जब करिश्मा तन्ना ने एक्स BF उपेन पटेल से ब्रेकअप पर की थी बात, घर बसाने को लेकर दिया था बयान

बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से शादी करने वाली टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने एक बार अपने एक्स बॉयफ्रेंड उपेन पटेल के साथ अपने ब्रेकअप के बारे में बात की थी। आइए आपको इस बारे में बताते ​हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

जब करिश्मा तन्ना ने एक्स BF उपेन पटेल से ब्रेकअप पर की थी बात, घर बसाने को लेकर दिया था बयान

लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) 5 फरवरी 2022 को अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। कई हिट शोज में काम कर चुकीं करिश्मा ने नए साल 2022 के मौके पर वरुण संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था।

Karishma Tanna With Beau Varun Bangera

करिश्मा पहले अभिनेता-मॉडल उपेन पटेल के साथ रिश्ते में थीं। 'बिग बॉस 8' के घर के अंदर लॉक होने के दौरान दोनों सेलेब्स को प्यार हो गया था। रियलिटी शो में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई लोगों का ध्यान खींचा था। करिश्मा और उपेन ने 'नच बलिए 7' में भी एक साथ भाग लिया था और इनकी जोड़ी फाइनलिस्ट में से एक बनकर उभरी थी। '36 चाइना टाउन' के अभिनेता ने डांस रियलिटी शो के सेट पर करिश्मा को प्रपोज किया था। जहां उनके प्रशंसक चाहते थे कि, दोनों की शादी हो जाए, लेकिन खुदा को कुछ और ही मंजूर था और दोनों सितारों ने साल 2016 में अपने रास्ते अलग कर लिए थे। उनके अलग होने की खबर ने एक्स कपल के प्रशंसकों को चौंका दिया था, क्योंकि उन्हें टेली लैंड में सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक माना जाता था।

karishma and upen

(ये भी पढ़ें- जब अभिषेक बच्चन के बचाव में उतरी थीं ऐश्वर्या, 'अमिताभ का बेटा' कहने पर दिया था जबरदस्त जवाब)

करिश्मा ने एक पोर्टल से बात करते हुए उपेन से अपने ब्रेकअप पर खुलकर बात की थी। 'खतरों के खिलाड़ी 10' के विजेता ने उन्हें 'अद्भुत आत्मा' बताते हुए कहा था कि, वे मजबूती से जुड़े हैं। करिश्मा तन्ना 'ई-टाइम्स' से बात करते हुए कहा था कि, "कभी-कभी क्या गलत हुआ, इसका कोई जवाब नहीं होता है। कभी-कभी दो अद्भुत लोग या अच्छी आत्माएं एक साथ नहीं होती हैं। हमारे साथ ऐसा ही हुआ है। वह (उपेन) एक अद्भुत आत्मा हैं। हम बहुत मजबूती से जुड़े, लेकिन चीजें नहीं चलीं, जिस तरह से हम चाहते थे। ऐसा नहीं है कि, मैं घर बसाना नहीं चाहती या मैं एक रिश्ते से दूसरे रिश्ते में जाना चाहती हूं। हम दोनों घर बसाना चाहते थे, लेकिन अगर हम अपना भविष्य एक साथ नहीं देखते हैं, तो अलग होना बेहतर है।"

karishma and upen

करिश्मा और वरुण के रिश्ते के बारे में बात करें तो, करिश्मा और वरुण की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। पहली ही मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे और फिर इनके बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। साल 2022 की शुरुआत में एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने वरुण संग कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने रिश्ते को आधिकारिक किया था।  

Karishma Tanna With Beau Varun Bangera

(ये भी पढ़ें- शाहरुख खान की लाडली सुहाना 2 लाख रुपए के शूज और 1 लाख के हैंडबैग के साथ आईं नजर, देखें तस्वीरें)

फिलहाल, करिश्मा और उपेन दोनों ही अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। तो आपको करिश्मा और वरुण की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ​ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.