एक्टर कबीर बेदी (Kabir Bedi) ने अपनी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड (41 वर्षीय) परवीन दुसांज (Parveen Dusanj) के साथ 16 जनवरी 2016 में जब अपने 70वें जन्मदिन के मौके पर शादी की, तो सभी लोग चौंक गए थे। असल में ये शादी सरप्राइज वेडिंग थी, क्योंकि पार्टी में आए मेहमानों को केवल जन्मदिन का ही निमंत्रण दिया गया था। परवीन और कबीर के खास दोस्त और रिश्तेदार ही इस फंक्शन में शामिल हुए थे। इस सरप्राइज वेडिंग की खास बात ये थी कि मेहमानों को गेटवे ऑफ इंडिया से अलीबाग तक स्पीडबोट से वेडिंग प्लेस पर ले जाया गया था। कबीर बेदी की भतीजी सोहनी तन्ना (sohani Tanna) के अलीबाग स्थित बेहद खूबसूरत बीच हाउस पर 'जन्मदिन और शादी के जश्न' का आयोजन किया गया था। कपल ने तय किया था कि वे सूफी परफॉर्मेंस के बीच मेहमानों को अपने वास्तविक प्लान से अवगत कराएंगे। एक्टर कबीर बेदी की ये चौथी शादी है और इससे पहले प्रोतिमा बेदी (Protima Bedi), सुसान हम्फ्रेस (Susan Humphreys) और निक्की बेदी (Nikki Bedi) से उनकी शादी हुई थी।
एक्टर कबीर बेदी ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को अपने जन्मदिन पर हुई सरप्राइज वेडिंग के बारे में बताया था कि, “अलीबाग में ये बेहद खूबसूरत समारोह था। इसमें, केवल दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही मौजूद थे। यह बेहद खूबसूरत समारोह मेरी भतीजी सोहनी तन्ना और दीपक के खूबसूरत बीच हाउस के लॉन के बीच आयोजित किया गया था। यह गुरुद्वारे में आशीर्वाद से पहले एक पारंपरिक समारोह था।" (यह भी पढ़ें: कभी सांवली-सलोनी रह चुकीं काजोल अब हैं बेहद खूबसूरत, जानें इनका मेकओवर टिप्स)
एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि, वे 10 साल से भी ज्यादा समय से परवीन दुसांज के साथ रिलेशनशिप में थे और करीब 6 साल पहले उन्होंने रोम के एक ऐतिहासिक ‘स्पेनिश स्टेप्स’ पर परवीन को प्रपोज़ किया था। हालांकि, उस समय परवीन ने कहा था कि वह शादी करने का सही समय बताएंगी।
एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि, “परवीन और मैं 10 साल से भी अधिक समय से साथ हैं। इस समय (70वें जन्मदिन पर) विवाह का समय वास्तव में परवीन का ही निर्णय था। मैंने छह साल पहले रोम के ऐतिहासिक ‘स्पैनिश स्टेप्स’ पर उन्हें घुटने के बल बैठकर प्रपोज किया था। हालांकि, वह इस प्रपोजल को स्वीकार तो कर लीं थीं, लेकिन यह सस्पेंस बनाए रखा था कि वह शादी कब करेंगी। जब मेरे दोस्त और रिश्तेदार मेरे जन्मदिन मनाने के लिए दुनिया भर से आने लगे थे, तब परवीन को लगा कि यह शादी करने का सबसे अच्छा समय है। इसलिए यह सब बहुत अचानक हुआ।” (यह भी पढ़ें: कार राइडिंग के मजे ले रहे हैं हार्दिक पांड्या के बेटे अगस्त्य, मां नताशा ने शेयर की क्यूट तस्वीर)
कबीर के 70 वें जन्मदिन के जश्न में शामिल होने के लिए बेंगलुरु, बोस्टन (यूएसए), लंदन (यूके), दुबई (यूएई), कुआलालंपुर (मलेशिया) और यूरोप से मेहमान आए थे। हालांकि वे आए तो जन्मदिन मनाने थे, लेकिन सरप्राइज वेडिंग ने उन्हें और स्पेशल फील करा दिया। सुपरस्टार सलमान खान भी कबीर बेदी के जन्मदिन और सरप्राइज वेडिंग समारोह में नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं देने के लिए शामिल हुए थे। (यह भी पढ़ें: सामंथा अक्किनेनी को मिले फैंस के नेगेटिव कमेंट्स, एक्ट्रेस के स्टाइलिस्ट ने किया खुलासा)
परवीन चाहती थीं कि उनकी शादी बहुत ही प्राइवेट हो और इसमें केवल उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हों। परवीन ने इस बारे में बताया था कि, "... और बिलकुल वैसा ही हुआ जैसा होना था। हमने इसे सीक्रेट रखा और तय किया कि जब हमारी फैमली और खास दोस्त कबीर के जन्मदिन पर एकत्र होंगे तब ये ‘सरप्राइज़ एनाउंसमेंट’ की जाएगी। इसे सीक्रेट रखने में बहुत ही मजा आया। अलीबाग आए सारे ही दोस्त और फेमली मेंबर ये समझ रहे थे कि वे प्री-बर्थडे डिनर के लिए आ रहे हैं। यह हर्षोल्लास और जश्न कई दिनों का है। ये हमारे लिए बहुत खुशी का दिन है।”
हालांकि, प्रोतिमा और कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी (Pooja Bedi) को ये शादी रास नहीं आई थी और उन्होंने अपनी नई मां के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा था। पूजा अपनी नई मां परवीन से चार साल बड़ी हैं। उन्होंने अपने पिता की दुल्हन को ‘एविल स्टेपमॉम’ कहते हुए एक ट्वीट किया था, लेकिन जल्दी ही उसे डिलीट कर दिया था और एक नया ट्वीट फिर से किया, जिसमें अपने पिता और नई मां को शुभकामनाएं दी थीं। हालांकि, उनके पहले ट्वीट का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो गया था। स्क्रीनशॉट में देखें उन्होंने अपने ट्वीट में पहले और बाद में क्या कहा?
वैसे, कबीर बेदी ने यह साबित कर दिया कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। फिलहाल, कबीर बेदी की शादी को करीब 5 साल होने वाले हैं, और वह अपनी चौथी पत्नी के साथ खुशहाल पूर्वक जिंदगी बिता रहे हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? जरूर बताएं और यदि कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।