जब दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम संग शादी के बाद इस्लाम अपनाने के बारे में की थी बात

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने एक पुराने इंटरव्यू में अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ अपनी शादी के बाद इस्लाम धर्म अपनाने के बारे में बात की थी। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा था।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

जब दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम संग शादी के बाद इस्लाम अपनाने के बारे में की थी बात

टीवी जगत के पसंदीदा जोड़ों में से एक शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) और दीपिका कक्कड़ इब्राहिम (Dipika Kakar Ibrahim) के चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है। शादी के चार साल बाद भी दोनों कपल गोल्स देने में कभी पीछे नहीं रहते। इनके बीच का बॉन्ड और भी मजबूत होता जा रहा है।

dipika kakkar

दीपिका और शोएब की शादी 22 फरवरी 2018 को इस्लामिक रीति-रिवाज से हुई थी। उस समय इनकी शादी को लेकर काफी बवाल हुआ था, क्योंकि दीपिका ने हिंदू धर्म छोड़ इस्लाम अपना लिया था। आज भी ये चर्चा का विषय बना हुआ है। इस कारण कई बार एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।

dipika kakkar

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने फादर्स-डे पर बेटी मालती और पति निक को दिया तोहफा, शेयर की क्यूट फोटो)

एक थ्रोबैक इंटरव्यू में दीपिका ने अपनी इस्लामिक रीति-रिवाज से हुई शादी पर कहा था कि, यह उनकी व्यक्तिगत पसंद थी और उन्हें इस पर गर्व है। अभिनेत्री ने 'ई-टाइम्स' से बातचीत के दौरान अपनी शादी के बाद इस्लाम अपनाने के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि, यह एक व्यक्तिगत पसंद थी और उन्होंने नहीं सोचा था कि, उन्हें मीडिया के सामने इस बारे में बात करने की जरूरत है।  

dipika kakkar

बकौल दीपिका, "जो सच है वो है। यह सच है कि, मैंने इसे किया है, लेकिन मैंने इसे क्यों और कब किया है, मुझे नहीं लगता कि, इसके बारे में बात करने की आवश्यकता है। यह एक बहुत ही व्यक्तिगत मामला है और मुझे नहीं लगता कि, मुझे मीडिया के सामने इसके बारे में खुलकर बात करने की आवश्यकता है।"

dipika kakkar

दीपिका ने आगे कहा था कि, जब उन्होंने इस बारे में फैसला लिया, तो उनके परिवार ने उनका समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि, उनका इरादा कभी किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। बता दें कि, जितने लोग उन्हें ट्रोल करते हैं, उससे भी ज्यादा उन्हें पसंद करने वाले भी हैं।

dipika kakkar

(ये भी पढ़ें- सनी लियोनी ने फादर्स-डे पर शेयर की फैमिली फोटो, नोट लिखकर पति डेनियल को बोलीं- 'थैंक्यू')

फिलहाल, आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.