पत्नी प्रियंका अल्वा से जलते हैं विवेक ओबेरॉय? एक्टर ने इंटरव्यू में बताई वजह

हाल ही में, एक्टर विवेक ओबेरॉय ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि, वह अपनी वाइफ प्रियंका अल्वा से जलते हैं। आइए आपको इसकी वजह बताते हैं।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

पत्नी प्रियंका अल्वा से जलते हैं विवेक ओबेरॉय? एक्टर ने इंटरव्यू में बताई वजह

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे अभिनेता हैं, जो अपने करियर में बेशक ज्यादा हिट फिल्में नहीं दे पाए हैं, लेकिन वह दमदार एक्टिंग की वजह से फैंस के दिलों पर राज करते हैं। इस लिस्ट में एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) का नाम भी शामिल हैं। विवेक ओबेरॉय अपनी पर्सनल लाइफ की वजह काफी चर्चाओं में रह चुके हैं। एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) संग उनके रिलेशनशिप के बारे में फैंस अच्छी तरह जानते हैं, लेकिन आज के समय में विवेक अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं, जिसे वह लाइमलाइट से दूर रखते हैं। हाल ही में, विवेक ओबेरॉय ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि, वह अपनी पत्नी प्रियंका अल्वा (Priyanka Alva) से काफी जलते हैं। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

Vivek Oberoi

पहले आप ये जान लीजिए कि, ऐश्वर्या राय बच्चन से ब्रेकअप के बाद विवेक ओबेरॉय ने साल 2012 में अपने पिता सुरेश ओबेरॉय के कहने पर कर्नाटक के मंत्री जीवाराज अल्वा की बेटी प्रियंका अल्वा से अरेंज मैरिज की थी। फेमस डांसर और प्रियंका की मां, नंदिनी अल्वा ने एक साक्षात्कार में कहा था, ‘यह एक अरेंज मैरिज है और हम बहुत खुश हैं।’ अपनी शादी के बारे में बताते हुए विवेक ने भी कहा था कि, ‘मुझे अरेंज मैरिज से कोई परेशानी नहीं है और वो मेरे सपनों की रानी बन सकती हैं।’ वहीं, अब विवेक और प्रियंका दो प्यारे बच्चों ‘विवान’ और ‘अमेया’ के माता-पिता हैं और अपनी लाइफ को अपने बच्चों के साथ एंजॉय कर रहे हैं।

(ये भी पढ़ें: 'कुंडली भाग्य' फेम अंजुम फकीह ने कबूला अपना प्यार, रूमर्ड BF अभिषेक कपूर के लिए कही ये बात)

Vivek Oberoi family

आइए अब आपको एक्टर के उस स्टेटमेंट के बारे में बताते हैं। दरअसल, विवेक ओबेरॉय ने ‘ई-टाइम्स’ संग उनके ‘व्हाट आई ईट ए डे’ सेक्शन के लिए बातचीत की है, जिसमें एक्टर ने अपनी जीवन शैली की एक झलक दिखाई है। इस इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने बताया है कि, वह घर में रोजाना एक स्ट्रिक्ट डाइट प्लान फॉलो करते हैं। इस दौरान उन्होंने ये भी मजाक में कहा कि, उन्हें अपनी पत्नी प्रियंका अल्वा से जलन होती है, क्योंकि वह एक ऐसी इंसान हैं, जो आसानी से कोई भी चीज खा लेती हैं और कभी भी उनका वजन नहीं बढ़ता है।

(ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा बेटी वामिका को UK की गलियों में टहलाते हुए आईं नजर, वायरल हुईं फोटोज)

Vivek Oberoi wife name

इसके आगे विवेक ओबेरॉय ने सुबह की उस परंपरा के बारे में भी बताया, जो वह सालों से रोजाना करते आ रहे हैं। एक्टर ने कहा कि, ‘वह भगवान की दुआ से एक खूबसूरत बंगले में रहते हैं और वहां पर काफी सारी हरियाली है। मैं रोजाना सुबह 5 बजे उठता हूं और मेडिटेशन करता हूं। मुझे पक्षियों के संगीत के बीच मेडिटेशन करना काफी ज्यादा पसंद है, क्योंकि उनकी वो आवाज म्यूजिक से कम नहीं लगती है। इसके बाद मैं भगवान को धन्यवाद करता हूं और फिर योग करता हूं। इस दौरान मैं अपने फोन से पूरी तरह दूर रहता हूं। ये सब मुझे शांति देता है।’ इसके आगे उन्होंने ये भी बताया कि, वह अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए अपना वेट कम करने की कोशिश कर रहे हैं।

(ये भी पढ़ें: निक्की तंबोली ने फ्लॉन्ट किया 2 लाख से भी ज्यादा की कीमत का पर्स, शेयर कीं तस्वीरें)

vivek actor

विवेक ओबेरॉय एक शानदार एक्टर होने के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी हैं। उन्होंने कुछ समय पहले कोविड -19 से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए 25 लाख रुपये का दान दिया था। इस बारे में उन्होंने ‘आईएएनएस’ से बात करते हुए बताया था कि, ‘हम सभी देख रहे हैं कि, दुनिया अब इस दूसरी कोविड लहर में क्या कर रही है। ‘आई एम ऑक्सीजन मैन’ पहल के साथ हम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। हम दिल्ली में पहले से ही 200 बिस्तरों वाले एक मुफ्त कोविड अस्पताल का संचालन और रख-रखाव कर रहे हैं। इस अस्पताल में पिछले कुछ हफ्तों में एक हजार से अधिक लोगों की जान बचाई है। एक राष्ट्र के रूप में हमारा लक्ष्य भारत को कोविड की तीसरी लहर के लिए तैयार करना होना चाहिए।’

Vivek Oberoi interview

फिलहाल, विवेक ओबेरॉय के इस इंटरव्यू से साफ है कि, एक्टर अपनी फिटनेस को लेकर काफी ज्यादा सतर्क हैं। तो विवेक के इस इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: विवेक ओबेरॉय, ई-टाइम्स)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.