जब एमएस धोनी की बेटी जीवा गुलाबी साड़ी पहने आई थीं नजर, प्यारी स्माइल ने चुरा लिए थे लोगों के दिल

हाल ही में, हमें इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की लाडली बेटी जीवा धोनी की एक अनदेखी तस्वीर मिली है, जिसमें वो गुलाबी साड़ी पहने काफी क्यूट लग रही हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

जब एमएस धोनी की बेटी जीवा गुलाबी साड़ी पहने आई थीं नजर, प्यारी स्माइल ने चुरा लिए थे लोगों के दिल

भारतीय क्रिकेट में ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। अपनी गर्भवती पत्नी साक्षी सिंह धोनी (Sakshi Singh Dhoni) के डिलीवरी के समय में भी एमएस धोनी ने राष्ट्रीय कर्तव्य को निभाना चुना और ‘विश्व कप 2015’ में भारत का सम्मान बढ़ाया। वह अपने पहले बच्चे के जन्म के दौरान अपनी पत्नी साक्षी के साथ मौजूद नहीं हो पाए थे। हालांकि, उनकी बेटी जीवा सिंह धोनी (Ziva Singh Dhoni) अपने जन्म के बाद से ही सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं।

MS Dhoni With His Family

6 फरवरी 2015 को जन्मी जीवा सिंह धोनी अपनी क्यूट अदाओं से फैंस का दिल जीतने में हमेशा कामयाब रहती हैं। धोनी और उनकी पत्नी साक्षी अपनी बेटी जीवा को सामान्य परवरिश देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, जिसकी झलक हमें हमेशा सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती है। यही नहीं, जीवा अपने पापा को क्रिकेट खेलते हुए देखकर कितना सम्मान महसूस करती हैं, ये तो क्रिकेट स्टेडियम में अक्सर देखने को मिलता है।

(ये भी पढ़ें- महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की लव स्टोरी: अपने बचपन की दोस्त पर ऐसे आया था क्रिकेटर का दिल)

MS Dhoni With Wife And Daughter

जीवा धोनी सोशल मीडिया सेंसेशन हैं, ऐसे में उनके पास फैंस की कमी नहीं है। जीवा के नाम से कई फैन पेजेस हैं, जिसमें उनकी अनदेखी झलकियां देखने को मिलती हैं। ऐसे ही एक फैन पेज के द्वारा जीवा धोनी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की गई थी, जिसमें जीवा गुलाबी रंग की साड़ी पहने नजर आई थीं। इस फोटो में जीवा मुस्कुराते हुए कैमरे के लिए पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं। अपने सिर पर साड़ी का घूंघट लिए हुए उनकी स्माइल वाकई किसी का दिल जीतने के लिए काफी है।

Ziva Singh Dhoni

इससे पहले, हमें जीवा की एक नवजात तस्वीर मिली थी, जिसमें एमएस धोनी का अपनी बेटी के लिए गहरा प्यार देखने को मिला था। फोटो में धोनी अपनी न्यू बॉर्न बेबी जीवा को बेबी होल्डर के जरिए पकड़े हुए हैं। फोटो देखने से लग रहा है कि, जहां ये तस्वीर क्लिक की गई, वहां काफी भीड़-भाड़ थी, तस्वीर में धोनी अपनी बेटी को लेकर काफी प्रोटेक्टिव नजर आ रहे हैं। फोटो में धोनी के चेहरे पर दिखाई दे रही चिंता उनकी बेटी जीवा के लिए उनके प्यार को जाहिर कर रही है।

MS Dhoni With Daughter Ziva Dhoni

(ये भी पढ़ें- 7 एकड़ में फैला है धोनी का आलीशान फार्म हाउस, देखें अंदर की तस्वीरें व वीडियोज)

धोनी के फैंस ये बात अच्छे से जानते हैं कि, ‘कैप्टन कूल’ को बाइक्स का कितना शौक है और कुछ ऐसा ही हमें जीवा धोनी में भी देखने को मिलता है। इसकी एक झलक हमें उनकी मां साक्षी ने स्टार किड के इंस्टा हैंडल पर शेयर किए गए एक वीडियो के जरिए दिखाई थी। वीडियो में जीवा को बाइक की सवारी करते हुए देखा गया था। इस दौरान वो काफी खुश नजर आई थीं।

(ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर से लेकर जॉन अब्राहम तक, ये सेलेब्स करते हैं बेहद महंगी बाइक्स की सवारी)

फिलहाल, महेंद्र सिंह धोनी की तरह उनकी बेटी जीवा धोनी की भी फैन फॉलोइंग कम नहीं है। वैसे, आपको उनकी अनदेखी फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई जरूरी सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.