वृंदा दौड़ा ने दिखाया अपने बेबी का चेहरा, बेटे के जन्म के तीन महीने बाद शेयर की तस्वीर

टीवी एक्ट्रेस वृंदा दौड़ा ने हाल ही में, अपने बेबी बॉय की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

वृंदा दौड़ा ने दिखाया अपने बेबी का चेहरा, बेटे के जन्म के तीन महीने बाद शेयर की तस्वीर

टीवी शो ‘दिल दोस्ती डांस’ फेम एक्ट्रेस वृंदा दौड़ा (Vrinda Dawda) अपनी मदरहुड जर्नी के हर एक मोमेंट का आनंद ले रही हैं। अपनी गोदभराई की रस्म और बेबी के जन्म तक, वृंदा ने इस दौरान हर एक पल को अपने फैंस के साथ साझा किया था। हाल ही में, एक्ट्रेस ने पहली बार अपने बेबी बॉय का चेहरा सोशल मीडिया के जरिए दिखाया है।

vrinda dawda and her husband

पहले ये जान लीजिए कि, वृंदा दौड़ा ने डायमंड व्यापारी भविन मेहता को तीन साल तक डेट करने के बाद 24 दिसंबर 2016 को शादी की थी। शादी के साढ़े 4 साल बाद, कपल अपनी पेरेंटहुड जर्नी को एंजॉय कर रहा है। इसकी झलकियां एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।

(ये भी पढ़ें:  'कुमकम भाग्य' फेम जीशान खान ने रेहाना पंडित संग रिश्ते को किया कन्फर्म, शेयर की लिपलॉक वाली फोटो)

vrinda dawda with her husband

अब आपको दिखाते हैं वृंदा के बेबी की तस्वीर। दरअसल, 7 अक्टूबर 2021 को वृंदा ने आखिरकार अपने बेटे का चेहरा फैंस को दिखा दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने बेबी बॉय की तस्वीर शेयर करते हुए उसके लिए एक खूबसूरत नोट भी लिखा है। ये एक फोटो कोलाज है, जिसे चार भागों में बांटा गया है। पहली तस्वीर उनके प्रेग्नेंसी टेस्ट की है, दूसरी तस्वीर उनके अल्ट्रासाउंड की है, तीसरी तस्वीर बेबी की व्हाइट टी-शर्ट की है और चौथी फोटो में एक्ट्रेस के बेटे उसी शर्ट को पहने हुए देखे जा सकते हैं।

vrinda dawda baby

इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “स्टिक्स से स्कैन, बंप और बेबी तक। ये कितनी भावनात्मक सवारी रही है, लेकिन इसका अंत काफी शानदार है। P.S- जब उसका जन्म हुआ था, तब मुझे एक फाइनल फोटो लेनी थी, लेकिन फिर मेरी बाहों में बेबी था। आपके जन्म को तीन महीने होने पर मैं बहुत खुश हूं, श्रेयान!”

(ये भी पढ़ें: सचेत टंडन-परंपरा ठाकुर की लव स्टोरी: साथ काम करते-करते हुआ प्यार, गुपचुप शादी से सभी को किया हैरान)

इससे पहले, बेटे के जन्म को एक महीना पूरा होने पर वृंदा ने 31 जुलाई 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की थीं। इन दोनों फोटोज में वृंदा दौड़ा अपने बेटे को गले लगाए हुए दिखाई दे रही हैं और उनके सिर को चूम रही हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ''मेरा बच्चा इतनी तेजी से बढ़ रहा है। 30/06/2021-30/07/2021।''

vrinda dawda baby first month birthday

vrinda dawda baby first month birthday

वहीं, वृंदा और भविन के पैरेंटहुड के 40 दिन पूरे होने और इस दिन को यादगार बनाने के लिए वृंदा ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी पहली पारिवारिक तस्वीर साझा की थी। इस फोटो में ब्लैक ड्रेस में ट्विनिंग कर रहे वृंदा और भविन अपने बेटे को प्यार से देख रहे थे, वहीं कपल का बेटा अपने डैडी की बाहों में शांति से सो रहा था। वृंदा ने तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, "पैरेंटहुड के 40 दिन।"

(ये भी पढ़ें: रुपाली गांगुली की लव स्टोरी: अश्विन संग जिगरी दोस्त से जिंदगी भर के हमसफर तक, ऐसा है सफर)

vrinda dawda and her husband

फिलहाल, वृंदा अपने बेबी के साथ मौजूदा समय में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.