ये है वो आलीशान बंगला जहां ऋतिक रोशन एक्स वाइफ सुजैन खान और बच्चों के साथ कर रहे हैं एन्जॉय

सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपनी एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) और दो बेटों रिहान और रिदान (Rehan and Ridhan) के साथ मुंबई के सी-फेसिंग वाले अपने आलीशान बंगले में रह रहे हैं। आइए हम आपको बंगले की कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

ये है वो आलीशान बंगला जहां ऋतिक रोशन एक्स वाइफ सुजैन खान और बच्चों के साथ कर रहे हैं एन्जॉय

कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते हुए लॉकडाउन (Lock Down) की वजह से इन दिनों सभी सेलिब्रिटी अपने-अपने घरों में ‘क्वालिटी टाइम स्पेंड’ कर रहे हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) भी अपनी एक्स वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) और दो बेटों रिहान और रिदान (Rehan and Ridhan) के साथ मुंबई के सी-फेसिंग वाले अपने आलीशान बंगले (Bungalow) में फुर्सत के पल को इंज्वाय कर रहे हैं। तो आइए हम आपको ऋतिक रोशन के बंगले और उसके अंदर की कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं। 

सबसे पहले आपको ये बता दें कि ऋतिक और सुजैन का तलाक साल 2014 में हो गया था। ऋतिक-सुजैन के अलग होने के बाद से दोनों बच्चे ऋतिक के घर में रहते थे। लेकिन बच्चों का ख्याल रखने के लिए सुजैन ने ऋतिक के जुहू वाले घर में शिफ्ट होने का फैसला किया है। इस समय कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए रेहान और रिदान को घर के भीतर ही रखा जा रहा है। पूरा परिवार लॉकडाउन में साथ ही रह रहा है।  (ये भी पढ़ें: बच्चन फैमिली के पास है करोड़ों की संपत्ति, यहां देखें अभिषेक बच्चन के घर की अनदेखी तस्वीरें)

ऋतिक रोशन सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स में से एक हैं। ऐसे में इनका बंगला भी बहुत ही महंगा और भव्य है। यहां हम आपको ऋतिक के आलीशान घर की सजावट और अंदरूनी हिस्से की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंंगी। तो आइए देखें।

ऋतिक का घर मुंबई के पॉश एरिया जुहू में स्थित है। 3000 स्क्वायर फ़ीट में फैले इस बंगले की कीमत लगभग 84 करोड़ रूपये बताई जाती है। (ये भी पढ़ें: तलाक के सालों बाद रितिक रोशन के घर रहने आईं उनकी Ex वाइफ सुजैन खान, यहां जानिए आखिर क्यों?) 

ऋतिक के घर से सुन्दर जुहू बीच का नजारा साफ़-साफ़ दिखता है। वहीं, सुपरस्टार अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन एक दूसरे के पडोसी हैं।

यह बंगला तैयार होने में काफी समय लगा था क्योंकि इसकी सजावट में काफी वक्त लगा था। इसकी इंटीरियर डिजाइनि‍ंग अवॉर्ड विनिंग आर्क‍िटेक्ट और इंटीरियर डिजाइनर आशि‍ष शाह ने की है।

ऋतिक रोशन के घर में एक स्टडी रूम है। जहां फुर्सत के समय में ऋतिक इस रूम में बैठकर किताबें पढ़ते हैं। कई बार सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें देखने को मिल जाती हैं। इसको ऋतिक द्वारा देश-विदेश से लाई गई चीजों से सजाया गया है। (ये भी पढ़ें: रितिक रोशन के घर पर हैं उनकी Ex वाइफ सुजैन खान, बेटे के बर्थडे पर शेयर किया ये वीडियो)  

ऋतिक के साथ इस समय इस बंगले में उनकी एक्स-वाइफ सुजैन भी रहने आ गई हैं। सोशल मीडिया पर इनकी भी कई फोटोज देखने को मिल चुके हैं।

घर में 2 शानदार बैडरूम शामिल है। 

यह ऋतिक रोशन के बंगले का हॉल है।

ऋतिक के घर का डायनिंग रूम बहुत ही शानदार है।

बच्चों का स्टडी रूम भी ऋतिक ने खूबसूरत बनवाया है।

ऋतिक के बंगले में उनका एक पर्सनल जिम भी है।

ऋतिक के बंगले की तस्वीरें बेहद शानदार हैं। इतनी कि किसी का भी मन ऐसे घर में रहने का करेगा। तो आपको ऋतिक का ये शानदार बंगला कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही बॉलीवुड जगत से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए बॉलीवुडशादीज के साथ बने रहिये।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.