जब शाहरुख खान ने कहा था- 'मैं काजोल के साथ बिस्तर पर नहीं गया', अफेयर पर दी थी प्रतिक्रिया

अभिनेता शाहरुख खान ने एक थ्रोबैक इंटरव्यू में अपने और एक्ट्रेस काजोल के अफेयर के बारे में बात की थी। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

जब शाहरुख खान ने कहा था- 'मैं काजोल के साथ बिस्तर पर नहीं गया', अफेयर पर दी थी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान (Shahrukh Khan) पिछले कई सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। 'बाजीगर', 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' और 'कुछ-कुछ होता है' जैसी फिल्मों के हीरो ने बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। माधुरी दीक्षित से लेकर करिश्मा कपूर, जूही चावला और काजोल तक, अभिनेता ने कई एक्ट्रेसेस के साथ सफल ऑनस्क्रीन जोड़ी बनाई है। इनमें काजोल के साथ उनकी जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया है। 

Kajol And Shahrukh Khan

ऐसे में, यह हैरानी की बात नहीं है कि, उन्हें अक्सर इन खूबसूरत अभिनेत्रियों के साथ ऑफ-स्क्रीन भी जोड़ा गया है। 'रोमांस के बादशाह' के डेटिंग की अफवाहें तो उड़ीं, लेकिन 'किंग खान' अपने हाजिर जवाब से ट्रोलर्स का मुंह बंद करना भी अच्छे से जानते हैं। एक पुराने साक्षात्कार में शाहरुख खान ने एक बार अपनी महिला को-स्टार के साथ उनके कामकाजी संबंधों को सनसनीखेज बनाने वाली पत्रिकाओं के बारे में बाती की थी। अपनी को-स्टार काजोल, जूही चावला और अन्य के साथ अपनी अफवाहों के बारे में बात करते हुए उन्होंने लिंकअप को घृणित बताया था और कहा था, "काजोल और मैं? चलो, वो तो बस एक बच्ची है, आंटी तनुजा की बेटी, मेरी छोटी बहन। गौरी भी उन्हें पसंद करती है।”

Shahrukh Khan And Kajol

(ये भी पढ़ें: काजोल को समधन नहीं बनाएंगे शाहरुख खान! करण जौहर ​के इस सवाल पर सामने आया जवाब)

एक अलग बातचीत में, उन्होंने यह कहा ​था कि, "मैं जूही, माधुरी, मनीषा, शिल्पा, सोनाली, नगमा, सुचित्रा कृष्णमूर्ति, उर्मिला के साथ काम करता हूं ... मैं उनके साथ बिस्तर पर नहीं गया, मैं काजोल के साथ सोने नहीं गया था।" अपने को-स्टार्स का सम्मान करने के बारे में बोलते हुए शहरुख ने कहा था कि, वह समलैंगिक नहीं हैं, लेकिन वह लड़कियों द्वारा केवल इसलिए नहीं आकर्षित होते, क्योंकि उनके पास सुंदरता है। शाहरुख के अनुसार, इसका स्त्री के चरित्र, बुद्धि और शारीरिक आकर्षण से अधिक संबंध होना चाहिए। शाहरुख ने कबूल किया था कि, "गौरी के पास ये सब है, तो मैं दूसरी लड़कियों का पीछा क्यों करूं?"

Shahrukh Khan And Kajol

अभिनेता ने आगे कहा था कि, अगर उनका वास्तव में कभी अफेयर हुआ है, तो वह इतने चतुर हैं कि, किसी को भी इसका पता नहीं चल सकता। "अगर ... बस अगर ... मेरा वास्तव में किसी के साथ संबंध है, तो किसी को पता नहीं चलेगा, मैं बहुत स्मार्ट हूं, दुनिया को यह बताने के लिए बहुत अच्छा अभिनेता हूं कि, क्या चल रहा है।" उन्होंने खुलासा किया था कि, उन्होंने जूही के साथ फिल्में साइन करना बंद कर दिया था। जब ऐसी कहानियां चलने लगी थीं और अगर ये ऐसे ही जारी रहीं तो, वह काजोल के साथ फिल्में बनाना बंद कर देंगे।

kajol and shahrukh

(ये भी पढ़ें: जब शाहरुख खान के बेटे अबराम को काजोल नहीं थीं पसंद, एक्टर ने खुद किया था इसका खुलासा)

उन दिनों, जब ये अफवाह भी उड़ी थी कि शाहरुख़ और काजोल के बीच की नजदीकियां बढ़ रही हैं। तो ये बात अजय देवगन को पसंद नहीं आई थी। काजोल को डेट करने के दौरान अजय ने उन्हें सख्त हिदायत दी थी कि, वे शाहरुख़ खान से दूरी बनाकर रखें। एक रिपोर्ट के अनुसार, लोग अजय और काजोल के रिश्ते की कम और शाहरुख़ और काजोल की दोस्ती की ज्यादा बातें करते थे। कहा जाता है कि, अजय इस तरह की अफवाहों को बर्दाश्त नहीं कर पाए और उन्होंने काजोल को शाहरुख़ के साथ काम करने से ही मना कर दिया। हालांकि, आज भी दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। 

kajol and ajay

कुछ दिनों पहले, सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया था, जिसमें दोनों की दोस्ती की एक झलक देखने को मिली थी। इस वीडियो में दो वीडियो का एक कोलाज है। पहले वीडियो में जहां काजोल अपने पति अजय देवगन के साथ करण जौहर के शो ‘कॉफ़ी विद करण’ में दिखाई दे रही हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में वह अपने बेस्ट फ्रेंड शाहरुख़ खान के साथ हैं। ‘कॉफ़ी विद करण’ शो में जब करण अजय से उनकी शादी की डेट बताने को कहते हैं तो अजय भूल जाते हैं, जबकि दूसरे वीडियो में जब एंकर शाहरुख़ से पूछती है कि, काजोल की शादी किस डेट को हुई थी? तो शाहरुख़ उसका सही जवाब दे देते हैं। वे बिना देर किये बता देते हैं कि, काजोल की शादी 24 फरवरी 1999 में हुई थी।  

खैर! आइए अब शाहरुख और काजोल की पर्सनल लाइफ पर एक नजर डाल लेते हैं। शाहरुख़ ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले ही अपने बचपन के प्यार गौरी से साल 1991 में शादी कर ली थी। वहीं, अजय और काजोल की शादी 24 फरवरी 1999 में हुई थी। शाहरुख तीन बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम के पिता हैं, तो वहीं काजोल बेटी न्यासा और युग देवगन की मां हैं। दोनों अपनी-अपनी लाइफ को अच्छे से एंजॉय कर रहे हैं। 

Kajol And Shahrukh Family

तो आपको शाहरुख और काजोल की दोस्ती कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.