शहनाज ने ऑटोग्राफ में अपने नाम के ऊपर लिखा सिद्धार्थ शुक्ला का नाम, खुश हुए फैंस ने लुटाया प्यार

हाल ही में, सिंगर व एक्ट्रेस शहनाज गिल ने एक फैशन शो में अपने फैन को ऑटोग्राफ देते हुए अपने नाम के ऊपर दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लिखा था, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

शहनाज ने ऑटोग्राफ में अपने नाम के ऊपर लिखा सिद्धार्थ शुक्ला का नाम, खुश हुए फैंस ने लुटाया प्यार

एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) न सिर्फ अपनी सिंगिंग बल्कि अपने अच्छे व्यवहार के लिए भी जानी जाती हैं। वो अक्सर कुछ ऐसा कर जाती हैं, जो फैंस को इंप्रेस कर देता है। हाल ही में, एक्ट्रेस ने 'अहमदाबाद टाइम्स फैशन वीक' के लिए रैंप वॉक किया था, जहां प्रशंसकों को उनकी एक झलक पाने का मौका मिला था।

shehnaaz gill

(ये भी पढ़ें- होने वाली मां आलिया भट्ट ने 67,000 रुपये के चश्मे में दिया पोज, रणवीर सिंह संग लंच करती आईं नजर)

इस दौरान शहनाज से एक फैन ने ऑटोग्राफ लिया था। शहनाज का ये ऑटोग्राफ इतना खास था कि, अब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। दरअसल, एक फैन ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें शहनाज को ऑटोग्राफ साइन करते देखा जा सकता है। एक यूजर ने इस पर गौर किया और ट्विटर पर शेयर किया कि, शहनाज ने 'सिड' और 'नाज' के रूप में ऑटोग्राफ साइन किया था। एक्ट्रेस ने 'नाज' के ऊपर 'सिड' (दिवंगत सिद्धार्थ शुक्ला) का नाम लिखा था।

 

(ये भी पढ़ेंं- अमृता राव-आरजे अनमोल ने दिखाई अपने शाही लिविंग रूम की झलक, है बेहद खूबसूरत)

इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है, "जिस तरह से उन्होंने ऑटोग्राफ किया और #SidNaaz लिखने के बजाय उन्होंने अपने नाम के ऊपर सिड का नाम लिखा, मुझे लगता है कि, जैसे उन्हें 'GAURDIAN ANGEL' देख रही है और ऊपर से उनका मार्गदर्शन कर रही है। वो हमेशा उनके पदचिन्हों और जीवन के पाठों (अनुभवों) को फॉलो कर रही हैं।'' ऑटोग्राफ में शहनाज ने लिखा था, ''शहनाज गिल लव यू। प्यार करते रहें। सिड नाज़ के प्रशंसक।” देखें वीडियो।

शहनाज़ ने अपने यूट्यूब चैनल पर 'अहमदाबाद टाइम्स फैशन वीक' में रैंप वॉक करने से पहले का एक 'बिहाइंड द सीन' वीडियो शेयर किया था। इसमें वो डिजाइनर सामंत चौहान के एक शानदार लाल रंग के दुल्हन के जोड़े में रैंप पर उतरने के लिए काफी उत्साहित दिखी थीं। डिजाइनर के साथ चलते हुए अभिनेत्री ने मंच पर दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के गाने 'सोहने लगदे' पर पंजाबी डांस भी किया था।

(ये भी पढ़ें- सपना चौधरी ने पति वीर साहू संग हाथ में हाथ डाले वीडियो किया शेयर, फैंस बोले- 'नजर ना लगे')

फिलहाल, शहनाज के इस ऑटोग्राफ पर आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें। 

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.