जब कंगना रनौत ने फौजी संग शादी पर की थी बात, कहा था- 'मुझे सेना के जवान बहुत अच्छे लगते हैं'

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी शादी पर बात करते हुए बताया था कि, उन्हें सेना के जवान पसंद हैं। वो उनके लिए एक आदर्श जीवन साथी हो सकते हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

जब कंगना रनौत ने फौजी संग शादी पर की थी बात, कहा था- 'मुझे सेना के जवान बहुत अच्छे लगते हैं'

 बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बेबाक बयानों के लिए जाना जाता है। कंगना अपने करियर में फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में रही हैं। उनके फैंस को इंतजार है कि, वो कब शादी करेंगी। कंगना ने अब तक अपनी शादी पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन एक इंटरव्यू में उन्होंने ये जरूर बताया था कि, उनके आदर्श जीवनसाथी में क्या गुण होने चाहिए। आइए आपको बताते हैं।

kangana

ये तो सभी जानते हैं कि, सशस्त्र बलों के प्रति उनका झुकाव काफी है। वो हमेशा वर्दी वाले पुरुषों का सम्मान करती हैं और उनकी प्रशंसा में मुखर भी रही हैं। सेना के जवानों के लिए उनका प्यार इतना मजबूत है कि, उन्होंने एक बार खुलासा किया था कि, वो वर्दी में एक आदमी को अपना 'आदर्श जीवन साथी' मानती हैं।

kangana

(ये भी पढ़ें-दिवंगत सिंगर बप्पी लहरी के गोल्ड कलेक्शन का क्या होगा? बेटे बप्पा ने दी जानकारी)

दरअसल, 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के मुताबिक, साल 2017 में कंगना अपनी फिल्म 'रंगून' के प्रमोशन के लिए जम्मू में बॉर्डर सिक्यॉरिटी फोर्स (BSF) के हेडक्वार्टर पहुंची थीं। यहां बीएसएफ के जवानों से उन्होंने बातचीत की थी। इस दौरान कंगना ने खुलासा किया कि, एक फौजी उनके लिए आदर्श जीवनसाथी हो सकता है। एक जवान ने कंगना से कहा कि, लड़कियां फौजियों से शादी नहीं करना चाहती हैं। इसके जवाब में कंगना ने हंसते हुए कहा, 'कोई बेवकूफ ही लड़की होगी, जो फौजी को रिजेक्ट करेगी। मुझे यूनिफॉर्म में फौजी बहुत आकर्षक लगते हैं।' कंगना ने मजाक करते हुए कहा कि, ''शायद उन्हें एक जवान के रूप में ही एक आदर्श जीवनसाथी मिलेगा। कौन जाने, मुझे भी यहां कोई मिल जाए।''

kangaa

(ये भी पढ़ें- 'शगुन की मेहंदी' से शुरू हुई मुनीषा खटवानी की शादी की रस्में, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत)

आगे कार्यक्रम में कंगना ने बताया था कि, उनके ग्रैंडफादर एक रिटार्यड कर्नल थे। वो उन्हें बताते थे कि, उनके कैंप में मीना कुमारी और नरगिस आई थीं। कंगना ने ग्रैंडफादर की बात बताते हुए कहा था कि, उनके कैंपों में हौसला बढ़ाने के लिए अभिनेत्रियां जाया करती थीं। 

kangana

कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उन्हें पिछली बार जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' में देखा गया था। वो जल्दी ही फिल्म 'धाकड़' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो फिल्म 'तेजस' में भी काम कर रही हैं, जिसमें वो वायु सेना की फाइटर पायलट के किरदार में नजर आने वाली हैं। इन दिनों कंगना एमएक्स प्लेयर के रियलिटी शो 'लॉक अप' में नजर आ रही हैं।

kanaga

(ये भी पढ़ें-करिश्मा कपूर ने पहनी 6 हजार रुपये की काफ्तान ड्रेस, लाइट मेकअप में दिखीं खूबसूरत)

फिलहाल, हमें तो कंगना की शादी का इंतजार है। वैसे, आपको ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.