जब बहन करिश्मा कपूर को रोते हुए छुपकर देखा करती थीं करीना कपूर, एक्ट्रेस ने बयां किया था दर्द

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने एक थ्रोबैक इंटरव्यू में बताया था कि, कैसे उनकी बहन करिश्मा कपूर हर रात को रोया करती थीं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

जब बहन करिश्मा कपूर को रोते हुए छुपकर देखा करती थीं करीना कपूर, एक्ट्रेस ने बयां किया था दर्द

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) अपने खानदान में पहली ऐसी लड़की हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने का जज़्बा दिखाया था। करिश्मा बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं, लेकिन कपूर खानदान में ऐसी परंपरा थी कि, कोई भी लड़की बॉलीवुड में काम नहीं करेगी। लेकिन करिश्मा ने इस परंपरा को तोड़ते हुए खुद के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। हालांकि, ये करना उनके लिए आसान नहीं था। एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने एक थ्रोबैक इंटरव्यू में बताया था कि, कैसे उनकी बहन करिश्मा संघर्ष के दिनों में हर रात रोया करती थीं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Kareena Kapoor And Karisma Kapoor

पहले एक्ट्रेस के प्रोफेशनल फ्रंट पर एक नजर डाल लेते हैं। करिश्मा कपूर ने महज 17 साल की उम्र में 1991 में फिल्म ‘प्रेम कैदी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम तो किया, लेकिन उन्हें वो सक्सेस नहीं मिल पाई थी, जो उन्हें चाहिए थी। हालांकि, फिल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ ने एक्ट्रेस को रातों-रात स्टार बना दिया था। वो एक्टर आमिर खान के अपोजिट किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म के लिए उन्हें ‘बेस्ट एक्ट्रेस’ का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद एक्ट्रेस ने ‘बीवी नं 1’, ‘हम साथ साथ हैं’, ‘दिल तो पागल है’ और ‘फिजा’ जैसी कई हिट फिल्में दीं।

(ये भी पढ़ें- करिश्मा कपूर की लव लाइफ: ना अभिषेक बच्चन का मिला साथ, ना पति संजय कपूर संग टिकी 13 साल की शादी)

Karisma Kapoor

करिश्मा कपूर की कामयाबी से प्रेरित उनकी बहन करीना कपूर खान ने भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। सिमी ग्रेवाल संग बातचीत में एक बार करीना कपूर ने बताया था कि, वो अपनी बहन करिश्मा के संघर्ष के दिनों की गवाह हैं और उनकी बहन लोलो हर रात को रोया करती थीं। ‘गुड न्यूज’ एक्ट्रेस ने कहा था, ‘मैंने अपनी बहन को अपनी मां के साथ बैठकर कई रातों को रोते हुए देखा है। वो कहती थीं कि, लोग उसे नीचा दिखा रहे हैं और वह कभी आगे नहीं पड़ पाएगी। मैं पीछे छिप जाती थी और ये सब देखती थी, क्योंकि वे कभी नहीं चाहेंगे कि, मैं उस दर्द को देखूं, जिससे वे गुजर रहे थे। मैंने बहुत देखा है।’

Kareena Kapoor And Karisma Kapoor

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि, कपूर सिस्टर्स ने अपनी जिंदगी में बहुत कठिनाइयां देखी हैं। रणधीर कपूर से अलग होने के बाद बबीता ने अपनी दोनों बेटियों को अकेले ही पाला है और करीना कपूर इस दर्द को अच्छी तरह से महसूस कर सकती हैं। करीना कपूर ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया था कि, जब उनकी बहन रोती थी, तो उन्हें बहुत दुख होता था। इस दर्दभरे फेज को साझा करते हुए करीना ने कहा था, ‘बतौर चाइल्ड मैंने अपनी मां और बहन के साथ बहुत कुछ देखा है। मैंने उनके साथ उनका जीवन जिया है, मैं उन दुखों से गुजरी हूं। जब वो संघर्ष कर रही थीं, तब वो सोते समय रातों को रोया करती थीं और इससे मुझे दुख होता था। जो कुछ भी मेरे प्रियजनों को दुख पहुंचाता है, तो मुझे दुख होता है। यही मुझे वह इंसान बनाता है जो मैं हूं।’

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर से ब्रेकअप पर शाहिद कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सैफ अली खान संग बेबो को देख लगता था बुरा)

Kareena Kapoor With Sister Karisma And Mother Babita

करीना कपूर ने जाहिर किया था कि, उन्हें अपनी बहन लोलो की वजह से संघर्षों से मुकाबला करने की हिम्मत मिली है। करीना ने कहा था, ‘इस दुख ने मुझे बहुत मजबूत बना दिया। मैं कह सकती हूं कि, मैं एक आदमी की तरह महसूस करती हूं। मैं दुनिया में कुछ भी पा सकती हूं। कितना भी दर्द हो, कितने भी लोग मुझे नीचा दिखाने की कोशिश करें, मैं इससे लड़ूंगी, क्योंकि मैंने अपनी मां और बहन को उस संघर्ष से गुजरते देखा है और मैं उसके लिए तैयार हूं।’

(ये भी पढ़ें- करिश्मा कपूर की पिता रणधीर-मां बबीता संग सामने आई अनदेखी फोटो, पिता को खाना खिलाती दिखीं एक्ट्रेस)

Kareena Kapoor And Karisma Kapoor

फिलहाल, ये बात साफ है कि, करिश्मा कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाने के लिए खूब मेहनत की है और उनकी मेहनत का ही नतीजा है, जिसने करीना कपूर को भी आगे बढ़ने की हिम्मत दी। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- करिश्मा कपूर)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.