वृंदा दौड़ा ने मनाया बेटे का फर्स्ट मंथ बर्थडे, फोटोज शेयर कर लिखा- 'बेबी तेजी से बढ़ रहा है'

टीवी एक्ट्रेस वृंदा दौड़ा ने हाल ही में अपने बेटे का फर्स्ट मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलकियां। 

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

वृंदा दौड़ा ने मनाया बेटे का फर्स्ट मंथ बर्थडे, फोटोज शेयर कर लिखा- 'बेबी तेजी से बढ़ रहा है'

टीवी शो ‘दिल दोस्ती डांस’ फेम एक्ट्रेस वृंदा दौड़ा (Vrinda Dawda) ने 30 जून 2021 को अपने पहले बच्चे का वेलकम किया था। तब से एक्ट्रेस अपने बेबी बॉय के साथ काफी व्यस्त चल रही हैं। हालांकि, इस दौरान वह सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करना नहीं भूल रही हैं। 30 जुलाई 2021 को एक्ट्रेस के बेटे के जन्म को एक महीना पूरा हो गया। इस खास मौके पर वृंदा ने बेटे के साथ की कुछ तस्वीरें शेयर कर फर्स्ट मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। 

Vrinda Dawda

पहले तो ये जान लीजिए कि, टीवी एक्ट्रेस वृंदा दौड़ा ने एक डायमंड व्यापारी भविन मेहता को तीन साल तक डेट करने के बाद 24 दिसंबर 2016 को शादी की थी। शादी के साढ़े 4 साल बाद, कपल अपनी पेरेंटहुड जर्नी को एंजॉय कर रहा है। इसकी झलकियां एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।

vrinda With Husband

(ये भी पढ़ें: कियारा आडवाणी ने रूमर्ड BF सिद्धार्थ मल्होत्रा संग मनाया अपना बर्थडे, शेयर किया खूबसूरत वीडियो)

अब आइए आपको दिखाते हैं वृंदा दौड़ा का, बेबी बॉय के फर्स्ट मंथ कंप्लीट होने पर शेयर किया गया पोस्ट। दरअसल, बेटे के जन्म को एक महीना पूरा होने पर वृंदा ने 31 जुलाई 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन दोनों फोटोज में वृंदा दौड़ा अपने बेटे को गले लगाए हुए दिखाई दे रही हैं और उनके सिर को चूम रही हैं।

Vrinda Dawda With Son

Vrinda Dawda With Son

इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''मेरा बच्चा इतनी तेजी से बढ़ रहा है। 30/06/2021-30/07/2021।'' 

Vrinda Dawda

(ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने वाइफ अनुष्का शर्मा संग लंच डेट की सेल्फी की शेयर, मुस्कुराता दिखा कपल)

इसके पहले, उन्होंने 27 जुलाई 2021 को एक पोस्ट शेयर किया था, जो कि लेबर रूम की फोटो थी, इस फोटो में एक प्री-डिलीवरी और पोस्ट डिलीवरी की तस्वीर थी। इस कोलाज फोटो में एक डिलीवरी के पहले की फोटो और ए​क डिलीवरी के बाद की है। दूसरी तस्वीर में वह अपने न्यू बेबी के साथ दिखाई दे रही हैं। 

Vrinda Dawda

(ये भी पढ़ें: मीरा राजपूत लेटेस्ट फोटो में दिखीं बेटे जैन की 'कॉपी', पति शाहिद ने कमेंट कर लिखी ये बात)

वहीं, कुछ दिन पहले पहले वृंदा ने बेटे को खिलाते हुए एक वीडियो शेयर किया था। ये प्यारा वीडियो फैंस को खूब पसंद आया था। 

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, वृंदा दौड़ा अपने बेटे के साथ बेहद खुश हैं। तो एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गईं ये फोटोज आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.