कौन हैं एकनाथ शिंदे की पत्नी लता शिंदे? ऑटो चालक से महाराष्ट्र का CM बनने तक दिया पति का साथ

शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र की सत्ता में बड़ा उलटफेर करते हुए उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से हटाकर खुद CM पद की शपथ ली। अब उनकी पत्नी लता शिंदे चर्चा में आ गई हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

कौन हैं एकनाथ शिंदे की पत्नी लता शिंदे? ऑटो चालक से महाराष्ट्र का CM बनने तक दिया पति का साथ

महाराष्ट्र की सत्ता में एक सप्ताह तक चली उथल-पुथल के बाद शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। वहीं, देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली है। शिंदे से पहले महाराष्ट्र के सीएम शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे थे। अब बड़ा उलटफेर होते हुए सूबे की सत्ता बदली और शिंदे ने नए सीएम के तौर पर शपथ ली। उनके सीएम बनते ही लोग उनके निजी जीवन से जुड़ी चीजों के बारे में सर्च कर रहे हैं, जिससे उनकी पत्नी लता शिंदे भी चर्चा में आ गई हैं।  

EKNATH SHINDE

लता शिंदे अपने पति और राज्य के नए सीएम एकनाथ शिंदे के ऑटो-रिक्शा चलाने के दिनों से लेकर महाराष्ट्र राज्य के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक बनने तक, हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं। उन्होंने सच्चे जीवनसाथी के रूप में जीवन के हर उतार-चढ़ाव में अपने पति का साथ दिया है। इस लेख में हम आपको लता शिंदे के बारे में बताएंगे।

EKNATH SHINDE

पहले बता दें कि, एकनाथ शिंदे को आर्थिक तंगी के कारण अपनी शिक्षा पूरी किए बिना नौकरी की तलाश करनी पड़ी और आखिर में वो अपने परिवार के साथ ठाणे आ गए। शुरू में वो मछली बेचने वाली कंपनी में काम करते थे और नौकरी छोड़कर रिक्शा चालक बन गए थे। राजनीति में उनका करियर तब शुरू हुआ, जब उन्होंने पार्टी के ठाणे जिला प्रमुख आनंद दिघे से काफी प्रभावित होकर शिवसेना के लिए काम करना शुरू किया।

SHIVSENA

(ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे ने 'तुलसी' की तरह दिखाई अपने नए घर की झलक, देखें मजेदार वीडियो)

दिघे ने शिंदे का समर्थन किया था और कहा जाता है कि, उन्होंने ठाणे नगर निगम में सदन के नेता के रूप में चुनाव में एक बड़ी भूमिका निभाई थी। हालांकि, शिंदे और उनकी पत्नी लता ने एक व्यक्तिगत त्रासदी का भी सामना किया है, जिसके कारण वो कई महीनों तक डिप्रेशन में रहे थे। 

कौन हैं लता शिंदे ?

LATA SHINDE

(ये भी पढ़ें- सुष्मिता सेन ने अपने अफेयर्स पर की बात, बोलीं- 'मैंने गलतियां कीं, लेकिन मुझे कोई मलाल नहीं')

लता शिंदे और एकनाथ शिंदे मूल रूप से सतारा के रहने वाले हैं, लेकिन कुछ बेहतर पाने के लिए वो ठाणे चले गए थे। साल 2000 में उन्होंने एक ऐसे दुख का सामना किया, जो किसी भी माता-पिता के लिए मौत के समान होता है। दरअसल, इस साल उन्होंने अपने 11 और 7 साल के दो बच्चों को खोया था, जिनकी एक झील में नाव के पलट जाने से मौत हो गई थी। अपने बच्चों के ऐसे आकस्मिक निधन की वजह से दोनों टूट गए थे, साथ ही डिप्रेशन में चले गए थे, लेकिन इस दौरान दोनों मजबूती से एक-दूसरे का सहारा बने रहे। उनका एक बेटा डॉ. श्रीकांत शिंदे है, जो एक आर्थोपेडिक सर्जन और कल्याण क्षेत्र से सांसद भी हैं।

EKNATH SHINDE

एकनाथ शिंदे अपने परिवार के साथ 'शुभदीप' नामक एक बंगले में रहते हैं, जिसका नाम उनके दिवंगत बच्चों दीपेश और शुभदा के नाम पर रखा गया है। अब उनके परिवार में पत्नी लता शिंदे, बेटा श्रीकांत, बहू वृषाली और पोता रुद्रांश हैं। लता अपने पति की तरह राजनीति से तो नहीं जुड़ी हैं, लेकिन हमेशा उनकी 'बैकबोन' बनी रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो वो एक्टर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को पसंद करती हैं। 

EKNATH SHINDE

(ये भी पढ़ें- निरहुआ के भाई विजय लाल यादव का हुआ कार एक्सीडेंट, एक्टर ने दुखद खबर शेयर कर मांगी दुआ)

फिलहाल, महाराष्ट्र के नवनियुक्त सीएम एकनाथ शिंदे की पत्नी लता शिंदे के बारे में ये जानकारी आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो, तो अवश्य दें।

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.