जब आलिया भट्ट ने किया था अपने बच्चे के नाम का खुलासा, अगर बेटी हुई तो रखेंगी ये नाम

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक बार एक रियलिटी शो में शिरकत की थी। यहां उन्होंने अपने बच्चे के नाम का खुलासा किया था। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा था।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

जब आलिया भट्ट ने किया था अपने बच्चे के नाम का खुलासा, अगर बेटी हुई तो रखेंगी ये नाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और उनके पति व एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में, कपल ने अपनी गर्भावस्था की अचानक घोषणा करके अपने फैंस को हैरान कर दिया है। इस जोड़े को कई हस्तियों और प्रशंसकों से ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। इसी बीच हमें एक्ट्रेस का एक थ्रोबैक इंटरव्यू मिला, जिसमें वो अपने बेबी के नाम के बारे में बात करती दिख रही हैं।

ALIA

पहले ये जान लीजिए कि, आलिया भट्ट ने 27 जून 2022 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। एक्ट्रेस ने दो तस्वीरें शेयर की थीं। पहली फोटो उनके अल्ट्रासाउंड अपॉइंटमेंट की थी, जिसमें वो अस्पताल के बेड पर लेटी हुई दिख रही हैं और उनके साथ रणबीर कपूर बैठे नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में शेर, शेरनी और शावक दिख रहे हैं। इन फोटोज को कैप्शन देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, 'हमारा बच्चा ….. जल्द ही आ रहा है।' 

alia

alia

(ये भी पढ़ें- जब ऋषि कपूर ने दादा बनने के बारे में की थी बात, बेटे रणबीर को पैरेंटहुड पर दी थी ये सलाह)

जहां हर कोई इस जोड़ी की गर्भावस्था की घोषणा से रोमांचित है, वहीं एक्ट्रेस ने एक बार इस बारे में खुलासा किया था कि, वह अपने होने वाले बच्चे का क्या नाम रखेंगी। आलिया एक डांस रियलिटी शो में दिखाई दी थीं, जहां उन्हें एक प्रतियोगी अल्मा का नाम बेहद पसंद आया था। उनका नाम सुनकर आलिया भट्ट ने कहा था, "अलमा बहुत ही सुंदर नाम है, मैं अपनी बेटी का नाम अल्मा रखूंगी।''

इसके अलावा, सोशल मीडिया पर आलिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी दोस्त व एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों मजेदार गेम्स खेलती दिख रही हैं। इसी गेम में आलिया ने खुलासा किया था कि, उन्हें एक नहीं दो बेबी बॉय चाहिए। यहां देखें वो वीडियो।

आपको बता दें कि, आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल 2022 को बांद्रा स्थित अपने आवास पर अपने करीबी दोस्तों और परिवार के बीच शादी रचाई थी। इस जोड़े ने कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। अब ये कपल पैरेंटहुड अपनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

alia

(ये भी पढ़ें- जब आलिया ने कहा था- 'उन्हें चाहिए 2 बेबी बॉय', रणबीर को है बच्चों के नाम पर टैटू बनवाने की इच्छा)

फिलहाल, आलिया के बच्चे के नाम पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.