजार सकती थी। मैं आपको गर्व महसूस कराने की कोशिश करूंगी लव। आपके साथ में बैठने को मिस कर रही हूं।।।आपका क्यूट सोता हुआ चेहरा इमेजिन कर रही हूं। ख्याल रखो आप।”

Divyanka Tripathi Dahiya

(ये भी पढ़ें : नताशा स्टेनकोविच संग जिम में दिखे पति हार्दिक पांड्या और बेटे अगस्त्य, देखें खूबसूरत वीडियो)

वहीं, दूसरी तरफ दिव्यांका ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए विवेक के लिए एक खूबसूरत कविता शेयर की है।

Divyanka Tripathi Dahiya With Husband Vivek

Divyanka Tripathi Dahiya With Husband Vivek

एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन में लिखा, “जब छोटी थी, तो न गुज़रते वक़्त की फ़िक्र थी, न कुछ छूट जाने का डर था। बस निकल पड़ती थी ऊँचे पहाड़ पार करने, नदियों की लहरें छूने। अब तुम हो, पर साथ न हो तो निकली हूँ अरमां पूरे करने...अरमानों को पीछे छोड़े। तुम्हें याद कर हर ख़ुशी आधी सी जीती हूं, ताकि फिर तुम संग उन गलियों में जाऊं। उन पलों को पूरा जी लूं।”

Divyanka Tripathi Dahiya

इसके अलावा, दिव्यांका की मुंबई एयरपोर्ट पर भी पति के साथ कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इस दौरान दिव्यांका ने व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लैक ट्राउजर पहना है और इसे डेनिम जैकेट के साथ पेयर किया है। वहीं, विवेक प्रिंटेड ब्लैक शर्ट के साथ व्हाइट पैंट्स में देखे जा सकते हैं। दोनों कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं।

Divyanka Tripathi Dahiya With Husband Vivek

फिलहाल, दिव्यांका और विवेक दोनों अभी कुछ समय के लिए एक-दूसरे से दूर हैं। तो आपको कपल द्वारा शेयर किए गए ये पोस्ट्स कैसे लगे? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.