प्रेग्नेंट वृंदा दौड़ा के पति भविन मेहता ने दिया बेबी शावर सरप्राइज, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें

टीवी एक्ट्रेस वृंदा दौड़ा के पति ने उन्हें बेबी शावर सरप्राइज दिया है, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

प्रेग्नेंट वृंदा दौड़ा के पति भविन मेहता ने दिया बेबी शावर सरप्राइज, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें

टीवी एक्ट्रेस वृंदा दौड़ा (Vrinda Dawda) 35 वीक प्रेग्नेंट हैं और उनके हसबैंड भविन मेहता इस समय अपनी पत्नी का खास ख्याल रख रहे हैं। वृंदा अक्सर अपने नौ महीने के फेज की झलक सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस को अपनी फैमिली की तरफ से सरप्राइज बेबी शावर मिला। अपने बेबी शावर की तस्वीरें वृंदा ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

vrinda dauda

पहले ये जान लीजिए कि, वृंदा ने 3 मार्च 2021 को अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थी। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं। इसके बाद भविन भी उन्हें ज्वाइन कर लेते हैं और दोनों नई जर्नी के लिए काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए वृंदा ने लिखा था, ‘हम अपनी फैमिली में थोड़ा और प्यार जोड़ रहे हैं।’

(ये भी पढ़ें: व्रिकांत मैसी ने यामी गौतम को बताया 'राधे मां', तो कंगना रनौत ने भड़कते हुए कहा- 'कॉक्रोच')

अब आपको दिखाते हैं वो तस्वीरें। दरअसल, 6 जून 2021 को वृंदा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने सरप्राइज बेबी शावर बैश की तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से एक फोटो में वृंदा सारे अरेंजमेंट्स देखकर काफी सरप्राइज नज़र आ रही हैं। हम यमी बेबी शावर केक को भी फोटोज में स्पॉट कर सकते हैं।

vrinda dauda baby shower

vrinda dauda baby shower

vrinda dauda baby shower

vrinda dauda baby shower

vrinda dauda baby shower

इससे पहले, 1 जून 2021 को वृंदा ने एक इंस्टा स्टोरी पर वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में हम उन्हें गिफ्ट बॉक्स में सेल्फ-प्रेग्नेंसी टेस्ट किट निकालते हुए देख सकते हैं, जो बता रही है कि वो प्रेग्नेंट हैं। जब वो इसे अपने पति को दिखाती हैं, तो उनका रिएक्शन काफी प्राइसलेस होता है। इस वीडियो के साथ वृंदा ने लिखा था, “प्रेग्नेंसी रिवील रिएक्शन। प्रेग्नेंसी न्यूज को अनाउंस करना कितना एक्साइटिंग है। मैं @mikibhavin, हमारे पेरेंट्स और हमारे सभी फैमिली मेंबर्स के फेस का रिएक्शन देखने के लिए इंतजार नहीं कर पा रही थी, जब मैंने उन्हें बताया कि हमारा बेबी होने वाला है।”

(ये भी पढ़ें:  यामी गौतम की वरमाला सेरेमनी की फोटो आई सामने, यहां देखें एक्ट्रेस की शादी की अनदेखी तस्वीरें)

वहीं, अप्रैल में वृंदा ने एक छोटी पूजा का वीडियो शेयर किया था, जो उनकी सासू मां ने बहू और बच्चे की अच्छी सेहत के लिए करवाई थी। इसको शेयर करते हुए वृंदा ने लिखा था, “घर में आज मॉमी और बेबी की अच्छी सेहत के लिए बहुत छोटी रस्म की। भगवान और बड़ों का अपने लिटिल मंचकिन के लिए आशीर्वाद ले रही हूं।”

फिलहाल, वृंदा अपने होने वाले बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई बेबी शावर सेरेमनी की फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.