'खतरों के खिलाड़ी' में जबरदस्त परफॉर्म कर रही हैं दिव्यांका त्रिपाठी! पति विवेक दहिया ने दिया अपडेट

हाल ही में, एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के लविंग हसबैंड विवेक दहिया ने अभिनेत्री के ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में परफॉर्मेंस के बारे में बात की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

'खतरों के खिलाड़ी' में जबरदस्त परफॉर्म कर रही हैं दिव्यांका त्रिपाठी! पति विवेक दहिया ने दिया अपडेट

दिग्गज फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के द्वारा होस्ट किया जा रहा पॉपुलर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 11 (Khatron Ke Khiladi 11) की शूटिंग इस बार साउथ अफ्रीका के केपटाउन में की जा रही है। इस सीजन में टीवी इंडस्ट्री के कई फेमस सेलिब्रिटीज बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं। इनमें से एक मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) भी हैं। दिव्यांका पहली बार अकेले किसी रियलिटी शो में पहुंची हैं। हाल ही में, उनके लविंग हसबैंड विवेक दहिया ने ‘KKK11’ में दिव्यांका के परफॉर्मेंस के बारे में बात की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Divyanka Tripathi

पहले ये जान लीजिए कि, दिव्यांका त्रिपाठी ने कई सारे टीवी सीरियल्स में काम किया है, लेकिन ‘ये है मोहब्बतें’ एक्ट्रेस के लिए बेहद खास है। क्योंकि, इसी सीरियल की शूटिंग के दौरान दिव्यांका अपने हमसफर विवेक दहिया से पहली बार मिली थीं और यहीं से दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे को काफी समझने के बाद 8 जुलाई 2016 को धूमधाम से शादी रचाई थी। शादी के बाद से ही दिव्यांका और विवेक टीवी इंडस्ट्री के लविंग कपल बन चुके हैं।

(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी रूमर्स के बीच नुसरत जहां ने तोड़ी चुप्पी, निखिल जैन संग अपनी शादी को बताया 'अवैध')

Divyanka Tripathi with Vivek Dahiya

अब बात करते हैं दिव्यांका के परफॉर्मेंस के बारे में। दरअसल, ‘बॉलीवुड लाइफ’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर विवेक दहिया ने अपनी वाइफ दिव्यांका के ‘KKK11’ में स्टंट के बारे में अपडेट दिया है। साथ ही ये भी बताया है कि, उनकी फैमिली चंडीगढ़ से मुंबई आई हुई है और वे साथ में दिव्यांका के परफॉर्मेंस के बारे में जानकारी लेते हैं। विवेक ने कहा, ‘मेरी फैमिली चंडीगढ़ से यहां (मुंबई) आई हुई है। और जब भी दिव्यांका का फोन आता है, हम सब मिलकर फोन को स्पीकर पर करके सुनते हैं कि, उसने आज कौन सा स्टंट किया। वो वहां बहुत अच्छा कर रही है।’

 

Divyanka Tripathi With Vivek Dahiya

दिव्यांका त्रिपाठी से दूर होकर इमोशनल हो गए थे विवेक दहिया

दिव्यांका त्रिपाठी के केपटाउन जाने के बाद से ही विवेक दहिया अपनी वाइफ को काफी मिस कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपनी वाइफ को मिस करते हुए एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया था। 7 मई 2021 को विवेक ने अपनी पत्नी दिव्यांका के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें कपल रोमांटिक पोज देता हुआ नजर आया था। इसके साथ ही विवेक दहिया ने कैप्शन में लिखा था, ‘07 मई 2021, 3:30 AM। वर्तमान दृश्य को देखते हुए हमने KKK के लिए काफी विचार किया। लेकिन फिर हम उस नतीजे पर पहुंचे कि शो चलते रहना चाहिए। इसके बाद से ही मैं आज रात के लिए डर रहा था, जब मुझे आपको एयरपोर्ट पर उतारकर खाली घर में वापस लौटना होगा (जो तभी घर लगता है जब आप आसपास होती हो), जहां हर छोटी चीज मुझे आपकी याद दिलाएगी।’

(ये भी पढे़ं- दिलीप कुमार हेल्थ अपडेट: एक्टर की तबीयत में काफी सुधार, इस दिन हो सकते हैं डिस्चार्ज)

Divyanka Tripathi With Vivek Dahiya

Divyanka Tripathi With Vivek Dahiya

विवेक ने आगे लिखा था, ‘मैं आपकी इस एडवेंचरस जर्नी के लिए सुपर किक्ड हूं, पिछले एपिसोड की वीडियोज को देख रहा हूं और मेरी काफी मजबूत फीलिंग है कि आप इसमें सफल होंगी मेरी NCC गर्ल। आपने प्लेन से मुस्कुराते हुए जंप किया था, आप ये कर लेंगी क्योंकि आपके अंदर ये है। मुझे ये पक्का पता है क्योंकि मुझे अभी भी याद है कि आप YHM (ये हैं मोहब्बतें) में अपने स्टंट्स बॉडी डबल की जरूरत को मना करते हुए खुद करती थीं। इसे जी लो मेरी लेडी, आप इसके लिए बनी हो। अपने डर से लड़ाई करो और अपनी जीत की महिमा का आनंद लें। तब तक मैं आपके बेड की साइड पर सोऊंगा।’

Divyanka Tripathi With Vivek Dahiya

विवेक दहिया के बारे में बात करें तो, एक्टर ने टीवी इंडस्ट्री के कई फेमस सीरियल में काम किया है। उन्होंने ‘ये है मोहब्बतें’, ‘कवच: काली शक्तियों से’ और ‘कयामत की रात’ जैसे सीरियल्स में काम करके अपनी पहचान बनाई है। यही नहीं, विवेक अपनी वाइफ दिव्यांका के साथ ‘नच बलिए 8’ में भी नजर आ चुके हैं। पिछले दो सालों से विवेक टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं और फिल्मों में हाथ आजमा रहे हैं।

(ये भी पढ़ें- आमिर खान के लाडले जुनैद बॉलीवुड में डेब्यू को हैं तैयार, जानें फिल्म और उनके रोल का नाम)

Vivek Dahiya

फिलहाल, दिव्यांका के परफॉर्मेंस के बारे में विवेक दहिया के द्वारा दिए गए अपडेट से उनके फैंस के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। तो आप अपनी ‘टीवी क्वीन’ को स्टंट करते देखने के लिए कितना एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- विवेक दहिया)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.