जब नीता अंबानी ने 'मधुराष्टकम' पर अपने सुंदर नृत्य से भगवान कृष्ण की लीलाओं का किया था वर्णन

एक थ्रोबैक वीडियो में बिजनेसवुमन नीता अंबानी को अपने क्लासिकल डांस के माध्यम से भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए देखा जा सकता है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

जब नीता अंबानी ने 'मधुराष्टकम' पर अपने सुंदर नृत्य से भगवान कृष्ण की लीलाओं का किया था वर्णन

अंबानी परिवार लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और नीता अंबानी (Nita Ambani) की शादी साल 1985 में हुई थी, जब वह महज 20 साल की थीं। दोनों ने अपने तीन बच्चों ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। अब ये परिवार बढ़ रहा है, क्योंकि ईशा और आकाश की शादी हो चुकी है। वहीं, अनंत भी जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं।

nita

दुनिया में सबसे प्रभावशाली परिवार होने और राजनीति, व्यवसाय व ग्लैमर की दुनिया में प्रसिद्ध नामों में से एक होने के बावजूद अंबानी परिवार हमेशा जमीन से जुड़ा रहा है। नीता अंबानी ने एक बार 'iDiva' के साथ एक थ्रोबैक इंटरव्यू में कहा था, "धन और शक्ति एक साथ नहीं चलते हैं। सत्ता की दलाली नहीं की जा सकती। मेरे लिए शक्ति जिम्मेदारी है और मैं इसे अपने परिवार, अपने काम, अपने जुनून और अपने मध्यम वर्ग के मूल्यों से प्राप्त करती हूं।"

neeta ambani

(ये भी पढ़ें- नीता अंबानी का सबसे महंगा हैंडबैग: 2 करोड़ 60 लाख रुपए के इस बैग में लगे हैं बेशकीमती हीरे)

नीता अंबानी न सिर्फ एक सफल बिजनेसवुमन हैं, बल्कि एक बेहद शानदार डांसर भी हैं। हमने नीता को कई बार अपने परिवार के साथ या बच्चों की शादी में डांस करते हुए देखा है। 'मधुराष्टकम' पर उनके नृत्य प्रदर्शन ने न सिर्फ हमें, बल्कि सभी को अचंभित कर दिया था। एक थ्रोबैक वीडियो में नीता भगवान कृष्ण की गतिविधियों की व्याख्या करते हुए मंच पर छा गई थीं। उन्होंने अपने शानदार डांस से लाखों लोगों का दिल जीत लिया था। आइए आपको दिखाते हैं वह वीडियो।

लोकप्रिय व्यवसायी नीता अंबानी का नाम फोर्ब्स में 'एशिया की सबसे प्रभावशाली महिला व्यवसायी' की सूची में भी शामिल है। वह प्रतिष्ठित 'अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति' (IOC) की सदस्य बनने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं। इतना ही नहीं, जब पारंपरिक पोशाक की बात आती है, तो नीता अंबानी से बेहतर कोई नहीं है, जो इसे पूरी तरह से कैरी कर सके।

neeta

'कलामटाइम्स' के अनुसार, नीता ने एक बार 40 लाख रुपए की साड़ी पहनी थी। यह दुनिया की सबसे महंगी साड़ियों में से एक थी। साड़ी में असली हीरे, सोना, माणिक, पुखराज, पन्ना और मोतियों से जड़ित हस्तकला थी। हाथ से बुनी उस साड़ी का मुख्य आकर्षण ब्लाउज था, क्योंकि इसमें भगवान कृष्ण की एक सुंदर तस्वीर थी, जिसकी पीठ पर कढ़ाई की गई थी। साड़ी को 'चेन्नई सिल्क्स' के निदेशक 'शिवलिंगम' ने डिजाइन किया था।

neeta

नीता, अंबानी कबीले की पहली ऐसी महिला हैं, जिन्होंने प्रतिष्ठित परिवार से आने के बाद भी अपनी अलग पहचान बनाई है। इसके साथ ही अपने परिवार को बड़े प्यार और देखभाल से संभाला हुआ है। 'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में नीता ने खुलासा किया था कि कैसे उन्होंने अपने बच्चों को सही मूल्य दिए और कहा था, “मुकेश और मैं दोनों एक मध्यमवर्गीय, संयुक्त परिवार में पले-बढ़े। बहुत सारा प्यार, करुणा, गर्मजोशी और समझ थी, लेकिन हमें बहुत सी चीजें भी छोड़नी पड़ीं। हमारे बच्चे उन मूल्यों से दूर नहीं बढ़ सकते, जिन्हें देखकर वे बड़े होते हैं। बच्चों ने हमें मुकेश के माता-पिता व मेरे माता-पिता को देखा और उन्होंने हमारे मूल्यों को आत्मसात किया।"

neeta

(ये भी पढ़ें- नीता अंबानी ने भतीजे अनमोल की शादी के लिए दोहराया बेटी ईशा की सगाई का लुक)

फिलहाल, हमें तो नीता अंबानी का यह शानदार प्रदर्शन बेहद पसंद आया। वैसे, आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.