जब सलमान खान मिले थे अपने बचपन के प्यार से, फिर क्या हुआ? देखें थ्रोबैक वीडियो

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बचपन के प्यार के बारे में बातें करते दिख रहे हैं। तो आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

जब  सलमान खान मिले थे अपने बचपन के प्यार से, फिर क्या हुआ? देखें थ्रोबैक वीडियो

बॉलीवुड के 'भाईजान' एक्टर सलमान खान (Salman Khan) 54 साल के हो गए हैं। फैंस उनके शादी करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, 'सल्लू मियां' हैं कि शादी करने का नाम नहीं ले रहे हैं। वह अभी तक कुंवारे हैं, और आगे आने वाले समय में भी अभी उनकी शादी की कोई प्लानिंग नहीं है। एक्टर हमेशा से ही अपनी शादी के सवाल से बचते रहे हैं। इस बीच एक्टर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो थोड़ा पुराना है, जिसमें सलमान खान अपने बचपन के प्यार के बारे में बात करते दिख रहे हैं। तो आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

दरअसल, हम आपको एक थ्रोबैक वीडियो के बारे में बता रहे हैं। काजोल और अजय देवगन अपनी फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' के प्रमोशन के लिए 'बिग बॉस 13' के सेट पर गए थे। इस दौरान, काजोल, सलमान को एक टास्क देती हैं. जिसमें एक्टर को काजोल के सवालों का जवाब देना होता है। इसी टास्क के दौरान काजोल,सलमान खान से पूछती हैं कि, ''क्या कोई लड़की थी, जिसे वह पसंद करते थे और उससे कभी कह नहीं पाए।'' (ये भी पढ़ें: सलमान खान से शादी वाले सवाल पर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने कहा था कुछ ऐसा)   

इसके जवाब में सलमान खान एक बेहद मजेदार स्टोरी शेयर करते हैं और बताते हैं कि, वह एक लड़की को पसंद करते थे, लेकिन वह उसे कभी ये बात नहीं बता पाए. एक्टर कहते हैं- ''हां, मैं वाकई एक लड़की को बहुत पसंद करता था। लेकिन, रिजेक्ट ना हो जाऊं, इसलिए कभी इस बारे में उसे बताया नहीं। मेरे तीन दोस्त अलग-अलग समय पर उन्हें पसंद करते थे, लेकिन बाद में पता चला कि वह भी मुझे पसंद करती थीं।'' (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के ऐसे 10 'खान' जिन्होंने हिंदू लड़कियों से की शादी, नहीं जानते होंगे आप)  

सलमान आगे कहते हैं- ''जब मैं उनसे कुछ 15 साल पहले मिला, तो लगा ठीक हुआ मैंने उन्हें अपने प्यार के बारे में नहीं बताया। क्योंकि तब तक वह ग्रैंड-मदर थीं। उन्होंने मुझसे कहा कि मेरे नाती-पोते आपके बहुत बड़े फैन हैं।'' सलमान खान का यह जवाब सुनते ही काजोल और अजय देवगन जोर-जोर से हंसने लगते हैं। इसके साथ ही सलमान खान भी उस समय को याद कर खूब ठहाके लगाते हैं। (ये भी पढ़ें: सलमान खान ने गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर से शादी पर किया बड़ा खुलासा, जानें क्या कहा 'भाईजान' ने?)   

शादी को लेकर क्या कहा था सलमान ने?

खबरों के मुताबिक सलमान खान रोमानियन सुंदरी यूलिया वंतूर (Iulia vantur) को डेट कर रहे हैं। फैंस को लग रहा था कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है। कुछ दिनों पहले सलमान खान ने अपनी शादी को लेकर बातचीत की थी। (ये भी पढ़ें: सलमान खान की प्रेम लीला! जानें कैसे यूलिया वंतूर के साथ जुड़ा एक्टर का नाम और क्या है शादी का प्लान?)  

Salman Khan Iulia Vantur

सलमान खान ने मुंबई मिरर से बातचीत में बताया था कि- ''यह मीडिया में अफवाह उड़ी हुई है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। अगर मैं सगाई करता हूं या शादी भी करता हूं तो मैं इस बारे में खुद इसकी जानकारी दूंगा। मेरे लिए यह गर्व की बात होगी, थोड़े ही मैं चुप रहूंगा। मैं उन स्टार्स की तरह नहीं जो इन बातों को छुपाकर रखे यह सोचकर कि मेरी फैन फॉलोइंग कम हो जाएगी। मैं अच्छे से जानता हूं कि पूरी दुनिया मेरे लिए खुश होगी।'' आगे सलमान कहते हैं कि- ''अगर शादी होनी होगी, तो होगी। शायद एक रात में ही मेरी शादी हो जाए। मैं एक दिन उठूं और सोचूं कि अब तो शादी हो गई है, झेलो इसे।'' 

Salman khan

वहीं, कुछ समय पहले बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के दौरान यूलिया ने सलमान खान से शादी के सवाल पर हंसते हुए कहा था कि- ''हे भगवान! यह सवाल बार-बार मेरे से पूछा जाता है। मुझे लगता है कि यह सवाल पूछना बेकार है। दो लोग एक-दूसरे के लिए कैसा महसूस करते हैं, यह ज्यादा मायने रखता है। साथ में समय बिताना ज्यादा जरूरी है, किसी भी और चीज के आगे। मुझे लगता है कि इंसान के साथ खुश रहना ज्यादा जरूरी है, क्वॉलिटी टाइम बिताएं और एक कनेक्शन महसूस करें। इंसान के साथ जीवन बिताना महत्वपूर्ण है, पेपर्स पर शादी का ठप्पा लगाना नहीं।'' (ये भी पढ़ें: लीम खान की लव लाइफ: बिना तलाक दो महिलाओं से रचाई शादी, कुछ ऐसी है स्टोरी)   

वैसे, अभी भी एक्टर के फैन उनकी शादी को लेकर खासे उत्सुक रहते हैं। हर कोई यह जानने को बेताब रहता है कि एक्टर कब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। लेकिन, सलमान शादी करेंगे भी या नहीं? ये तो सिर्फ वही बता सकते हैं। तो आपको ये वीडियो देखकर कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.