फिल्म इंडस्ट्री में वैसे तो कई मशहूर कपल्स मौजूद हैं, लेकिन कुछ कपल्स ऐसे हैं, जो सालों पुराने होने के बावजूद आज भी दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। बीते कई सालों में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने ऐसे कई ऑनस्क्रीन कपल्स दिए हैं, जिन्हें दर्शक आज भी भुला नहीं पाए हैं। राज कपूर और नरगिस दत्त, दिलीप कुमार और वैजयंती माला, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी से लेकर शाहरुख खान और काजोल, ऐसी कुछ जोड़ियां हैं, जिनकी केमिस्ट्री को बड़े पर्दे पर बहुत पसंद किया गया है। इस लिस्ट में एक कपल ऐसा भी है जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बेस्ट जोड़ी तो कहलाता ही था, लेकिन जब ये रियल लाइफ में पार्टनर बने तो उन्होंने साबित किया कि वे असल जिंदगी में भी बेस्ट हैं।
जी हां, हम बात कर रहे हैं इस दुनिया में न होते हुए भी सब के दिलों पर राज करने वाले दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और उनकी पत्नी एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) की। बड़े पर्दे पर दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री इतनी प्यारी थी कि, यह कहना गलत नहीं होगा कि इन दोनों ने ही युवाओं को प्यार करना सिखाया। इन दिनों सोशल मीडिया पर कपल की एक पुरानी फोटो काफी वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद यकीनन आपका दिन भी बन जाएगा। इस तस्वीर को देखने के बाद आप एक बार फिर पुराने दिनों में खो जाएंगे।
दरअसल, हाल ही में ऋषि कपूर की फोटो उनकी पत्नी नीतू सिंह के साथ सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुई है। यह तस्वीर फिल्म ‘रफू चक्कर’ के सेट की है। इस तस्वीर में ऋषि कपूर नीतू सिंह पर प्यार लुटाते हुए देखे जा सकते हैं। उससे भी दिलचस्प बात यह है कि फोटो में ऋषि कपूर लड़की के गेटअप में दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो की खास बात यह है कि ऋषि कपूर और नीतू सिंह दोनों ही सेम ऑउटफिट में हैं और दोनों ही बड़े प्यारे लग रहे हैं। यह फोटो फिल्म ‘रफू चक्कर’ के एक गाने ‘दिल देना बुरी बला है’ की शूटिंग की है, जिसमें ऋषि कपूर लड़की के कॉस्टयूम में दिखाई दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें: किशोर कुमार की तीसरी पत्नी थी ये मशहूर एक्ट्रेस, 2 साल में शादी तोड़ मिथुन चक्रवर्ती संग लिए 7 फेरे)
ऋषि कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी बड़े पर्दे पर तो हिट थी ही, लेकिन जब ये दोनों रियल लाइफ में कपल बने तो आज के युवाओं को कपल गोल्स देने से भी पीछे नहीं हटे। दोनों की जर्नी साथ में बेहतरीन रही। ये बात अलग है कि, ऋषि कपूर बीच में ही नीतू कपूर का साथ छोड़कर चले गए। सालों पहले अभिनेता अनु कपूर का रेडियो पर ‘सुहाना सफर’ नाम का एक शो आया करता था। इस शो पर जब एक बार नीतू सिंह पहुंची थीं, तो उन्होंने ऋषि कपूर के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए बताया था, “मेरी ऋषि कपूर के साथ पहली मुलाकात बहुत खराब रही थी। उन्हें लोगों को परेशान करने की आदत थी। वो कभी मेरे मेकअप, तो कभी मेरे कपड़ों पर कमेंट कर दिया करते थे। मुझे बहुत गुस्सा आता था। वो एक ऐसे इंसान थे, जिन्हें लोगों को सताने में बहुत मजा आता था और उस समय मैं बहुत यंग थी। उनकी इन हरकतों पर मैं पागल हो जाया करती थी”।
16 नवंबर 2020 को नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के सेट से एक फोटो शेयर की थी। इस फिल्म में नीतू सिंह वरुण धवन, कियारा आडवानी और अनिल कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। इस तस्वीर में नीतू सिंह मेकअप रूम में अपनी मेकअप आर्टिस्ट के सामने बैठी हुई थीं और उनकी मेकअप आर्टिस्ट उनका टचअप कर रही थी। इस तस्वीर में नीतू कपूर अपने शॉट के लिए तैयार हो रही थीं। बता दें, पति ऋषि कपूर के निधन के बाद यह नीतू सिंह की पहली फिल्म होगी। अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए नीतू सिंह ने कहा था कि, वे अपनी इस नई पारी के लिए थोड़ी डरी हुई हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू सिंह ने एक भावुक कर देने वाला कैप्शन लिखा था। उन्होंने लिखा था, “इतने सालों बाद एक बार फिर सेट पर वापसी। नई शुरुआत और फिल्मों का जादू। मैं आपके प्यार और उपस्थिति को महसूस कर सकती हूं। मां से लेकर कपूर साहब और रणबीर तक सभी मेरे साथ रहे हैं। आप सभी के प्यार को मैं महसूस कर सकती हूं। अब मैं खुद को संभाल सकती हूं। थोड़ी डरी हुई हूं, लेकिन मुझे पता है कि आप सब मेरे साथ हैं”।
जानकारी के लिए बता दें कि राज मेहता के निर्देशन में फिल्म ‘जुग जुग जियो’ का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले हो रहा है। नीतू सिंह का हौसला बढ़ाने के लिए बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा करते हुए नीतू सिंह के लिए एक पोस्ट लिखा था। अनिल कपूर ने अपनी पोस्ट में लिखा था, “सेट पर आप एक बार फिर वापस आ गई हैं, इसे देखकर मैं बहुत खुश हूं। हम सभी आपके साथ हैं और हमें ये भी पता है कि पर्दे पर आप एक बार फिर तहलका मचा देंगी। आपके साथ इस फिल्म का हिस्सा बनकर मुझे बहुत खुशी हुई है”। (ये भी पढ़ें: एक्टर अनूप सोनी की लव लाइफः शादी के 6 साल बाद वाइफ को दिया तलाक, रचाई जूही बब्बर संग शादी)
गौरतलब है कि, बीते साल 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हो गया था। वे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, जिसका इलाज उन्होंने न्यूयॉर्क में भी कराया था। जब वे अपना इलाज करवा रहे थे, तब अक्सर पत्नी नीतू कपूर, बेटे रणबीर सिंह और बेटी रिद्धिमा कपूर उनसे मिलने के लिए न्यूयॉर्क जाया करते थे। केवल परिवार के सदस्य ही नहीं, बल्कि ऋषि कपूर की सेहत का जायजा लेने बॉलीवुड सेलेब्स भी न्यूयॉर्क पहुंचते थे। जब न्यूयॉर्क से ट्रीटमेंट के बाद ऋषि कपूर मुंबई वापस लौट आए, तो सभी को यही लगा था कि वे ठीक हो गए हैं, लेकिन अचानक से बिगड़ी उनकी तबियत के बारे में सुन लोग हैरान रह गए थे। तबियत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 67 की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। ऋषि कपूर के निधन से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा था। आज भी उनके फैंस तस्वीरें या वीडियो शेयर कर अलग-अलग मौके पर उन्हें याद किया करते हैं।
पति के निधन के बाद नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भावुक कर देने वाले पोस्ट शेयर करती रहती हैं, जिन्हें देखकर पता चलता है कि वे आज भी ऋषि कपूर को बहुत मिस करती हैं। हालांकि, धीरे-धीरे अब नीतू कपूर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने की भी कोशिश कर रही हैं। फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की शूटिंग शुरू करने से पहले नीतू सिंह ने फिल्म की कास्ट के साथ एक फोटो भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, “इस भयावह मंजर में मेरी पहली फ्लाइट। इस जर्नी के लिए थोड़ी घबराई हुई हूं। जबकि कपूर साहब आपने मेरे हाथों को नहीं पकड़ा हुआ है, मैं जानती हूं कि आप फिर भी मेरे साथ हैं। मुझे ये सब करने की हिम्मत देने के लिए #RnR आपका बहुत-बहुत शुक्रिया”। (ये भी पढ़ें: 2 साल में ही टूट गई थी मनीषा कोइराला की शादी, फेसबुक से शुरू हुई थी एक्ट्रेस की लव स्टोरी)
भले ही ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपने परिवारवालों और फैंस के दिलों में वे अब भी जिंदा हैं। तो आपको ऋषि कपूर और नीतू कपूर की ये अनदेखी फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो हमें अवश्य दें।
Loading...