प्रेग्नेंट वृंदा दावड़ा अपने पहले बेबी से मिलने के लिए हैं एक्साइटेड, पर सता रहा ये डर

टीवी एक्ट्रेस वृंदा दावड़ा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने लेबर पेन को लेकर मन में डर की फीलिंग को बताया है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

प्रेग्नेंट वृंदा दावड़ा अपने पहले बेबी से मिलने के लिए हैं एक्साइटेड, पर सता रहा ये डर

‘दिल दोस्ती डांस’ फेम एक्ट्रेस वृंदा दावड़ा (Vrinda Dawda) अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी फेज में हैं। गुड न्यूज एक्ट्रेस का दरवाजा अब कभी भी खटखटा सकती है और सिर्फ उनकी फैमिली ही नहीं, बल्कि फैंस भी वृंदा के बेबी के लिए एक्साइटेड हैं। वृंदा अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए लगातार इस फेज की फीलिंग्स शेयर कर रही हैं और इस बार अपने लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने लेबर पेन के डर के बारे में बात की है।

vrinda dawda

पहले ये जान लीजिए कि, वृंदा ने 3 मार्च 2021 को अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थी। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए वृंदा ने लिखा था, ‘हम अपनी फैमिली में थोड़ा और प्यार जोड़ रहे हैं।’

(ये भी पढ़ें:श्रेनु पारिख जल्द होना चाहती हैं सेटल, एक्ट्रेस ने शादी के प्लांस के बारे में की बात)

अब आपको दिखाते हैं वृंदा का लेटेस्ट पोस्ट। दरअसल, वृंदा की प्रेग्नेंसी का 39वां वीक चल रहा है। हालांकि, एक्ट्रेस बेबी से मुलाकात के लिए जितना एक्साइटेड हैं, उतना ही उन्हें लेबर पेन का डर भी सता रहा है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक रील वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो टर्टल नेक के साथ सफ़ेद डंगरी पहने हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वृंदा अपने बेबी बंप को लाड़-प्यार करते हुए भी देखी जा सकती हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, पहले अपने होने वाले बेबी के बारे में सोचकर वृंदा मुस्कुराती हुई नजर आती हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें लेबर पेन का ख्याल आता है, उनका चेहरा उसी वक्त मायूस हो जाता है।

इस वीडियो के कैप्शन में वृंदा ने लिखा है, ‘39वां सप्ताह!!! ओके बेबी अब आप बाहर आ सकते हैं, लेकिन क्या मैं लेबर वाला पार्ट स्किप कर सकती हूं, LOL।”

(ये भी पढ़ें: करिश्मा कपूर की लव लाइफ: ना अभिषेक बच्चन का मिला साथ, ना पति संजय कपूर संग टिकी 13 साल की शादी)

इससे पहले, 14 जून 2021 को वृंदा ने अपने हसबैंड भविन मेहता के साथ अपनी सोनोग्राफी की तस्वीरें शेयर की थीं। इस तस्वीर में वृंदा एक बॉडीकॉन ड्रेस पहने हुए अपना बेबी बंप पकड़े नजर आ रही हैं। वहीं, फोटो में भविन अपनी पत्नी की सोनोग्राफी की तस्वीरों को पकड़े हुए हैं। अगर आप एक्ट्रेस की सोनोग्राफी की फोटोज को करीब से देखेंगे, तो आपको उनके बेबी का फेस क्लीयरली दिखाई देगा। एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा था, “एक पेरेंट होना एक प्यार और उम्मीद का एक्ट है, और हम दोनों इस राइड में एक साथ हैं।”

vrinda dawda with husband

वहीं, 1 जून 2021 को वृंदा ने एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में हम उन्हें गिफ्ट बॉक्स में सेल्फ-प्रेग्नेंसी टेस्ट किट निकालते हुए देख सकते हैं, जो बता रही है कि वो प्रेग्नेंट हैं। जब वो इसे अपने पति को दिखाती हैं, तो उनका रिएक्शन काफी प्राइसलेस होता है। इस वीडियो के साथ वृंदा ने लिखा था, “प्रेग्नेंसी रिवील रिएक्शन। प्रेग्नेंसी न्यूज को अनाउंस करना कितना एक्साइटिंग है। मैं @mikibhavin, हमारे पेरेंट्स और हमारे सभी फैमिली मेंबर्स के फेस का रिएक्शन देखने के लिए इंतजार नहीं कर पा रही थी, जब मैंने उन्हें बताया कि हमारा बेबी होने वाला है।”

(ये भी पढ़ें: सना सैयद की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने, ग्रीन लहंगे में खूबसूरत लग रहीं एक्ट्रेस)

फिलहाल, वृंदा के साथ फैंस भी उनके बेबी को देखने के लिए एक्साइटेड हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें। 

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.