जब विनोद खन्ना एक बेडरूम किसिंग सीन के वक्त डिंपल कपाड़िया पर खो बैठे थे नियंत्रण

दिग्गज एक्टर विनोद खन्ना ने महेश भट्ट की फिल्म 'प्रेम धर्म' साइन की थी, जिसमें एक बेडरूम सीन के दौरान वह को-एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया पर अपना नियंत्रण खो बैठे थे। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Prerna Mishra Last Updated:

जब विनोद खन्ना एक बेडरूम किसिंग सीन के वक्त डिंपल कपाड़िया पर खो बैठे थे नियंत्रण

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना (Vinod Khanna) की आज यानी 6 अक्टूबर 2022 को 76वीं बर्थ एनिवर्सरी है। 1970 के दौरान महान एक्टर 'अमर अकबर एंथनी', 'राजपूत', 'द बर्निंग ट्रेन' और 'कुर्बानी' जैसी फिल्मों का हिस्सा थे। 6 अक्टूबर 1946 को जन्मे एक्टर विनोद खन्ना ने 1968 में फिल्म 'मेरे अपने' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साल 1982 में एक्टर ने अपने फिल्मी करियर के चरम पर आध्यात्मिक गुरु 'ओशो रजनीश' का अनुसरण करने के लिए इंडस्ट्री से 5 सालों का ब्रेक लिया था।

oshho

अपने लंबे ब्रेक से वापस आने के बाद, उन्होंने फिल्मों में वापस आने के लिए कुछ निर्माता-निर्देशक दोस्तों से संपर्क किया। जिन फिल्म निर्माताओं से उनका संपर्क हुआ, उनमें से एक महेश भट्ट थे, जिन्होंने दो फिल्में 'जुर्म' और 'प्रेम धर्म' के लिए एक्टर को साइन किया था। फिल्म 'प्रेम धर्म' में अभिनेता के साथ एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया थीं।

dimple

(ये भी पढ़ें:जब विनोद खन्ना के प्यार में दीवानी थीं एक्ट्रेस अमृता सिंह, मां ने रिश्ता खत्म करने की दी थी सलाह)

उस समय अपने ब्रेक से फ्रेश होकर विनोद एक साथ कई प्रोजेक्ट्स में शामिल थे, साथ ही डबल शिफ्ट कर रहे थे। ऐसे ही एक दिन महेश ने रात की शिफ्ट में फिल्म 'प्रेम धर्म' की शूटिंग करने का फैसला किया। यह एक इंटीमेट बेड सीन था, जहां विनोद को सोने से पहले डिंपल को किस करना था और उन्हें गले लगाना था। विनोद खन्ना थोड़ी देर में अंदर आए फिर उन्होंने कॉस्ट्यूम बदली और डिंपल के साथ बिस्तर पर अपनी पोजीशन ले ली।

mahesh

महेश भट्ट ने 'एक्शन' कहकर शूटिंग शुरू की। विनोद ने डिंपल को कई बार किस किया और बाद में उन्हें गले लगा लिया। महेश ने इस समय एक और शॉट लेने का फैसला किया, लेकिन इस बार सीन की गहराई पाने के लिए एक लंबा शॉट लिया। महेश और उनकी टीम कुछ ही दूरी पर शिफ्ट हो गई। विनोद ने उनके निर्देशों का पालन किया और डिंपल को किस करने लगे। जैसे ही उन्होंने डिंपल को गले लगाया उसके बाद ही महेश भट्ट ने कट के लिए कहा। हालांकि, उनकी आवाज विनोद तक नहीं पहुंच पाई और विनोद, डिंपल को गले लगाते व किस करते रहे।

dimple

(ये भी पढ़ें:कुछ ऐसी थी अमिताभ बच्चन और रेखा की दुखभरी प्रेम कहानी, लव स्टोरी पर रेखा ने बताई थी सच्चाई)

विनोद ने यह चीज फिर से दोहराई और डिंपल को कसकर पकड़ लिया। डिंपल सदमे में थीं और समझ नहीं पा रही थीं कि क्या हो रहा है। डिंपल ने निर्देशक से मदद लेने की पूरी कोशिश की, लेकिन इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते, विनोद ने अपना काम जारी रखा था। अंत में, महेश और उनके कुछ सहायक सेट पर पहुंचे और उन्होंने कई बार 'कट, कट, कट' चिल्लाया। विनोद ने आखिरकार डिंपल को छोड़ दिया, जो की पूरी तरह से शॉक्ड थीं। वह भागकर मेकअप रूम में गईं और दूसरी ओर महेश भट्ट ने विनोद खन्ना से इस बारे में बात की।

vinod

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि निर्देशक महेश ने विनोद को डिंपल से माफी मंगवाई और उन्हें बताया कि वह (विनोद) नशे में थे और अपना नियंत्रण खो चुके थे, क्योंकि वह काफी लंबे समय के बाद इस तरह के सीन की शूटिंग कर रहे थे। 'पिंकविला' की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस खबर की कभी पुष्टि नहीं हुई, क्योंकि उस समय की किसी भी मैगज़ीन ने इस बारे में बात नहीं की थी।

vinod

(ये भी पढ़ें:विनोद खन्ना की लव लाइफ: करियर के पीक पर बन गए थे संन्यासी, की थी दो शादियां)

तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी ? हमें कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही कोई सलाह हो तो जरूर दें। 

(फोटो क्रेडिट:इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.